By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से मिले डोनाल्ड ट्रंप, थोड़ी देर में लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से मिले डोनाल्ड ट्रंप, थोड़ी देर में लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
International

व्हाइट हाउस में जो बाइडेन से मिले डोनाल्ड ट्रंप, थोड़ी देर में लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ

DB News
Last updated: 25/04/2026 12:26 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

Source : MEDIA

Contents
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह से पहले उन्होंने अर्लिंग्टन नेशनल सेमेट्री में सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.शपथ के पहले और बाद का पूरा शेड्यूलकुछ फोटो झलकियांकब होगा शपथ ग्रहण समारोह?कहां लाइव देख सकते हैं ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोहसिर्फ 35 शब्दों की होगी शपथट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये लोगविदेशों से भी ये मेहमान होंगे शामिलये कारोबारी दिग्गज भी होंगे शामिल

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Donald Trump Oath Ceremony : अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ लेंगे. इसी बीच ट्रंप के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. तापमान माइनस 6 डिग्री रहने का अनुमान है और इसी वजह से इस बार शपथ ग्रहण समारोह बाहर की जगह अंदर होने जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे के आसपास अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रुप में होगी. राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह खुले में ना होकर अमेरिकी संसद के भीतर होगा. अमेरिका में कड़कड़ाती ठंड की वजह से संसद के भीतर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट उन्हें शपथ दिलाएंगे. ट्रम्प से पहले उपराष्ट्रपति के तौर पर जेडी वेंस शपथ लेंगे

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस है. कड़कड़ाती ठंड के चलते 40 साल बाद राष्ट्रपति की शपथ संसद के अंदर रखी गई है. इससे पहले 1985 में रोनाल्ड रीगन की शपथ कैपिटल हिल के अंदर हुई थी. सामान्य तौर पर राष्ट्रपति खुले मैदान नेशनल मॉल में शपथ लेते हैं.

शपथ के पहले और बाद का पूरा शेड्यूल

  • ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ सेंट जॉन चर्च पहुंचे. यहां उन्होंने प्रार्थना की.
  • ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वागत किया. यहां दोनों नेताओं ने चाय पर चर्चा की.
  • व्हाइट हाउस से ट्रम्प और बाइडेन शपथ ग्रहण के लिए एक ही गाड़ी में कैपिटल हिल पहुंचे.
  • सबसे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ लेंगे। उसके बाद म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा.
  • ट्रम्प बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ लेंगे.
  • इसके बाद ट्रम्प देश को संबोधित करेंगे.
  • ऑफिशियल लंच होगा.
  • ट्रम्प राष्ट्रपति के ऑफिशियल काफिले के साथ व्हाइट हाउस के लिए रवाना होंगे.
  • ट्रम्प व्हाइट हाउस में ओवल ऑफिस पहुंचकर जरूरी बिल पर साइन करेंगे. इसके बाद प्रेस मीट हो सकती है.

कुछ फोटो झलकियां

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी जिल बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति आखिरी सेल्फी ली
राष्ट्रपति जो बाइडेन, प्रथम महिला जिल बाइडेन, उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डग एमहॉफ व्हाइट हाउस में एक साथ फोटो खिंचाई.
ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में क्वाड देशों के विदेश मंत्री शरीक हुए। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर (सबसे दाएं).

कब होगा शपथ ग्रहण समारोह?

बता दें कि अमेरिकी समय के अनुसार ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय समय के मुताबिक सोमवार रात को 8 बजे. ट्रंप अमेरिकी समय अनुसार दोपहर को 12 बजे शपथ लेंगे और भारतीय समय के मुताबिक ये रात में 10.30 बजे होगा.

कहां लाइव देख सकते हैं ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह

एनबीसी, सीएनएन, एबीसी, सीबीएस, फॉक्स न्यूज और सी-स्पैन जैसे समाचार नेटवर्क शपण ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण करेंगे. व्हाइट हाउस भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर समारोह को स्ट्रीम करेगा, जिससे दुनिया भर के लोग इसे देख सकेंगे.

सिर्फ 35 शब्दों की होगी शपथ

अमेरिकी राष्ट्रपति की शपथ में महज 35 शब्द होते हैं. दरअसल, यह अमेरिकी संविधान का हिस्सा है और इसे ही संविधान का मूल भाव भी कहा जाता है.

ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे ये लोग

डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश और लॉरा बुश भी शामिल होंगे. साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा समारोह में शामिल होंगे, लेकिन मिशेल ओबामा नहीं आएंगी. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इसमें शामिल नहीं होंगी.

विदेशों से भी ये मेहमान होंगे शामिल

डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में परंपरा से हटकर इस बार कई विदेशी मेहमानों के भी पहुंचने की उम्‍मीद है. इनमें अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ, अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले, ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री माट्यूज मोरावीक शामिल हैं.

ये कारोबारी दिग्गज भी होंगे शामिल

इसके अलावा मेहमानों में कारोबारी जगत से भी कई लोग शामिल होंगे. इनमें टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्‍थापक एलन मस्क, अमेजन के के जेफ बेजोस, मेटा के मार्क जुकरबर्ग, एप्पल के टिम कुक और ओपनएआई के सैम अल्टमैन भी शामिल होंगे.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateDonald Trump oath ceremonyJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रणजी ट्रॉफी में 10 साल बाद रिटर्न करेंगे Rohit Sharma
Next Article “अमेरिकी संविधान की हिफाजत करूंगा”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?