By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘हम युद्ध से नहीं डरते, भारत पर गिरा सकते हैं परमाणु बम’, पाकिस्तानी धमकी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ‘हम युद्ध से नहीं डरते, भारत पर गिरा सकते हैं परमाणु बम’, पाकिस्तानी धमकी
International

‘हम युद्ध से नहीं डरते, भारत पर गिरा सकते हैं परमाणु बम’, पाकिस्तानी धमकी

DB News
Last updated: 09/04/2026 12:07 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है. पाकिस्तान के पंजाब के पूर्व सीएम नजम सेठी ने भारत पर परमाणु बम गिराने की गीदड़ धमकी दी है.

Source : MEDIA

Contents
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है. पाकिस्तान के पंजाब के पूर्व सीएम नजम सेठी ने भारत पर परमाणु बम गिराने की गीदड़ धमकी दी है.तीन सूरत में चलेंगे परमाणु हथियारचीन ब्रह्मपुत्र नदी का जलमार्ग मोड़ सकता है

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Pakistan Threats Nuclear Bomb: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. यहां तक की आतंकी कनेक्शन भी मिल रहा है. इसके बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है, जिसका असर अब दिखने भी लगा है. पड़ोसी मुल्क के नेता काफी घबराए हुए नजर आ रहे हैं. यही वजह है कि वे आजकल बहकी-बहकी बातें करने लगे है. ताजा मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नम सेठी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने भारत के एक्शन पर रिएक्शन दिया है. नजम सेठी ने गीदड़ धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है.

नजम सेठी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध कुछ दिन चलता है तो भारत पाकिस्तान पर हावी नहीं हो सकता है, लेकिन अगर युद्ध लंबा चलता रहा तो पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा. फिर ऐसे में पाकिस्तान परमाणु बम गिरा सकता है. भारत तो वैसे भी डरा हुआ है. उसको पता है कि ये पागल हैं. कहीं कुछ कर ही ना दें. हम युद्ध से डरते नहीं हैं.

तीन सूरत में चलेंगे परमाणु हथियार

नजम सेठी ने कहा कि उन्होंने भारत के एक पत्रकार के साथ अपने इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि किस सूरत में पाक परमाणु हथियार चलाएगा। सेठी का कहना है कि तीन सूरतेहाल में पाकिस्तान परमाणु बम चलाएगा। इसमें सबसे पहला ये है कि इंडियन नेवी कराची के पास आकर हमला करे और पाकिस्तानी नौसेना की आवाजाही रोकते हुए और कराची बंदरगाह को बंद कर दे। इसे हम अपने अस्तित्व का संकट मानते हुए परमाणु हमला करे देंगे.
पाकिस्तान के परमाणु इस्तेमाल करने की दूसरी सूरत भारतीय सेना का लाहौर में प्रवेश कर जाना और इस्लामाबाद की तरफ बढ़ना होगा. ऐसा होने पर पाकिस्तान के पास परमाणु बम के इस्तेमाल के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा। तीसरी सूरत भारत की ओर से पाकिस्तान का पानी रोक देने की होगी। भारत अगर पाकिस्तान का पानी रोकता है तो एक बड़ी आबादी की जिंदगी मुश्किल में होगी और इस सूरत में परमाणु बम का चल जाना बहुत ज्यादा संभव है.
नजम सेठी के इंटरव्यू की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें वह भारत को परमाणु हमले की धमकी देते दिख रहे हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि उनका यह इंटरव्यू नया है या फिर ऑपरेशन सिंदूर के वक्त का है। उनके इस वीडियो पर कई सोशल यूजर्स ने टिप्पणी की है। यूजर्स ने इसे सेठी की गीदड़भभकी कहा है.

चीन ब्रह्मपुत्र नदी का जलमार्ग मोड़ सकता है

इससे पहले, भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था. उन्होंने कहा कि भारत में आम जनता इसे गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों के पानी को मोड़ने के लिए जलाशय और बांध बनाने में भारत को कम से कम पांच से दस साल लगेंगे. सेठी ने यह भी दावा किया कि सिंधु जल संधि को स्थगित करना कानूनी और नैतिक रूप से एक प्रतिगामी कदम है, और अतीत में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि नई दिल्ली सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों का पानी मोड़ती है, तो चीन ब्रह्मपुत्र नदी के साथ भी ऐसा ही कर सकता है. हालांकि, सेठी ने स्पष्ट किया कि यदि नदियों का पानी मोड़ा जाता है और पाकिस्तान का अस्तित्व खतरे में पड़ता है, तो इस्लामाबाद सबको उड़ा देगा.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updatePakistan Threats Nuclear BombPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry1
Previous Article पहलगाम हमले से देश का खून खौल रहा है
Next Article पाक बॉर्डर से सटे गांवों में बंकरों की सफाई शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?