बेंजामिन नेतन्याहू अचानक गाजा पहुंच गए, इजराइली सेना के मुताबिक, 17 से 18 हजार हमास के लड़ाके थे.
BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अचानक गाजा पहुंच गए. उन्होंने इजराइली बंधकों को सौंपने वाले को 5 मिलियन डॉलर देने की भी पेशकश की. नेतन्याहू ने कहा, ‘हम हमास की कैद में रखे इजराइली बंधकों को खोजकर रहेंगे, जो भी इन्हें नुकसान पहुंचाने की हिम्मत करेगा, वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा. ‘
इजराइल-हमास जंग को 13 महीने हुए, 90% गाजा बर्बाद
इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी. अब तक गाजा में 44 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं. ये गाजा की आबादी का करीब 2% है. इजराइली सेना के मुताबिक, इनमें 17 से 18 हजार हमास के लड़ाके थे.

