By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हवन कुण्ड में आहुति देते समय क्यों बोला जाता है स्वाहा? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > हवन कुण्ड में आहुति देते समय क्यों बोला जाता है स्वाहा? जानें…
Religion

हवन कुण्ड में आहुति देते समय क्यों बोला जाता है स्वाहा? जानें…

DB News
Last updated: 18/08/2025 11:11 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

कौन है ‘स्वाहा देवी’, जिसके नाम के उच्चारण के बगैर नहीं दी जा सकती हवन में आहुति, जानें हवन के दौरान स्वाहा बोलने का महत्व?

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
कौन है ‘स्वाहा देवी’, जिसके नाम के उच्चारण के बगैर नहीं दी जा सकती हवन में आहुति, जानें हवन के दौरान स्वाहा बोलने का महत्व?यज्ञीय कार्यक्रम में अक्सर स्वाहा बोलने का विधानस्वाहा बोलने का प्रमुख कारणस्वाहा का अर्थ और महत्व

Goddess Swaha: भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए यज्ञ-अनुष्ठान करने का विधान है. इस दौरान हवन कुण्ड में जब हवन सामग्री डाली जाती है. उससे पहले संबंधित देवी-देवताओं के मंत्र का उच्चारण किया जाता है. उसके बाद ही हवन कुण्ड में हवन सामग्री डाली जाती हैं, क्या आप जानते हैं कि अनुष्ठान कराने वाले पंडित जी स्वाहा का उच्चारण क्यों करते हैं? इसके पीछे वैदिक और वैज्ञानिक कारण क्या है?

आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करना है उद्देश्य

हवन का उद्देश्य वातावरण की शुद्धि, मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति और भगवान की कृपा प्राप्त करना ही प्रमुख उद्देश्य है. हिंदू धर्म में हवन की परंपरा प्राचीन समय से लेकर अब तक चली आ रही है.

यज्ञीय कार्यक्रम में अक्सर स्वाहा बोलने का विधान

नवग्रह की शांति, गृह प्रवेश, यज्ञ, विशेष पर्व-त्योहार या संस्कार आदि में हवन किया जाता है. हवन के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही लाभ बताए गए हैं. हवन में आहुति देते समय ‘स्वाहा’ बोलने की परंपरा है. आपने देखा होगा कि हवन में जब भी मंत्र उच्चारण के बाद अग्नि में आहुति दी जाती है तो स्वाहा शब्द का उच्चारण जरूर किया जाता है. यह केवल एक ध्वनि मात्रा नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक, पौराणिक और आध्यात्मिक रहस्य भी छिपा है. आइए जानते हैं आखिर हवन में आहुति के समय स्वाहा बोलने कारण.

स्वाहा बोलने का प्रमुख कारण

‘स्वाहा’ शब्द से एक पौराणिक कथा जुड़ी है, जिसके अनुसार स्वाहा एक देवी का नाम है, जोकि अग्निदेव की पत्नी हैं. प्राचीन समय में जब हवन और यज्ञ का आयोजन होता है था, तब देवताओं को दी जानी आहुति असुर छल से हड़प लेते थे या उसमें विघ्न डालते थे. ऐसे में यज्ञ का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता था. इस समस्या के समाधान के लिए स्वाहा देवी प्रकट हुईं और अग्नि देव से विवाह की.

स्वाहा देवी ने यह वरदान प्राप्त किया कि, आहुति के समय बिना स्वाहा का उच्चारण किए बिना हवन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके बाद से ही हवन में आहुति देने के दौरान स्वाहा बोला जाता है. जिससे कि स्वाहा देवी के माध्यम से हवन की पवित्रता बनी रहे और देवताओं तक यज्ञ की आहुति पहुंच सके. हवन के दौरान स्वाहा बोलना हवन या यज्ञ को सुरक्षित और प्रभावी भी बनाता है.

स्वाहा का अर्थ और महत्व

स्वाहा को एक पवित्र मंत्र की तरह माना जाता है जो वैदिक मंत्रों का अभिन्न अंग भी है. इसका शाब्दिक अर्थ होता है पूर्ण समर्पण के साथ अर्पित किया गया. स्वाहा शब्द यह दर्शाता है कि, अग्नि में जो भी सामग्री अर्पित की जाती है वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ देवताओं तक पहुंचती है. इसके साथ ही स्वाहा शब्द पवित्रता और समर्पण को भी दर्शाता है. स्वाहा बोलते समय एक विशेष ध्वनि तरंग उत्पन्न होती है,जोकि यज्ञ के माध्यम से वातावरण को शुद्ध करती है, मंत्र की शक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateGoddess SwahaMP NEWSPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शुभांशु शुक्ला से PM मोदी की हुई मुलाकात
Next Article षड्यंत्र से सावधान रहें, कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?