By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सीरिया पर अमेरिका ने B-52 बॉम्बर से मचाई तबाही, कर दिए 75 एयर स्ट्राइक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > सीरिया पर अमेरिका ने B-52 बॉम्बर से मचाई तबाही, कर दिए 75 एयर स्ट्राइक
International

सीरिया पर अमेरिका ने B-52 बॉम्बर से मचाई तबाही, कर दिए 75 एयर स्ट्राइक

DB News
Last updated: 21/11/2025 10:27 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

इस्लामिक विद्रोही ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम ने पांच दशक से अधिक समय से चल रहे असद शासन का तख्तापलट कर दिया. इसके बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मॉस्को में शरण ली है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
इस्लामिक विद्रोही ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम ने पांच दशक से अधिक समय से चल रहे असद शासन का तख्तापलट कर दिया. इसके बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने मॉस्को में शरण ली है.ISIS के ठिकानों को बनाया निशानाB-52 बॉम्बर ने ISIS के ठिकानों पर मचाई तबाही

American Air Strike on Syria : संयुक्त राज्य अमेरिका ने सीरिया में दर्जनों एयर स्ट्राइक किए हैं. सीरिया में अमेरिका ने उसी दिन भयंकर हवाई हमला किया जिस दिन इस्लामिक विद्रोहियों ने बशर अल-असद के शासन का तख्तापलट कर राजधानी दमिश्क को अपने कब्जे में ले लिया. रविवार (8 दिसंबर) को बशर अल-असद ने अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया और भागकर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए. दमिश्क पर विद्रोहियों का कब्जा होने के बाद सीरिया से पांच दशक से चला आ रहा असद परिवार का शासन खत्म हो गया. इस घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बयान जारी कर कहा कि उसने मध्य सीरिया में 75 एयर स्ट्राइक किए हैं.

ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना ने अपने भयंकर एयर स्ट्राइक में आतंकवादी ग्रुप आईएसआईएस (ISIS) के ठिकानों को अपना निशाना बनाया है. सीरिया में ISIS का गढ़ हुआ करता था. बता दें कि सीरिया में मुख्य विद्रोही ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के चीफ अबू मोहम्मद अल-जोलनी भी ISIS से जुड़ा था. हालांकि, बाद में HTS ने अपने आप को ISIS से अलग कर लिया था और खुद भी इसके विरूद्ध अभियान चलाया था.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि इसने 8 दिसंबर (रविवार) को मध्य सीरिया में ISIS के ठिकानों और आतंकियों को निशाना बनाते हुए दर्जनों सटीक एयर स्ट्राइक किए. बयान में कहा गया कि अमेरिका ने ये हमला उस मिशन के एक भाग के रूप में किया ताकि आतंकवादी ग्रुप को बाहरी ऑपरेशन करने से रोका जा सके.

B-52 बॉम्बर ने ISIS के ठिकानों पर मचाई तबाही

उल्लेखनीय है कि ISIS के ठिकानों पर किए गए सटीक एयर स्ट्राइक में अमेरिकी वायु सेना के B-52, F-15 और A-10 सहित कई विमानों का इस्तेमाल किया गया. रविवार को सीरिया की स्थिति पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि असद शासन का गिरना मध्य पूर्व के लिए जोखिम और अनिश्चितता का क्षण है. बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर ISIS सीरिया की स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. तो हम ऐसा होने नहीं देंगे.’

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:American Air StrikeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article व्यापार मे इस समय नया काम शुरू न करें, वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article ‘बम बहुत छोटे हैं दिखेंगे नहीं’, दिल्ली के स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?