By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सीजफायर हुआ और कुछ घंटों में टूट भी गया, ईरान प्रति बैरल वसूलेगा टैक्स!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > सीजफायर हुआ और कुछ घंटों में टूट भी गया, ईरान प्रति बैरल वसूलेगा टैक्स!
International

सीजफायर हुआ और कुछ घंटों में टूट भी गया, ईरान प्रति बैरल वसूलेगा टैक्स!

DB News
Last updated: 08/04/2026 10:26 PM
DB News
Share
7 Min Read
सीजफायर को लेकर आ रही बड़ी खबर
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान का साथ देने वाले देशों को धमकाया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई ईरान को हथियार देगा तो उस पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा.

Source : MEDIA

Contents
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान का साथ देने वाले देशों को धमकाया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई ईरान को हथियार देगा तो उस पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया जाएगा.दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहाअमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना कर रहे ट्रंपट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर क्या हुई बातपाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘सभी को माननी होगी शर्त…’सीजफायर टूटने की खबरों पर क्या बोले पाकिस्तानी पीएमहिजबुल्लाह ने लेबनान को लेकर दी चेतावनी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

US-Iran War News: अमेरिका और ईरान के बीच करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी ही थी कि अचानक खबर आ रही है कि डील टूट गई है. जबकि इससे पहले ट्रम्प ने बताया था कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद सीजफायर पर सहमति बन गई है. वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान की लीडरशिप सीजफायर के लिए भीख मांग रही थी, क्योंकि उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था. उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं दिया जाएगा.

ईरान होर्मजु स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल के जहाजों से हर बैरल पर 1 डॉलर टैक्स लेने की योजना बना रहा है और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में चाहता है. यह खबर फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है.

हेगसेथ ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है और जहाज वहां से गुजरते रहेंगे. अमेरिका और ईरान की सेनाएं इस इलाके पर नजर रखे हुए हैं. ट्रम्प के पास इतनी ताकत थी कि वो चाहें तो कुछ ही मिनटों में ईरान की पूरी अर्थव्यवस्था ठप कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.

इससे पहले ईरान को दिए गए डेडलाइन से पहले ही अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर एयरस्ट्राइक की. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था, ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’

दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा

ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग को 5 सप्ताह पूरे हो चुके है. आज (7 अप्रैल) को युद्ध के 40वें दिन भी दोनों ओर से एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. लेबनान में एक दिन में इजरायल की ओर से अलग-अलग जगहों पर किए गए अटैक में कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, इजरायल ने ईरान के कोम शहर की एक रिहायशी बिल्डिंग को भी निशाना बनाया. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक,  एक लोकल अधिकारी ने बताया ईरानी शहर कोम में एक रिहायशी बिल्डिंग पर US-इजरायली हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं.

अमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना कर रहे ट्रंप

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को अमेरिका में ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. US कांग्रेसी जेक ऑचिनक्लॉस ने बताया कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर स्ट्राइक का ऑर्डर देकर पूरी तरह फेल हो गए और उन्हें अमेरिकन हिस्ट्री का अकेला ऐसा प्रेसिडेंट बताया, जिसने अकेले जंग शुरू की और हार गया. युद्ध के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत की है. उन्होंने पिछले 37 दिनों में ईरानी लोगों के खिलाफ अमेरिका और इजरायली सरकार द्वारा किए गए हमलों के बारे में बताया.

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर क्या हुई बात

इजरायल के चैनल 12 ने वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया, कल रात राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच हुई फोन बातचीत के दौरान लेबनान में लड़ाई जारी रखने का मुद्दा उठा, जिसमें ट्रंप ने ईरान के साथ हुए सीजफायर के बारे में जानकारी दी. नेतन्याहू ने लेबनान का मुद्दा उठाया और ट्रंप ने हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई जारी रखने पर कोई विरोध व्यक्त नहीं किया.

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘सभी को माननी होगी शर्त…’

पाकिस्तानी मंत्री एहसान इकबाल चौधरी ने अलजजीरा से बात करते हुए कहा, ‘सभी पक्षों को सीजफायर की शर्तों को मानना होगा. लेबनान पर हमले से नाकारात्मक माहौल बन रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. यह बात सभी को समझनी होगी कि युद्ध किसी भी मसले का हल नहीं हो सकता.’

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार को पाकिस्तान जाएगा.

सीजफायर टूटने की खबरों पर क्या बोले पाकिस्तानी पीएम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है. ‘संघर्ष वाले क्षेत्र में कुछ जगहों पर सीजफायर के उल्लंघन की खबरें मिली हैं, जिससे शांति प्रक्रिया की भावना को ठेस पहुंचती है. मैं सभी पक्षों से पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ आग्रह करता हूं कि वे संयम बरतें और आपसी सहमति के अनुसार, दो सप्ताह तक सीजफायर का सम्मान करें, ताकि इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में कूटनीति एक अग्रणी भूमिका निभा सके.’

हिजबुल्लाह ने लेबनान को लेकर दी चेतावनी

हिजबुल्लाह ने बड़ी चेतावनी दी है. लेबनान को लेकर अमेरिका-ईरान युद्धविराम टूट सकता है. हिजबुल्लाह के प्रवक्ता इब्राहिम मूसावी ने चेतावनी दी है कि अगर लेबनान मोर्चे को अलग रखा जाता है तो अमेरिका-ईरान युद्धविराम टूट सकता है, क्योंकि इजरायल लगातार हमले कर रहा है और खाड़ी देशों में नए हमलों के साथ क्षेत्रीय तनाव बढ़ रहा है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDonald TrumpIranISRAELISRAEL IRAN WARUSUS Iran WarUS Iran War Live
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति का मूल आधार : CM
Next Article 26 IAS इधर से उधर हुए, 14 जिलों के कलेक्टर सहित संभागायुक्त तक बदले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?