सावन का महीना शुरू हो चुका है. इस पवित्र महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पण करने का अपना महत्व होता है.
By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Sawan 2025: सावन का महीना शुरू हो चुका है. ऐसे में इस महीने शिव भगवान को बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है. इस पवित्र महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पण करने का अपना एक अलग महत्व होता है. शिवलिंग में 5 जगह बेलपत्र रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.
सावन के महीने में 5 जगह बेलपत्र अर्पण करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती है. इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
शिवलिंग में 5 जगह बेलपत्र रखने से प्राप्त होती है शिव कृपा
- सावन के महीने में पहला बेलपत्र भगवान शिव के वाहन नंदी महाराज को अर्पण करना चाहिए.
- दूसरा बेलपत्र भगवान गणेश जी को अर्पण करना चाहिए.
- तीसरा बेलपत्र शिवलिंग के नीचे अर्पित करना चाहिए.
- चौथी बेलपत्र जहां से पानी शिवलिंग पर गिर रहा है, उस पात्र में डालना चाहिए.
- पांचवा बेलपत्र शिवलिंग के ऊपर चढ़ाना चाहिए.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

