सभी के शव और ऑटोमैटिक हथियार बरामद, बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी
BY : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
Sukma Naxli Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं तीन आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं.
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है. इसी क्रम में कोंटा ब्लाक के भेज्जी इलाके में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए हैं. सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं घटनास्थल से 3 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. जवानों को सूचना मिली थी कि, नक्सली ओडिशा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दाखिल हो रहे हैं. उन्हें रोकने के लिए ही जवानों की एक टुकड़ी निकली हुई थी. फिलहाल सर्चिंग जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार, जिला सुकमा के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सली सदस्यों की आसूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ की टुकड़ी रवाना हुई। सुकमा के भेज्जी के पहाड़ी में मुठभेड़ हुई। इसमें 10 नक्सली मारे गए. वहीं इंसास राइफलस एके 47 राइफल और एसएलआर राइफल सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं.
सीएम साय ने जवानों की सराहना की
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि, बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

