रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हम भारत के साथ मिलकर नए अंतरराष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट रूट बना रहे हैं. तो PM मोदी ने भी रशियंस के लिए 30 दिन का फ्री ई-टूरिस्ट वीजा का ऐलान कर दिया.
Source : SOCIAL MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Vladimir Putin in India: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दो दिवसीय दौरा पूरा हो गया है. वे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से मॉस्को के लिए रवाना हो गए हैं. पुतिन का यह भारत दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे पहले दोनों देशों के बीच कुल 19 समझौते हुए. रूस ने ऐलान किया कि वह भारत को कच्चा तेल, नैचुरल गैस, रिफाइनिंग पेट्रोकेमिकल और न्यूक्लियर क्षेत्र में सप्लाई जारी रखेगा. इसका मतलब ये हुआ कि पश्चिमी देशों के तमाम दबाव के बावजूद एनर्जी सेक्टर में भारत और रूस के बीच पहले से भी अधिक सहयोग दिख सकता है और भारत, रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रख सकते हैं.
न्यूक्लियर क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा
दोनों देशों के बीच दूसरा बड़ा ऐलान सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुआ है. भारत में अभी ज्यादातर जगहों पर कोयले से बिजली बिजली बनाई जाती है लेकिन अब हम छोटे न्यूक्लियर रिएक्टर प्लांट्स भी लगाना चाहते हैं और इसमें रूस हमारी मदद करने वाला है और ये कोई मामूली डील नहीं है.
आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरे का दूसरा दिन रहा. वे सुबह वह राष्ट्रपति भवन गए, फिर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने साझा बयान देते हुए दोस्ती की कई मिसालें दीं.
PM मोदी ने कहा- पुतिन ने रिश्तों को सींचा
PM मोदी ने पुतिन के भारत आने की खुशी में कहा, ‘आज भारत और रूस के 23वें शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो ही है. उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हमारे द्विपक्षीय संबंध कई ऐतिहासिक पड़ाव के दौर से गुजर रहे हैं. ठीक 25 साल पहले राष्ट्रपति पुतिन ने हमारी स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की नींव रखी थी. 15 साल पहले 2010 में हमारी साझेदारी को स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा मिला.’
PM मोदी ने आगे कहा, ‘पिछले ढाई दशक से उन्होंने अपनी लीडरशिप और दूर तक देखने की समझ ने इन रिश्तों को लगातार सींचा है. उनकी लीडरशिप ने हर हाल में आपसी संबंधों को नई ऊंचाई दी है. भारत के लिए इस गहरी दोस्ती और उनकी कोशिशों के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का, मेरे दोस्त का, दिल से शुक्रगुजार हूं.’

