By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सेना के टैंक पर चढ़ गए पाक PM Shehbaz Sharif
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > सेना के टैंक पर चढ़ गए पाक PM Shehbaz Sharif
International

सेना के टैंक पर चढ़ गए पाक PM Shehbaz Sharif

DB News
Last updated: 19/04/2026 12:34 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना से मिलने के लिए पसरूर छावनी पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान पाक सेना के जवानों से बातचीत की.

Source :MEDIA

Contents
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना से मिलने के लिए पसरूर छावनी पहुंच गए. उन्होंने इस दौरान पाक सेना के जवानों से बातचीत की.शहबाज का जाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गयारक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ भी पहुंचे आर्मी छावनीभारत ने पररूर को किया था बर्बादपाकिस्तान के इन ठिकानों पर गिरी थीं भारतीय मिसाइलेंदूसरे सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे शहबाजमोदी की कॉपी करना भी नहीं आयाडर-डर कर टैंक पर चढ़ फोटोशहबाज का जोश था ठंडा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Operation Sindoor: पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी अपनी सेना से मिलने पहुंचे. उन्होंने पसरूर आर्मी छावनी का दौरा किया और जवानों से मुलाकात की. शहबाज इस दौरान भाषण देने के लिए टैंक पर चढ़ गए और झूठी बहादुरी का राग अलापने लगे. शहबाज के साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी थे. इसके पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलने आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे.

शहबाज का जाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया

पीएम मोदी के आदमपुर एयरबेस पहुंचने के बाद शहबाज का जाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर गया. शहबाज ने प्रधानमंत्री मोदी की नकल की पूरी कोशिश की. शहबाज पसरूर आर्मी कैंट पहुंचे और टैंक पर चढ़ गए. उन्होंने यहां सेना को संबोधित करते हुए कहा, ”मुझे बतौर वजीर-ए-आजम पाकिस्तान आपके नेतृत्व पर गर्व है. जब भी हमारा दुश्मन आगे बढ़ने की बात करता सेना प्रमुख मुझसे कहते थे कि मैं इस तरह से जवाब दूंगा कि बहादुरी के किस्से रिटायर होने के बाद किताब में लिखूंगा.”

रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ भी पहुंचे आर्मी छावनी

शहबाज के साथ सेना प्रमुख आसिम मुनीर और एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर भी नजर आए. रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ भी दूसरे सैन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे. शहबाज ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी बंद किया तो वाकई खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा. पानी हमारा हक है.

भारत ने पररूर को किया था बर्बाद

सियालकोट में पसरूर छावनी लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए छह और सात मई की दरमियानी रात को भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था. भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए.

पाकिस्तान के इन ठिकानों पर गिरी थीं भारतीय मिसाइलें

इसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को कई भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया. पसरूर और सियालकोट स्थित एयर बेस पर स्थित रडार केंद्रों को भी सटीक हथियारों का उपयोग करके निशाना बनाया गया जिससे भारी नुकसान हुआ.

दूसरे सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे शहबाज

प्रधानमंत्री हाउस के अनुसार, शहबाज ने सैन्य संघर्ष के दौरान ऑपरेशन में भाग लेने वाले सैन्य अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की. आधिकरिक बयान में कहा गया है कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री पाकिस्तानी वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों और कर्मियों से मिलने के लिए वायुसेना और नौसेना के ठिकानों का भी दौरा करेंगे.

मोदी की कॉपी करना भी नहीं आया

अब शहबाज शरीफ को कौन समझाए. वह सपने में भी पीएम मोदी को कॉपी नहीं कर सकते. शहबाज शरीफ जब पाकिस्तानी सेना के जवानों से मिल रहे थे तो वह खौफजदा थे. उनका चेहरा साफ डर बयां कर रहा था. डर छिपाने के लिए काला चश्मा था, मगर उससे भी उनकी आखों में भारत का खौफ नहीं छिपा. वह अपनी सेना और आवाम का जोश हाई करने के लिए टैंक पर चढ़े. मगर ऐसा लग रहा था कि उन्हें अब भी डर है कि कहीं भारत की मिसाइल बमबारी कर दे.

डर-डर कर टैंक पर चढ़ फोटो

शहबाज शरीफ टैंक पर चढ़कर फोटो खिंचा रहे थे. वह अपनी ही सेना के सामने नौटंकी कर रहे थे. उससे भी अधिक नौटंकी वाली बात तो यह थी कि टैंक पर झाड़ थे. नजारा ऐसा जैसे युद्ध का मैदान हो. आजूबाजी में तोपें तैयार थीं. लग रहा था कि जैसे भारत कभी भी बमों की बौछार कर सकता है. टैंक पर भी शहबाज दुबके दिखाई दिए. उनके बगल में आसिम मुनीर भी खड़े थे. उनके चेहरे पर भी हार की मायूसी थी. शहबाज शरीफ के साथ आसिम मुनीर, इशाक डार, ख्वाजा आसिफ और अन्य भी थे.

शहबाज का जोश था ठंडा

पसरूर में शहबाज ने पाकिस्तानी सेना को संबोधित किया. भारत से पिटी पाकिस्तानी सेना के जोश को हाई करने की कोशिश की, मगर उनका जोश तो खुद ही ठंडा था. उनकी बातचीत और बॉडी लैंग्वेज में जरा भी जोश नहीं था. ऐसा लग रहा था कि भारत की मार से वह करार रहे हैं. टैंक पर फोटो खिंचाकर वह अपनी भद्द ही पिटवा रहे थे. पीएम मोदी ने तो डंके की चोट पर एस400 और राफेल दिखाया था. शहबाज केवल अपना टैंक दिखाकर ही नौटंकी करते नजर आए.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateOperation Sindoor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article MP में मंत्रियों के जिला प्रभार में बड़ा फेरबदल
Next Article भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, जहां आपको जाना चाहिए…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?