By -DBnewsupdate | Edited by – Supriya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को 9 जुलाई को रूस के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ सेंट ऐंड्रयू द अपॉसल: द फ़र्स्ट कॉल्ड’ से नवाज़ा गया है. ये सम्मान उन्हें रूस और भारत के बीच रणनीतिक पार्टनरशिप और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाने के लिए दिया गया है.
Order of St Andrew the Apostle सम्मान मिलने पर PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन और रूस को धन्यवाद दिया. कहा कि ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है.

