By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इंडिया से हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > इंडिया से हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास
Sport

इंडिया से हार के बावजूद जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास

DB News
Last updated: 12/04/2026 10:11 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

IND vs ZIM 3rd T20I: भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत हासिल कर ली. मैच भले ही टीम इंडिया जीत गई, लेकिन ज़िम्बाब्वे ने एक रिकॉर्ड बनाकर सभी को हैरान कर दिया.

Source : DB News Update  

Contents
IND vs ZIM 3rd T20I: भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में जीत हासिल कर ली. मैच भले ही टीम इंडिया जीत गई, लेकिन ज़िम्बाब्वे ने एक रिकॉर्ड बनाकर सभी को हैरान कर दिया.5 विकेट गिर जाने के बाद जिम्बाबे ने 119 रन बनाए5वां विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे ने सर्वाधिक रन जोड़ेऋतुराज गायकवाड़-यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजीऐसा करने वाली बनी पहली टीमजीत पर क्या बोले शुभमन?

by-DB News Update/ Edited by-Supriya

IND vs ZIM 3rd T20I Zimbabwe Record: भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला बीते बुधवार (10 जुलाई) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. मुकाबले में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भले ही भारत यह मैच हार गया, लेकिन जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ इतिहास रचते हुए बड़ा रिकॉर्ड कामय कर दिया. एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक बड़ी-बड़ी टीमें नहीं बना सकीं. तो आइए जानते हैं कि क्या यह महारिकॉर्ड.

बता दें मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करना का फैसला किया था. पहले बैटिंग करते हुए मेन इन ब्लू ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बोर्ड पर लगाए थे. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. भले ही जिम्बाब्वे ने यह मैच 23 रनों से गंवा दिया था, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड कामय कर दिया.

5 विकेट गिर जाने के बाद जिम्बाबे ने 119 रन बनाए

दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने 5 विकेट सिर्फ 39 रनों के स्कोर कर गंवा दिए थे. इसके बाद मेज़बान टीम ने 159 रन बोर्ड पर लगाए. यानी 5 विकेट गिर जाने के बाद जिम्बाबे ने 119 रन बनाए. यह रन किसी भी टीम के ज़रिए टीम इंडिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 40 रनों के अंदर 5 गंवाने के सबसे ज़्यादा हैं.

भारत के खिलाफ पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम पर दर्ज था. पिछले साल भारत के खिलाफ खेले गए टी20 में आयरलैंड ने 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे. फिर टीम ने 139/7 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाए थे. आयरिश टीम ने 5 विकेट गिर जाने के बाद 108 रन बनाए थे.

यह जिम्बाब्वे का भी किसी टीम के खिलाफ 5 विकेट गिर जाने के बाद बनाया जाने वाला सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ दर्ज था, जब टीम ने 40 रनों के अंदर 5 विकेट गिर जाने के बाद 104 रन बनाए थे.

5वां विकेट गिरने के बाद जिम्बाब्वे ने सर्वाधिक रन जोड़े

  • 119 रन बनाम भारत, हरारे, 2024
  • 104 रन बनाम बांग्लादेश, हरारे, 2022
  • 101 रन बनाम बांग्लादेश, हरारे, 2022
  • 100 रन बनाम अफगानिस्तान, शारजाह, 2016
  • 99 रन बनाम बांग्लादेश, चैटोग्राम, 2019.

ऋतुराज गायकवाड़-यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने शुभमन गिल की कप्तानी पारी और ऋतुराज गायकवाड़-यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी की मदद से बोर्ड पर 182 रन लगाए. गिल ने 49 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 66 रन की पारी खेली. ऋतुराज ने 49 रन बनाए और यशस्वी के बल्ले से 36 रन निकले. टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम पूरे ओवर खेलकर 159 रन तक ही पहुंच सकी. वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाते हुए तीन शिकार किए. आवेश खान को दो सफलताएं मिलीं. खलील अहमद एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त ले ली है.

ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

जिम्बाब्वे को तीसरे मैच में हराते ही भारतीय टीम दुनिया में 150 जीत टी20 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी वर्ल्ड क्लास टीमें इस मामले में भारत के आस-पास नहीं हैं. भारत ने 230 खेलकर 150वीं टी20 जीत हासिल की. इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम पाकिस्तान है. पाकिस्तान के नाम 142 जीत हैं, जो उसने 245 मैच खेलकर हासिल की.

जीत पर क्या बोले शुभमन?

जीत के बाद कप्तान गिल ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह बहुत अच्छा लग रहा है. यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैच था, जिस तरह से हमने बल्ले और गेंद से शुरुआत की वह अच्छा था. विकेट थोड़ा डबल-पेस्ड था. कुछ गेंदें ग्रिप कर रही थीं और लेंथ बॉल को हिट करना आसान नहीं था. यही बात हमने अपने गेंदबाजों से चर्चा की. हम जानते हैं कि अगर विकेट में कुछ है तो यह नई गेंद से और अधिक होगा और जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, रन बनाना थोड़ा आसान होता जाएगा. हर कोई योगदान दे रहा है और यह एक अच्छा संकेत है.’

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ब्रिटेन की संसद में श्रीमद् भगवतगीता पर हाथ रख कर ली गई शपथ
Next Article ‘अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए आवाज उठाने की गुजारिश’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?