By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: व्यापार मे इस समय नया काम शुरू न करें, वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > व्यापार मे इस समय नया काम शुरू न करें, वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

व्यापार मे इस समय नया काम शुरू न करें, वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 10/10/2025 12:13 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 09 December 2024: आज 09 दिसंबर 2024, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 09 December 2024: आज 09 दिसंबर 2024, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 09 दिसंबर 2024, सोमवार का भविष्यफल-

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 09 दिसंबर 2024, सोमवार का भविष्यफल-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज कोई खास काम आपकी शर्तों पर पूरा हो सकता है. कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने का समय है. आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी रुझान बढ़ेगा. गुस्से और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें. कुछ समय आत्म मनन तथा आत्ममंथन में भी लगाएं. रुके हुए बिजनेस में गति आएगी. आंतरिक व्यवस्था भी अच्छी रहेगी.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

किसी से कोई सलाह मिले, तो उस पर गंभीरता से विचार करें. आपको फायदा हो सकता है. कोई विपरीत परिस्थिति आने पर तनाव लेने की बजाय सकारात्मक बने रहें. कभी-कभी असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती हैं. अपना मनोबल गिरने ना दें. अनुकूल समय है. अपनी व्यवसायिक योजनाओं को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम दें. आपको बेहतर सफलता मिलेगी.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी विशेष मुद्दे पर परिवार जनों के साथ बातचीत हो सकती है. पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, आज वह आपकी सूझबूझ से हल हो जाएंगी. बच्चों से संबंधित समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं. डांट-फटकार से परिस्थितियां बिगड़ेंगी. कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा. नई उपलब्धि भी मिल सकती है. कमीशन संबंधी कामों में आपको धोखा मिल सकता है.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन मनोरंजन और मन मुताबिक गतिविधियों में बीतेगा. मन प्रसन्न रहेगा. अपनी कार्यप्रणाली गुप्त रखने पर सफलता मिलेगी. समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाएं. गुस्से और आवेश से कुछ संबंध खराब हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर फाइनेंस को लेकर कोई खास कार्य संपन्न होगा. इस समय ग्रह स्थितियां आपके साथ रहेंगी. किस्मत का साथ मिलेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा होगा. अन्य कई गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी. सायंकाल किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है. आलस को हावी न होने दें. अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें. कोई कार्य मनोनुकूल तरीके से न होने से आत्मविश्वास कमी महसूस होगी. व्यवसायिक स्थल पर चुनौतियां रहेंगी. कार्यभार बढ़ेगा. अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध रखें.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

दिन सामान्य रहेगा. विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी. आप अपनी योग्यता और व्यावहारिक सोच से उनका समाधान भी निकाल लेंगे. मानसिक और भावनात्मक स्थिति में संतुलन रखें. जोश में होश न खोएं. किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही करते समय छोटी सी गलती आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बनेगी. कारोबार में विषम परिस्थिति बन सकती है. चिंता करने की बजाय उसका समाधान ढूंढे.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अच्छा रहेगा. किसी पारिवारिक गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा. बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि से मन विचलित रहेगा. आपके बनते कार्यों में रुकावटें आ सकती है. कार्यस्थल पर उपस्थिति रखें. सभी गतिविधियों पर भी ध्यान दें. किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया माहौल खराब कर सकता है पार्टनरशिप संबंधित बिजनेस में बदलाव की योजनाएं बनेंगी.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपने किसी खास काम को लेकर संकल्प लिया है, तो आज उस पर काम करने का अनुकूल समय है. प्रकृति आपका साथ दे रही है. संयमित व्यवहार और दिनचर्या रखें। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए खुद की कोशिश भी जरूरी है. कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी. कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखें. व्यवसाय के प्रति पूरी तरह चौकन्ना भी रहना जरूरी है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी. जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी. अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ न लें. अपने महत्वपूर्ण कार्यों को ही प्राथमिकता दें. कारोबारी गतिविधियों में कुछ बदलाव करने का विचार है, तो थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है. अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को अनदेखा न करें.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

परिवार का स्तर बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक विचार विमर्श होंगे. किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में मदद करेंगे. अतीत की कोई नकारात्मक बात आप पर आज हावी हो सकती है. जिसका असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा. बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे. आपको नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है, तो पूरी ऊर्जा उस पर लगा दें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

बड़े लोगों के मार्गदर्शन से आपकी कोई महत्वपूर्ण समस्या हल होने वाली है. मानसिक और आत्मिक सुख-शांति रहेगी. सिर्फ अपने पर ज्यादा काम लेने से बचें.  कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेंगी. पड़ोसियों के साथ किसी मामले को लेकर विवाद हो सकता है. जरा सी सावधानी और सूझबूझ द्वारा परिस्थितियां संभल जाएंगी. व्यापार मे इस समय नया काम शुरू न करें. वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और संपर्क का दायरा बढ़ेगा. कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है. युवाओं को अपने कार्य पर फोकस रखना पड़ेगा, क्योंकि आपकी सफलता इसी पर निर्भर करती है. कार्यक्षेत्र में अनुकूल अवसर सामने आएंगे, लेकिन कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नर्मदापुरम इंडस्‍ट्री कॉन्‍क्‍लेव में प्राप्‍त हुए 31 हजार 800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्‍ताव
Next Article सीरिया पर अमेरिका ने B-52 बॉम्बर से मचाई तबाही, कर दिए 75 एयर स्ट्राइक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?