By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, जहां आपको जाना चाहिए…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Travel > भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, जहां आपको जाना चाहिए…
Travel

भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, जहां आपको जाना चाहिए…

DB News
Last updated: 03/04/2026 10:42 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को हिंदू धर्म में खास माना गया है. कौन से भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आइए जानते हैं.

Source : DB News Update

Contents
इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को हिंदू धर्म में खास माना गया है. कौन से भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आइए जानते हैं.ये हैं भारत के कुछ धार्मिक स्थलअयोध्या राम मंदिर –वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू –मैहर माता के मंदिर-त्रिपुर सुंदरी का प्राचीन मंदिर-अमरनाथ, श्रीनगर –जगन्नाथ मंदिर, पुरी –वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति –काशी विश्वनाथ, वाराणसी –

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Holy Places in India: भारत की संस्कृति पहचान धार्मिक स्थलों से है. हमारा भरत देश धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विविधताओं से एक सूत्र में बंधा है. यहां के लोगों में धर्म पर गहरी आस्था है. इसकी बानगी देश भर में देखी जा सकती है, जहां प्रदेश के हर छोड़े-बड़े गांव, कस्बे से लेकर बड़े महानगरों तक धार्मिक स्थल विद्यमान हैं. हर धार्मिक स्थल का एक अलग ही महत्व और इतिहास है. इन धार्मिक स्थलों के चमत्कार की कहानी आज भी लोगों का आश्चर्य करती हैं. देश की चारों दिशाओं में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां दर्शन करना श्रेष्ठ फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं, उन धार्मिक स्थलों के बारे में जहां आपको जाने के बाद सकारात्मक ऊर्जा का आभास होगा.

ये हैं भारत के कुछ धार्मिक स्थल

अयोध्या राम मंदिर –

पौराणिक ग्रंथों में अयोध्या को मोक्षदायिनी 7 पुरी में से एक बताया गया है. अयोध्या श्रीराम की जन्मभूमि है. अयोध्या राम मंदिर का इतिहास 11वीं शताब्दी से जुड़ा हुआ है, इसे मूल रूप से भगवान राम को समर्पित करने के लिए बनाया गया था. यह मंदिर सदियों तक पूजा का एक प्रतिष्ठित स्थान रहा, जो भक्ति और आस्था का आज भी प्रतीक है. इस मंदिर का इतिहास जगजाहिर है, 1528 में यहां बाबर ने मस्जिद बनाने के आदेश दिए थे जिसे औरंगजेब ने पूरा किया.

1992 तक ये मस्जिद विद्यमान रही और रामलला की पूजा एक चूबतरे नुमा मंदिर में होती थी. इसके बाद मंदिर के अस्तित्व को लेकर संघर्ष शुरू हुआ और आखिरकार आयोध्या में 22 जनवरी 2024 को वहां श्रीराम का भव्य नया मंदिर का उद्घाटन हुआ, जहां रामलला की मूर्ति विराजमान हैं.

वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू –

जम्मू-कश्मीर में कटरा की पहाड़ियों में स्थित माता का ये मंदिर आस्था और श्रद्धा की एक बहुत बड़ी मिसाल है. मान्यता है कि देवी वैष्‍णो यहां पर बनी एक गुफा में आकर छिपी थीं और उन्होंने एक राक्षस का वध किया था. वैष्णो देवी मंदिर का मुख्‍य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है.

मैहर माता के मंदिर-

मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में मैहर जिला बना है, जिसे एक प्राचीन तीर्थस्थल के रूप में वर्षों से जाना जाता है. यहां माँ शारदा की भी भव्य मूर्ति स्थापित है. मैहर को शक्तिपीठ माना जाता है, जहां माँ सती के शरीर के अंग गिरने के बाद शक्तिपीठ स्थापित हुए. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में माँ सती का हार गिरने से इसका नाम “मैहर” पड़ा, जिसका अर्थ है “माँ का हार”. मैहर धाम की खोज आल्हा और उदल नामक दो भाइयों को माना जाता है, जिन्होंने त्रिकूट पर्वत पर इस मंदिर की थी. मैहर को मध्य प्रदेश की संगीत नगरी के रूप में भी जाना जाता है. यहीं गोलामठ मंदिर, ओइला मंदिर और बड़ी माई मंदिर जैसे अन्य मंदिर भी विद्यमान हैं.

