By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट की बरसात, मिसाइलों से पटा आसमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट की बरसात, मिसाइलों से पटा आसमान
International

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट की बरसात, मिसाइलों से पटा आसमान

DB News
Last updated: 25/04/2026 12:08 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

अमेरिका से भी घातक है इजरायल का F-35, ईरान पर हमला कर दिखाई ताकत, जानें कैसे बना दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर

Source : MEDIA

Contents
अमेरिका से भी घातक है इजरायल का F-35, ईरान पर हमला कर दिखाई ताकत, जानें कैसे बना दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटरपूरी रात धमाकों की आवाज के बीच बीतीएफ-35 अदिर ने लगातार अपनी क्षमता को साबित कियायूएस फाइटर जेट को ईरान ने किया तबाहईरान ने अमेरिका के एडवांस फाइटर जेट को कैसे निशाना बनाया?अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने वाले को ईरान देगा इनाम

BY: DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Israel-Iran War: इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू इधर ईरान पर हमले की ब्रिफिंग में व्यस्त थे, उधर उत्तरी इजरायल पर हिजबुल्लाह ने मिसाइल से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सैंकड़ों की संख्या में मिसाइल आने की वजह से दर्जनों इलाके में युद्ध के सायरन बजने लगे. इन इलाकों में भूकंप का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इजरायल एफ-35 अमेरिका से हासिल करने के बाद अपनी जरूरतों के लिए खास तौर पर तैयार किया है. इजरायल ने 2018 में पहली बार ऑपरेशन में उतारा था. इसके बाद से इसने लगातार अपनी क्षमता को साबित किया है. इजरायली अपग्रेड के बाद यह मूल अमेरिकी मॉडल से ज्यादा शक्तिशाली हो गया है.

पूरी रात धमाकों की आवाज के बीच बीती

ईरान के तेहरान शहर में शनिवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं थी. तीन घंटे से अधिक समय तक इस्लामिक देश की राजधानी सबसे बड़े इजरायली हमले का शिकार रही, जिसे कई चरणों में अंजाम दिया गया. तेहरान में रहने वालों की पूरी रात धमाकों की आवाज के बीच बीती. इजरायली हमला कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने 100 से ज्यादा विमानों का इस्तेमाल किया. इसमें इजरायली वायु सेना का F-35 अदिर भी शामिल था, जिसे देश की रक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जाता है. ऐसा हथियार जिसका मुकाबला दुनिया में नहीं है.

एफ-35 अदिर ने लगातार अपनी क्षमता को साबित किया

इजरायल की खास जरूरतों के लिए तैयार किए गए इस विमान ने इजरायली सेना को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई है. 2018 में मैदान में उतरने के बाद से एफ-35 अदिर ने लगातार अपनी क्षमता को साबित किया है. अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन के बनाए F-35 की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट में होती है. पांचवीं पीढ़ी के इस विमान को निगरानी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और खुफिया जानकारी तक कई प्रकार के काम के लिए डिजाइन किया गया था. लंबी दूरी तय करने के लिए इजरायल ने इसमें अलग से ईंधन टैंक लगाया है.

यूएस फाइटर जेट को ईरान ने किया तबाह

अमेरिका और ईरान के बीच जंग के 4 अप्रैल 2026 को 36 दिन हो चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति कई बार ये दावा कर चुके हैं कि ईरान के पास अब न एयरफोर्स बची है और न नेवी, लेकिन वॉर जोन में अमेरिका को हो रहे एक के बाद एक नुकसान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, F-15E जेट के ढेर होने के बाद पायलट को रेस्क्यू करने के लिए भेजे गए ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को भी ईरान ने निशाना बनाया. ऐसे में अब दुनियाभर में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर ईरान के पास ऐसा कौन सा सीक्रेट वेपन है, जिससे उसने यूएस के फाइटर जेट को तबाह कर दिया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के तहत संचालित खातम अल-अनबिया मुख्यालय ने बताया कि जंग के 35वें दिन ईरान ने नए एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया था.

ईरान ने अमेरिका के एडवांस फाइटर जेट को कैसे निशाना बनाया?

IRGC प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फकारी ने कहा, ‘3 अप्रैल का दिन ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम के लिए ‘गौरव का दिन’ था. इस दिन हमने दुश्मन के फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर पर सटीक हमला किया और उसमें से कई को मार गिराया. यह अमेरिका और उसके साथी के लिए बेइज्जती का ब्लैक फ्राइडे है.’ उन्होंने बताया कि IRGC एयरोस्पेस फोर्स के नए एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 के अलावा तीन ड्रोन और दो रडार सिस्टम से बचने वाली क्रूज मिसाइलों को तबाह किया.

अमेरिका का दूसरा प्लेन A-10 वॉर्थोग फाइटर एयरक्राफ्ट ईरानी हमले का शिकार हुआ, जिसके बाद पायलट ने उसे कुवैत के हवाई क्षेत्र में लाकर खुद को इजेक्ट कर दिया. अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि F-15E के सर्च और रेस्क्यू की कोशिशों में शामिल दो अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर ईरानी फायरिंग की चपेट में आ गए. हालांकि, हेलीकॉप्टर में सवार अमेरिकी कर्मी घायल हो गए, लेकिन दोनों विमान सुरक्षित रूप से अपने अड्डे पर लौट आए.

अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ने वाले को ईरान देगा इनाम

एनबीसी न्यूज ने ईरान के सरकारी चैनल के हवाले से बताया कि ईरानी टेलीविजन रिपोर्टर ने कहा कि जो कोई भी अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ेगा, उसे एक कीमती इनाम मिलेगा. एक ईरानी गवर्नर ने यह भी वादा किया कि जो कोई भी दुश्मन की सेना को पकड़ेगा या मारेगा, उसकी सराहना की जाएगी. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि वह दक्षिण-पश्चिमी ईरान में उस जगह के पास तलाशी ले रहा है, जहां प्लेन गिरा था.

IRGC प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फकारी ने कहा, ईरान अपने युवा साइंटिस्ट की ओर से बनाए गए एडवांस्ड एयर डिफेंस सिस्टम पर निर्भर है. हम लगातार जंग के मैदान में इसे आजमा रहे हैं. हम जल्द ही अपने हवाई क्षेत्र पर ‘पूरी तरह नियंत्रण पा लेंगे और पूरी दुनिया के सामने दुश्मन को कमजोर करेंगे. ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद बाकर गालीबाफ ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की लड़ाई को शासन बदलने से घटाकर उनके पायलटों की तलाश कर दिया गया है.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article दिवाली के भोर महिलाएं क्यों पीटती हैं सूप? जानें वजह
Next Article न्यूजीलैंड से भारत 113 रन से हारा दूसरा मैच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?