Bangladesh Violence : बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर बवाल, झड़प में अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत
By : DB News Update | Edited By: Supriya
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस झड़प में अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो चुकी है. कट्टरपंथियों ने हिंदुओं और मंदिरों पर हमले किए. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्कॉन और काली मंदिरों समेत हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया गया. हंगामे को देखते हुए भक्तों को शरण लेने के लिए मजबूर पड़ा. हिंसा में एक हिंदू की भी मौत हुई है. ऐसे में भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. भारत ने लोगों को यात्रा से बचने को कहा.बांग्लादेश में इस समय इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया गया है, वहां पूरे देश में कर्फ्यू लागू है.
इसलिए जल रहा बांग्लादेश
पिछले दिनों बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर काफी बवाल हुआ था, जिसे वहां के सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया था. अब प्रदर्शनकारी सरकारी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर हुए बवाल को लेकर ही सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. रविवार को स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के बैनर तले असहयोग कार्यक्रम में प्रदर्शनकारी भाग लेने पहुंचे थे. अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई.

