By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘कर्नाटक में नाटक जारी…अब डीके के मंत्री ने दिया झटका’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘कर्नाटक में नाटक जारी…अब डीके के मंत्री ने दिया झटका’
National

‘कर्नाटक में नाटक जारी…अब डीके के मंत्री ने दिया झटका’

DB News
Last updated: 05/06/2026 10:56 AM
DB News
Share
6 Min Read
सीएम डीके कुमार को उनके वरिष्ठ मंत्री ने झटका दिया है.
SHARE

CM DK शिवकुमार को कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आठ बार के विधायक रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
CM DK शिवकुमार को कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आठ बार के विधायक रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है.3 जून को हुआ था डीके शिवकुमार का शपथ13 मंत्रियों ने ली थी शपथसिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह ही दिया था इस्तीफाप्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई इस्तीफे की प्रमुख वजहअर्बन डेवलपमेंट विभाग का किया गया था वादालंबे सियासी संघर्ष के बाद मिली सीएम की कुर्सीदेश के सबसे अमीर सीएम हैं शिवकुमार

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramalinga Reddy Resignation: कर्नाटक सरकार का नाटक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. डीके शिवकुमार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं और विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार में खुलकर असंतोष दिखने लगा है. वरिष्ठ नेता रामलिंगा रेड्डी ने आज 5 जून शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विभाग का वादा किया गया था, वह नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है.

हालांकि रामलिंगा रेड्डी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह कदम पार्टी विरोधी नहीं है. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे और विधानसभा में विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे.

3 जून को हुआ था डीके शिवकुमार का शपथ

कर्नाटक की नई सरकार में आठ बार के विधायक और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बुधवार (3 जून, 2026) को शाम 4.15 बजे लोक भवन में कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया भी इसी के साथ पूरी हो गई, जो पिछले सप्ताह शुरू हुई थी.

13 मंत्रियों ने ली थी शपथ

कर्नाटक की नई डीके शिवकुमार की सरकार में सीएम सहित 13 मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली ग्रहण किया था. मंत्रियों को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद की शपथ दिलाई थी. कांग्रेस ने जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का निर्णय लिया था, जबकि अन्य संभावित मंत्रियों में यतींद्र सिद्धारमैया, यू.टी. खादर, एम.बी. पाटिल, के.जे. जॉर्ज, के.एच. मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, रामलिंगा रेड्डी, कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रियांक खर्गे, ईश्वर खंड्रे, बायराथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह ही दिया था इस्तीफा

सिद्धारमैया ने पिछले सप्ताह ही कांग्रेस हाई कमांड के निर्देशन पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिससे शिवकुमार के लिए इस प्रतिष्ठित पद को संभालने का रास्ता साफ हो गया था. लेकिन सरकार में अभी भी उठापटक जारी है, कई मंत्रियों में असंतोष झलक रहा है. मंत्री के भेजे गए इस्तीफे के बाद सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसका भी खुलासा हो गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई इस्तीफे की प्रमुख वजह

बताया जा रहा है कि विभागों के आवंटन के एक दिन बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि वह किसी व्यक्ति से नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्हें अपने आत्मसम्मान के लिए यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के प्रधान सचिव को एक सहयोगी के माध्यम से भेज दिया है.

अर्बन डेवलपमेंट विभाग का किया गया था वादा

रामलिंगा रेड्डी ने दावा किया कि जब सिद्धरामैया मुख्यमंत्री बने थे, तब उन्हें बेंगलुरु अर्बन डेवलपमेंट (जीबीए) विभाग देने का आश्वासन दिया गया था. उन्होंने कहा, “उस समय मैंने साफ कहा था कि मुझे मंत्री पद नहीं चाहिए. लेकिन बाद में डी.के. शिवकुमार मेरे घर आए और उन्होंने कहा कि जब उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा, तब बेंगलुरु डेवलपमेंट विभाग मुझे दिया जाएगा.”

लंबे सियासी संघर्ष के बाद मिली सीएम की कुर्सी

सिद्धारमैया सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे डीके करीब 6 माह से सत्ता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हलांकि आठ बार विधायक रहे डीके शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे. उन्हें कांग्रेस का ‘ट्रबलशूटर’ भी माना जाता है, जिन्होंने कई राजनीतिक संकटों में अहम भूमिका निभाई है.

देश के सबसे अमीर सीएम हैं शिवकुमार

बताते चलें कि डी के शिवकुमार देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. वो 1440 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति के मालिक हैं. उन्हें देश के सबसे अमीर नेताओं और विधायकों में गिना जाता है. राजनीति के अलावा वो माइनिंग, रियल एस्टेट और एजुकेशन सेक्टर के एक सफल कारोबारी हैं.

एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार भारत के सबसे अमीर विधायक हैं. अब वे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी होंगे. डीके शिवकुमार के पास 1,413 करोड़ रुपये की संपत्ति है. डीके शिवकुमार का बिजनेस एम्पायर मुख्य रूप से रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग (खनन) और शिक्षा क्षेत्रों में फैला हुआ है. बेंगलुरु में स्थित ग्लोबल मॉल के वे मालिक हैं, जिसकी कीमत करीब 900 करोड़ है.

वे कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपर्स कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार वीक्रॉस डेवलेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, कौस्तूबा प्रोजेक्ट्स और आईकॉन प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों में उनके बड़े शेयर और निवेश हैं.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSRamalinga Reddy Resignation
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन कब से हो रहा प्रारंभ ? जानें… शंकर भगवान को प्रसन्न करने का अचूक उपाय
Next Article RBI ने रेपो रेट पर नहीं किया बदलाव, 5.25% पर ही रखा बरकरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?