By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘मेरे दोस्त को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं’ – डोनाल्ड ट्रंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ‘मेरे दोस्त को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं’ – डोनाल्ड ट्रंप
International

‘मेरे दोस्त को ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं’ – डोनाल्ड ट्रंप

DB News
Last updated: 25/04/2026 11:45 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव के नतीजे 6 नवंबर 2024 को सामने आए, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत

Source : MEDIA

Contents
भारतीय समयानुसार अमेरिकी चुनाव के नतीजे 6 नवंबर 2024 को सामने आए, अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत‘जनता ने हमें दिया बहुत मजबूत जनादेश’नेतन्याहू ने ट्रंप की जीत को ऐतिहासिक बतायास्टारमर ने ट्रंप से कहा आने वाले दिनों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूंवोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना कीयूरोप और ट्रांस अटलांटिक समुदाय दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धलाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग विकसित करने के पक्षधर

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

US Presidential Election : अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं. फॉक्स न्यूज के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रंप को 277 और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं.

अमेरिका चुनाव 2024 अनिश्चितता और ध्रुवीकरण के बीच हुआ. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के पास पहली बार अमेरिका की महिला राष्ट्रपति बनने की संभावना थी. हालांकि वो ट्रंप से काफी पीछे छूट गई हैं. डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार व्हाइट हाउस में पहुंचेंगे.

‘जनता ने हमें दिया बहुत मजबूत जनादेश’

डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग स्टेट के मतदाताओं का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं आपके परिवार और भविष्य के लिए लड़ूंगा. हमें स्विंग स्टेट के मतदाताओं का भी साथ मिला. अगले चार साल अमेरिका के लिए स्वर्णिम होने वाले हैं. जनता ने हमें बहुत मजबूत जनादेश दिया है.

उनकी इस जीत पर स्पेन के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को बधाई दी, इसके अलावा ‘शांति और समृद्धि के लिए ट्रम्प के साथ काम करने के लिए इमैनुएल मैक्रों तैयार’ हैं। वहीं नाटो प्रमुख मार्क रूटे ने बधाई संदेश के साथ कहा कि हम गठबंधन को ‘मजबूत’ बनाए रखेंगे. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीज, इजरायल के पीएम नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप के दोस्त टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने बधाई दी.

नेतन्याहू ने ट्रंप की जीत को ऐतिहासिक बताया

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप को ‘इतिहास की सबसे बड़ी वापसी’ के लिए बधाई दी है। नेतन्याहू ने कहा, “इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इजरायल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता प्रदान करती है।”

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने कहा, “अमेरिकी राजनीतिक इतिहास में सबसे बड़ी वापसी! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई। दुनिया के लिए एक बहुत जरूरी जीत!”

स्टारमर ने ट्रंप से कहा आने वाले दिनों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रंप को “ऐतिहासिक चुनावी जीत” के लिए बधाई दी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं आने वाले वर्षों में आपके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने कहा, “सबसे करीबी सहयोगी के रूप में हम स्वतंत्रता, लोकतंत्र और उद्यम के अपने साझा मूल्यों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। विकास और सुरक्षा से लेकर नवाचार और तकनीक तक मुझे पता है कि आने वाले वर्षों में अटलांटिक के दोनों किनारों पर यूके-यूएस विशेष संबंध समृद्ध होते रहेंगे।”

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ट्रंप को उनकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, ”मुझे सितंबर में ट्रम्प के साथ हमारी शानदार बैठक याद है, जब हमने यूक्रेन-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, विजय योजना और यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता को समाप्त करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की थी।”

यूरोप और ट्रांस अटलांटिक समुदाय दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा,”मैं वैश्विक मामलों में “शक्ति के माध्यम से शांति” दृष्टिकोण के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। यह बिल्कुल वही सिद्धांत है जो व्यावहारिक रूप से यूक्रेन में न्यायपूर्ण शांति ला सकता है। मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक साथ क्रियान्वित करेंगे। हम ट्रंप के निर्णायक नेतृत्व में एक मजबूत संयुक्त राज्य अमेरिका के युग की आशा करते हैं। हम संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेन के लिए निरंतर मजबूत द्विदलीय समर्थन पर भरोसा करते हैं।

लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग विकसित करने के पक्षधर

हम पारस्परिक रूप से लाभकारी राजनीतिक और आर्थिक सहयोग विकसित करने में रुचि रखते हैं जो हमारे दोनों देशों को लाभान्वित करेगा। यूरोप की सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में से एक के रूप में यूक्रेन हमारे सहयोगियों के समर्थन से यूरोप और ट्रांस अटलांटिक समुदाय में दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से बधाई देने तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूक्रेन की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं।”

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने जीत की घोषणा तो कर दी है लेकिन वो अभी तक इलेक्टोरल कॉलेज वोटों की आवश्यक संख्या तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन्हें 270 वोटों की आवश्यकता है, लेकिन वो चार वोटों से पीछे हैं।

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article व्हाइट हाउस से बस 3 कदम दूर है ट्रंप, जानें कितना पीछे छूटीं हैरिस
Next Article J&K विधानसभा में 370 बहाली का प्रस्ताव पास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?