By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ब्लड दलाली से लेकर मरीज के भर्ती व एंबुलेंस बुकिंग करवाने तक में दलालों का दबदबा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ब्लड दलाली से लेकर मरीज के भर्ती व एंबुलेंस बुकिंग करवाने तक में दलालों का दबदबा
Madhya Pradesh

ब्लड दलाली से लेकर मरीज के भर्ती व एंबुलेंस बुकिंग करवाने तक में दलालों का दबदबा

DB News
Last updated: 21/03/2026 10:12 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभी हाल ही में हुआ ब्लड दलाली का पर्दाफास, सुपर स्पेशलिटी में भर्ती करवाने के लिए मांगते हैं 5 हजार रुपए, जल्दी जांच करवाना हो तो उसका भी कमीशन लगता है

Source : DB News Update  

Contents
नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अभी हाल ही में हुआ ब्लड दलाली का पर्दाफास, सुपर स्पेशलिटी में भर्ती करवाने के लिए मांगते हैं 5 हजार रुपए, जल्दी जांच करवाना हो तो उसका भी कमीशन लगता हैकैंपस से लेकर बाहर तक घूमते रहते हैवार्ड फुल फिर भी बेड दिलवाने की गारंटीदलालों की गैंग कर रही कामअस्पताल के जिम्मेदार बेखबरकई बार उठ चुका है दलाली का मामला

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Netaji Subhash Chandra Bose Medical College Jabalpur News : मध्य प्रदेश जबलपुर संभाग का नेताजी सुभाषचंद बोस मेडिकल कॉलेज दलाली के चंगुल में फंसा है. दलालों के बिना यहां मरीजों को राहत नहीं मिल सकती है. हर काम में कमीशनबाजी तय हो गई है. भर्ती करवाने से लेकर एंबुलेंस उपलब्ध कराने और जल्दी जांच कराने के रेट तय हैं. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. कई विभाग तो ऐसे हैं, जहां मरीजों को भर्ती करने की जगह तक नहीं मिल पा रही है. इन विभागों के वार्ड में अलग से पलंग लगवाए जा रहे हैं. लिहाजा मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यहां दलाल सक्रिय हैं, जिन्होंने विभागों में भर्ती के लिए अलग-अलग रेट तय कर रखे हैं. बाहर से आने वाले मरीज इन दलालों की गिरफ्त में फंसकर लुट रहे हैं. बीमारी जितनी गंभीर होती है, दलाल भर्ती करवाने के लिए उनसे अनाप-शनाप मांग करते हैं. सूत्रों की मानें तो मरीज को भर्ती कराने के लिए सबसे ज्यादा कीमत सुपर स्पेशलिटी के लिए चुकाना पड़ रही है. यहां भर्ती करवाने के लिए 5 हजार रुपए तक मांगी जा रही है, क्योंकि यहां के ज्यादातर वार्ड हमेशा मरीजों से फुल रहते हैं.

कैंपस से लेकर बाहर तक घूमते रहते है

सूत्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती के नाम पर सक्रिय दलाल कैंपस से लेकर बाहर तक घूमते रहते हैं. बाहर से आने वाले मरीजों को गेट के पास ही रोककर पूछताछ शुरू हो जाती है. जैसे ही मरीज बताता है कि उन्हें किसी विभाग में जाना है, दलाल वहां का पता बताकर स्पष्ट कर देता है कि वार्ड फुल हैं. भर्ती होना हो तो बता देना हम बात करके भर्ती करा देंगे. इसके बाद दलाल उनके आसपास ही घूमता रहता है.

वार्ड फुल फिर भी बेड दिलवाने की गारंटी

जानकारों का कहना है कि मेडिकल में ज्यादातर समय यही स्थिति होती है कि वार्ड फुल रहते हैं. इन वार्डों में मरीजों को रखने की जगह तक नहीं होती. इसके बाद भी दलाल गारंटी लेते हैं कि वे संबंधित वार्ड में बेड दिलवा देंगे. जैसे ही बेड खाली होगा, मरीज को उसमें शिफ्ट करवा दिया जाएगा, क्योंकि बेड खाली न होने पर डॉक्टर की भर्ती करने की पर्ची के बाद भी स्टाफ मरीज को भर्ती नहीं करता है.

दलालों की गैंग कर रही काम

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाने के नाम पर सक्रिय दलालों की पूरी गैंग है. दलाल मरीज के मेडिकल में भीतर जाने से लेकर ओपीडी में पर्ची बनने और डॉक्टर द्वारा भर्ती से पहले करवाई जाने वाली जांच तक मरीज के परिजनों के आसपास मंडराते रहते हैं. जैसे ही उन्हें पता चलता है कि मरीज को जिस वार्ड में भर्ती करवाना है, वहां बेड खाली नहीं है तो फिर दलाल परिजनों से संपर्क करना शुरू कर देते हैं.

अस्पताल के जिम्मेदार बेखबर

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एंबुलेंस बुक करानी हो या फिर ब्लड बैंक से रेयर ब्लड की जरूरत हो या फिर भर्ती करवाना हो, हर काम के लिए दलालों को मुहंमांगी रकम देनी पड़  रही है. दलाल अस्पताल के कैंपस में घूमते रहते हैं और जिस मरीज का परिजन परेशान दिखा, उसे अपने चंगुल में फंसा लेते हैं. जानकारों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दलालों का बड़ा रैकेट घूम रहा है और मेडिकल प्रशासन बेखबर है. शायद यही वजह है कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है.

कई बार उठ चुका है दलाली का मामला

नेता सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खून की दलाली का मामला कोई नया नहीं है. इससे पहले भी इस प्रकार का मामला उठ चुका है और किसी भी दलाल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. जिसके कारण दलालों के हौंसले बुलंद हैं. अस्पताल में ब्लड की दलाली करने वाले खुलेआम अस्पताल के अंदर-बाहर घूम रहे हैं. इन पर लगाम लगाने वाले अधिकारियों की संलिप्ता भी नजर आ रही है. तभी तो इतना सबकुछ होने के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSNetaji Subhash Chandra Bose Medical College
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जबलपुर नगर निगम में फर्जी कर्मचारियों की भरते रहे हाजिरी ठेकेदारों से वसूली में जुटे रहे अधिकारी!
Next Article HP रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहे 2.50 लाख उपभोक्ता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?