त्रिपुर सुंदरी का प्राचीन मंदिर-

मध्य प्रदेश जबलपुर जिले में शहर से लगभग 14 किमी. दूर तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी का प्राचीन मंदिर है. भेड़ाघाट रोड स्थित हथियागढ़ में स्थित इस मंदिर में नवरात्र पर्व पर भक्तों का विशेष रूप से मेला भरता है. 11वीं शताब्दी में कल्चुरी राजा कर्ण देव ने इसका निर्माण कराया था. इसकी पुष्टि यहां एक शिलालेख से होती है. यहां नौ दिनों तक शहर के अलावा आसपास के शहरों के लोग भी पूजन करने पहुंचते हैं. इस मंदिर का इतिहास कल्चुरिकाल से जोड़ा जाता है. यहां तीन रूप राज राजेश्वरी, ललिता और महामाया की प्रतिमा एक मूर्ति में दिखाई पड़ती हैं. ऐसी मान्यता है कि राजा कर्ण देव के सपने में आदिशक्ति का रूप त्रिपुरी दिखाई दी थीं. तब राजा कर्ण ने इस प्रतिमा की स्थापना कराई थी. यह प्रतिमा शिला के सहारे अधलेटी अवस्था में पश्चिम दिशा की ओर मुहं करके है. मंदिर में माता महाकाली, माता महालक्ष्मी और माता सरस्वती की विशाल मूर्तियां स्थापित हैं.

अमरनाथ, श्रीनगर –

अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ माना गया है, क्योंकि माना जाता है कि यहीं पर भगवान शिव ने मां पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था. यहां की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है. सावन के पवित्र महीने में यह स्थल श्रद्धालुओं से भरा रहता है.

जगन्नाथ मंदिर, पुरी –

ओडिशा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर हिन्दुओं के चार धाम में से एक माना जाता है. बद्रीनाथ , द्वारका, पुरी और रामेश्वरम ये चार धाम हैं, जहां दर्शन मात्र से व्यक्ति हर पाप धुल जाते हैं और वह जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है. हर साल जून महीने में होने वाला इस मंदिर का रथ यात्रा उत्सव विश्व प्रसिद्ध है.

वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति –

आंध्रप्रदेश का तिरुपति मंदिर भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर रूप की पूजा होती है. ये हिन्दू मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण है. इस मंदिर से जुड़ी मान्यता यह है कि प्रभु विष्णु ने कुछ समय के लिए तिरुमाला के पास स्थित स्वामी पुष्करणी सरोवर के किनारे निवास किया था. भक्त यहां आकर अपने बाल दान करते हैं.

काशी विश्वनाथ, वाराणसी –

ये 12 ज्योतिर्लिंग में से एक माना जाता है, भगवान शिव पार्वती मां के कहने पर उन्हें शादी के बाद कैलाश के लेकर काशी आ गए. काशी में आने के बाद वहं विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के रुप में स्थापित हो गए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये हैं बेस्ट लोकेशन, वन और वन्यजीवों से मिलने का अच्छा मौका

MP जबलपुर ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में बढ़ाया कदम

दक्षिण भारत के रहस्यमयी, वास्तुकला और आस्था से लबरेज़ धर्मस्थल, जो चौंका देंगे!

Vehicle information services ब्लॉक, ऑन लाइन सेवा हैक

आभी नहीं उड़ेंगे इंडिगो के विमान, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री पानी-भोजन के लिए हुए मोहताज

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoly Places in IndiaJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article सेना के टैंक पर चढ़ गए पाक PM Shehbaz Sharif
Next Article ससुराल से कोई खुशखबरी मिलेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?