By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Chhattisgarh > छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर

DB News
Last updated: 13/03/2026 12:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस की हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो जवान घायल होने की भी खबर

Source : DB News Update  

Contents
नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में पुलिस की हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो जवान घायल होने की भी खबरपहाड़ी इलाका में जारी मुठभेड़सुरक्षाबलों का बड़ा हमलाइस साल हुई बड़ी मुठभेड़सीएम ने सरेंडर कर चुके नक्सलियों के निर्णय का स्वागत कियाकांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़जवानों और नक्सलियों के बीच रुक रुककर जारी है फायरिंगजल्द खत्म हो सकता है नक्सलबाद

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

CG. नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है. नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में हो रही इस मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और दो जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आई है. पिछले दो दिनों से नारायणपुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.पुलिस अधिकारियों ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि अबूझमाड़ में जारी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं एक जवान को अपनी जान गवानी पड़ी है और दो जवान घायल हुए हैं

पहाड़ी इलाका में जारी मुठभेड़

नारायणपुर का अबूझमाड़ एक वन क्षेत्र है जोकि दुर्गम पहाड़ियों से घिरा है. ये क्षेत्र दश्कों से माओवादियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक आज सुबह से ही अबूझमाड़ के जंगलों में गोलाबारी जारी है. खबरों के मुताबिक नक्सलियों की पकड़ वाले चार जिलों में सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने अभियान चलाया है जिसके तहत इस मुठभेड़ को अंजाम दिया जा रहा है.

सुरक्षाबलों का बड़ा हमला

नक्सलियों के विरोध में चल रहे इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के चार जिलों के रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITB) की 53वीं कंपनी के जवान शामिल हैं. सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन की शुरुआत 12 जून को की थी. ये ऑपरेशन पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी पर सुरक्षाबलों का इस साल का सबसे बड़ा हमला है.

इस साल हुई बड़ी मुठभेड़

  • 27 मार्च को बीजापुर के चिपुरभट्टी में 6 नक्सलियों ढेर किए था.
  • 2 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर में 13 नक्सली मारे गए थे.
  • 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया में 29 नक्सली ढेर हुए थे.
  • 30 अप्रैल को अबूझमाड़ के टेकमेटा में 10 नक्सलियों की मौत हुई थी.
  • 10 मई को बीजापुर जिले के पीड़िया में 12 नक्सली ढेर हुए.

सीएम ने सरेंडर कर चुके नक्सलियों के निर्णय का स्वागत किया

गौरतलब है सुरक्षा बलों के सामने बुधवार को जगदलपुर में विभिन्न जिलो के 108 नक्सिलयों के सरेंडर किया. सामूहिक आत्म-समर्पण माओवादियों में 44 महिला नक्सली भी शामिल हैं. उनकी निशानदेही में अब तक के सबसे बड़े माओवादी डंप की रिकवरी की भी गई है, इस डंप को भी आज समर्पण के दौरान पेश किया जाएगा. मुख्यमंत्री साय ने सरेंडर करने वाले 108 नक्सलियों का निर्णय का स्वागत किया. इस पर सीएम ने सोशल मीडिया एक्स एकाउंट में लिखा कि बंदूक हार रही है और विश्वास जीत रहा है. इससे साफ है कि सरकार अब विकास के रास्ते में चलते हुए नक्सलियों को सरेंडडर कराने पर जोर दे रही है.

कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़

मीडिया के माध्यम से जानकारी लग रही है कि कांकेर पुलिस के द्वारा नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि कांकेर नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के जंगल पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सर्च अभियान के दौरान बुधवार सुबह से पुलिस टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

जवानों और नक्सलियों के बीच रुक रुककर जारी है फायरिंग

कांकेर पुलिस ने बताया कि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती. अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. नक्सलियों के मूवमेंट पर भी नजर रखे जाने की चर्चा है.

जल्द खत्म हो सकता है नक्सलबाद

सरकार जिस प्रकार कार्रवाई लगातार कर रही है. उससे स्पष्ट है कि नक्सलबाद जल्द खत्म होगा और अमन-चैन से लोग जीवन यापन कर सकेंगे. क्योंकि सरकार की मंशा केवल नक्सलबाद को खत्म करना नहीं है. बल्कि पिछड़ेपन को भी खत्म करने की मंशा है, जिससे प्रदेश और देश का नाम रोशन हो सके और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें. अभी जितने लोग नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे हैं. उनकें डर का माहौल है और वे सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाना प्रमुख मकसद है.

You Might Also Like

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया

‘ डरावना हुआ ट्रेन का सफर…’ बिलासपुर और मिर्जापुर ट्रेन हादसे से लोग सहमे!

‘मोंथा’ चक्रवाती तूफान आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा

3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

CG में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 16 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दिल्ली पुलिस की दिलेरी से बची 3 जिंदगी
Next Article सरकार से अनुबंधित 108 एम्बुलेंस के मार्फत नशीले इंजेक्शनों की तस्करी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?