By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कब है कान्हा की छठी? जानें मुहूर्त और पूजा विधि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कब है कान्हा की छठी? जानें मुहूर्त और पूजा विधि
Religion

कब है कान्हा की छठी? जानें मुहूर्त और पूजा विधि

DB News
Last updated: 11/09/2026 9:37 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया गया. कृष्ण जन्मोत्सव के 6 दिन बाद कान्हा जी की छठी भी मनाई जाती है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है छठी महोत्सव.

Source : DB News Update

Contents
जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया गया. कृष्ण जन्मोत्सव के 6 दिन बाद कान्हा जी की छठी भी मनाई जाती है. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है छठी महोत्सव.बाल गोपाल की छठी कब मनाएंनरसिंह मंदिर जबलपुर में महिलाओं ने मनाई छठीभगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया गया मंचनइस विधि से करें कान्हा जी का छठी पूजन

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Krishna Ji Ki Chhathi 2025: भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों और संतों द्वारा बड़े उल्लास और प्रेम के साथ देश भर के मठ-मंदिरों में श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव मनाने की परंपरा है. यह उत्सव मनाने में सबसे ज्यादा महिला का रुझान होता है. आपको बतादें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यानी कृष्ण जन्मोत्सव के बाद भी कई त्योहार मनाए जाते हैं? जो कान्हा से जुड़े हुए होते हैं. जैसे दही हांडी, बछ बारस आदि. इन्हीं में से छठी पर्व भी सबसे महत्वपूर्ण पर्व है. जोकि जन्माष्टमी के छह दिन बाद मनाया जाता है.

जन्माष्टमी की तरह ही भक्तों को श्रीकृष्ण की छठी का भी बेसब्री से इंतजार रहता है. इस दिन भी लोग व्रत रखकर पूजा-पाठ करते हैं, मंदिरों को सजाया जाता है और भजन-कीर्तन होते हैं. साथ ही कान्हा को कई चीजों का भोग भी लगाया जाता है. लेकिन भक्तों में कान्हा जी की छठी की तिथि को लेकर असमंजस है.

बाल गोपाल की छठी कब मनाएं

हिंदू धर्म में जिस प्रकार से नवजात के जन्म पर छह दिन बाद छठी का पूजन किया जाता है. ठीक उसी प्रकार से कृष्ण जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) के छह दिन कान्हा जी का भी छठी पूजन किया जाता है. मान्यता है कि, छठी पूजन करने से नवजात शिशु कई तरह की आपदाएं और नकारात्मकता से बचे रहते हैं.

जन्माष्टमी के बाद कान्हा जी की छठी गुरुवार 21 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और छह दिन बाद यानी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कान्हा की छठी मनाई जाती है.

नरसिंह मंदिर जबलपुर में महिलाओं ने मनाई छठी

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की छठी जबलपुर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई. इस आयोजन को महिला मंडली द्वारा आयोजित किया गया. महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण का भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर जगद्गुरु डॉ. स्वामी नरसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने सभी भक्तों को छठी महोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी. यह आयोजन हर वर्ष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद मनाया जाता है. देश भर की सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव और छठी पर्व मनाने की परंपरा है.

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया गया मंचन

नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर जबलपुर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी महोत्सव के अवसर पर महिला मंडल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया गया. भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र का चित्रण किया गया, जिसमें बड़ी  संख्या में कलाकार शामिल हुए और इस आयोजन का आनंद उठाया. इस कार्यक्रम में बड़ा ही उल्लास देखने को मिला, जिसमें महिला मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण का विभिन्न प्रकार की वेशभूषा और पोशाक से आकर्षक रूप देने का प्रयास किया.

इस विधि से करें कान्हा जी का छठी पूजन

  • कान्हा जी की छठी के लिए अभिजीत मुहूर्त सबसे शुभ है, जोकि सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में आप कान्हा जी का छठी पूजन कर सकते हैं. वहीं कुछ लोग शाम के समय भी छठी पूजन करते हैं.
  • पूजा के लिए सबसे पहले स्वयं स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पंचामृत और शुद्ध जल से कान्हा को भी स्नान कराएं. कान्हा को सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाकर उनका विशेष श्रृंगार करें.
  • पूजा में कान्हा को मौसमी फल, फूल, मिठाई, चंदन, अक्षत, रोली, सुपारी, धूप, दीप, तुलसी और नैवेद्य आदि अर्पित करें.
  • साथ ही कान्हा को उनकी प्रिय चीजें जैसे माखन-मिश्री, मालपुआ, पंचामृत, खीर, कढ़ी चावल आदि का भोग भी लगाएं.
  • पूजा के दौरान ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: या श्रीकृष्ण के मंत्रों का उच्चारण करते रहें.
  • आखिर में आरती करें और भक्तों में प्रसाद का वितरण करें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Chhathi 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKrishna Ji Ki Chhathi 2025MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘जब मस्जिद या चर्च में ऐसा नहीं हो सकता तो मंदिर में क्यों?…’ रामभद्राचार्य
Next Article 30 दिन तक जेल में रहने पर CM और PM की जाएगी कुर्सी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?