By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन बन रहा अच्छा योग, शारदा माता को लगाएं गुड़ का भोग!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन बन रहा अच्छा योग, शारदा माता को लगाएं गुड़ का भोग!
Religion

चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन बन रहा अच्छा योग, शारदा माता को लगाएं गुड़ का भोग!

DB News
Last updated: 24/03/2026 11:41 PM
DB News
Share
5 Min Read
शारदा माता मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़
SHARE

मैहर शारदा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. छठवें दिन तक यहां करीब डेढ़ लाख श्रद्धालों ने दर्शन प्राप्त कर लिए हैं.

Source : DB News Update  

Contents
मैहर शारदा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. छठवें दिन तक यहां करीब डेढ़ लाख श्रद्धालों ने दर्शन प्राप्त कर लिए हैं.कालरात्रि के स्वरूप में शारदा माता की पूजामां कालरात्रि का स्वरूपत्रिकूट पर्वत पर है शारदा शक्तिपीठअल्हा-उदल की रहस्यमयी परंपरा आज भी जिंदाअमरत्व की कथा से जुड़ा है विश्वासमैहर रोपवे, वेन और पैदल मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maihar Sharda Mata Mandir News: चैत्र नवरात्रि के 7वें दिन कालरात्रि का दिन है. इस दिन गुड़ का भोग लगाने का विधान है, जिससे शारदा माता का आशिर्वाद मिलता है. इस अवसर पर मैहर शारदा माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने मातारानी के दर्शन कर लिए हैं. प्रशासन की चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त-श्रद्धालु उत्साहपूर्वक आस्था के साथ मां शारदा देवी के सुगमता से दर्शन कर रहे हैं.

चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मंगलवार को देश के कोने-कोने से करीब 1 लाख 55 हजार दर्शनार्थियों ने शाम तक मैहर पहुंचकर सुगमता से शारदा माता के दर्शन कर लिए थे. कुछ श्रद्धालु पैदल मार्ग से तथा कुछ वैन मार्ग से मंदिर माता के दरबार में पहुंचे. नवरात्रि पर्व के चलते मंदिर परिसर में लगातार भक्तों की भीड़ बनी हुई है.

कालरात्रि के स्वरूप में शारदा माता की पूजा

मैहर की शारदा माता को कालरात्रि देवी का स्वरूप माना जाता है. इस कारण बुधवार 25 मार्च 2026 को मां शारदा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. कालरात्रि की पूजा में गुड़ का भोग लगाया जाता है. जिससे मां प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं.

मां कालरात्रि का स्वरूप

रंग: काला (अंधकार के समान)

केश: बिखरे हुए

वाहन: गर्दभ (गधा)

नेत्र : तीन

हस्त मुद्रा: एक हाथ में खड्ग, दूसरे में वज्र, एक हाथ अभय और दूसरा वर मुद्रा में

श्रंगार: गले में माला, और शरीर से अग्नि की ज्वालाएं निकलती हैं

फल: भयंकर रूप होने के बावजूद इन्हें “शुभंकरी” भी कहा जाता है, क्योंकि ये भक्तों को शुभ फल देती हैं.

भोग:  माता कालरात्रि की पूजा में गुड़ का भोग लगाया जाता है.

त्रिकूट पर्वत पर है शारदा शक्तिपीठ

त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा मंदिर स्थल देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है. मान्यता है कि माता सती का हार इसी स्थान पर गिरा था, जिसके कारण इस जगह का नाम “मैहर” पड़ा. यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां प्रतिदिन चमत्कार देखने को मिलते हैं. जिसके कारण मातारानी का आशिर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ यहां आते हैं.

अल्हा-उदल की रहस्यमयी परंपरा आज भी जिंदा

ऐसी मान्यता है मां शारदा की पहली पूजा आज भी आल्हा और उदल करते हैं. मातारानी शारदा के चरणों में विखरे फूल इस बात को प्रमाणित भी करते हैं.

मान्यता के अनुसार पहाड़ी के नीचे स्थित आल्हा अखाड़ा के तालाब से रोज कमल के फूल अपने आप मंदिर में पहुंच जाते हैं. इसके अलावा देर रात घंटियों की आवाजें भी सुनाई देती हैं, जिन्हें अल्हा की पूजा से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसी वजह से रात की आरती के बाद मंदिर को पूरी तरह बंद कर दिया जाता है और किसी को भी ऊपर रुकने की अनुमति नहीं दी जाती है.

अमरत्व की कथा से जुड़ा है विश्वास

मैहर शारदा मंदिर को लेकर लोककथाएं प्रचलित हैं कि अल्हा-उदल ने मां शारदा की कठोर तपस्या की थी, जिस कारण उन्हें अमरत्व का वरदान मिल गया. तभी से यह विश्वास है कि अल्हा आज भी जीवित हैं और रोज सबसे पहले माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं. यही कारण है कि इस मंदिर को दुनिया के सबसे रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिरों में गिना जाता है.

मैहर रोपवे, वेन और पैदल मंदिर पहुंचकर श्रद्धालु कर रहे दर्शन

मैहर शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही मैहरधाम में भक्ति की भीड़ लगी हुई है. यहां आस्था का माहौल चरम पर दिखाई पड़ रहा है. शारदा माता मंदिर में देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां शारदा के दर्शन कर रहे हैं और अपनी ईच्छापूर्ति करने का आशिर्वाद मांग रहे हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMaihar Sharda Mata MandirMP NEWSSatna News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article भगवान श्रीराम की शोभायात्रा 26 या 27 को जान लें सही तारीख…
Next Article नवमी की उदयातिथि पर गुप्त रूप में अवतरित हुए भगवान श्रीराम, इस मुहूर्त पर करें पूजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?