By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सनातन धर्म में महाकुंभ को क्यों बताया गया है अति विशेष?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सनातन धर्म में महाकुंभ को क्यों बताया गया है अति विशेष?
Religion

सनातन धर्म में महाकुंभ को क्यों बताया गया है अति विशेष?

DB News
Last updated: 23/03/2026 11:03 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

12 साल में लगने वाला महाकुंभ न सिर्फ धार्मिक आयोजन है बल्कि यह सनातन धर्म और भारतीय सभ्यता से जुड़ी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है. जानें क्यों सनातन धर्म के लिए इतना विशेष है महाकुंभ.

 

Contents
12 साल में लगने वाला महाकुंभ न सिर्फ धार्मिक आयोजन है बल्कि यह सनातन धर्म और भारतीय सभ्यता से जुड़ी संस्कृति का जीवंत प्रतीक है. जानें क्यों सनातन धर्म के लिए इतना विशेष है महाकुंभ.महाकुंभ का धार्मिक महत्वमहाकुंभ में शाही स्नान का महत्वपौराणिक आधारचार पवित्र तीर्थ स्थलमहाकुंभ का विशेष महत्वशाही स्नान और आध्यात्मिक महत्वसाधु-संतों का संगमतीन पवित्र नदियों का मिलनपापों से मुक्ति और आत्म-शुद्धिमोक्ष की प्राप्ति की भावनातीर्थों में सर्वोच्च स्थानमहाकुंभ में विशेष महत्व

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ विश्वप्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव है, जोकि हर 12 साल में एक बार आयोजित होता है. महाकुंभ में देश-विदेश से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं.

बता दें कि इस बार 2025 में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से होने जा रहा है, जोकि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर समाप्त होगा. आइये जानते हैं आखिर क्यों इतना विशेष है महाकुंभ और क्या है इसका धार्मिक महत्व.

महाकुंभ का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में महाकुंभ का खास महत्व है. कुंभ मेला (Kumbh Mela) का धार्मिक महत्व समुद मंथन (Samudra Manthan) से जुड़ा है. पौराणिक व धार्मिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था तो इससे अमृत कलश (Amrit Kalash) निकला था. अमतृ कलश को कुंभ का प्रतीक माना जाता है. कुंभ (Kumbh) का अर्थ होता है कलश (घड़ा). लेकिन यह साधारण कलश न होकर अमृत कलश होता है और इसी अमृत कलश की पृष्ठभूमि है कुंभ महापर्व.

महाकुंभ में शाही स्नान का महत्व

हिंदू धर्म (Hindu Dharm) में पवित्र नदियों में स्नान का कालांतर से ही महत्व रहा है. लेकिन महाकुंभ के दौरान पवित्र शाही स्नान से व्यक्ति को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि भी प्राप्त होती है. ऐसी मान्यता है कि कुंभ में गंगा, यमुना, गोदावरी और शिप्रा जैसी पवित्र नदियों का जल अमृत के समान पवित्र हो जाता है.

यही कारण है कि 12 साल में आयोजित होने वाले प्रयागराज में लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं. क्योंकि यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियां मिलती है, जिस कारण इस स्थान का धार्मिक महत्व विशेष रूप से बढ़ जाता है.

पौराणिक आधार

मान्यता है कि कुंभ मेला की उत्पत्ति समुद्र मंथन की कथा से जुड़ी है. जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया, तब अमृत कलश से कुछ बूंदें पृथ्वी के चार पवित्र स्थानों पर गिरीं. ये स्थान आज कुंभ के प्रमुख तीर्थ हैं.

चार पवित्र तीर्थ स्थल

कुंभ और महाकुंभ का आयोजन इन चार स्थानों पर होता है:-

  • प्रयागराज
  • हरिद्वार
  • उज्जैन
  • नासिक

इन जगहों पर पवित्र स्नान को अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है.

महाकुंभ का विशेष महत्व

महाकुंभ सबसे दुर्लभ और बड़ा रूप माना जाता है, जो लगभग 12 वर्षों में एक बार प्रयागराज में होता है। इसे इसलिए “महान” कहा जाता है क्योंकि इसमें करोड़ों श्रद्धालु, साधु-संत और विभिन्न अखाड़ों का समागम होता है।

शाही स्नान और आध्यात्मिक महत्व

महाकुंभ में “शाही स्नान” को अत्यंत पवित्र माना जाता है. विश्वास है कि इस स्नान से: पापों का क्षय होता है. मोक्ष की दिशा में प्रगति होती है. मन और आत्मा की शुद्धि होती है.

साधु-संतों का संगम

महाकुंभ सनातन धर्म में इसलिए बहुत विशेष माना जाता है क्योंकि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, पुराण-कथाओं और आध्यात्मिक साधना का अत्यंत महत्वपूर्ण संगम है. यह आयोजन में विभिन्न अखाड़ा एक साथ आते हैं. नागा साधुओं और संतों का शाही जुलूस इस पर्व की सबसे विशिष्ट पहचान है.

त्रिवेणी संगम पर स्नान का महत्व सनातन धर्म में बहुत गहरा और आध्यात्मिक माना जाता है। यह केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि आस्था, शुद्धि और मोक्ष की प्रतीक परंपरा है।

तीन पवित्र नदियों का मिलन

संगम वह स्थान है जहाँ तीन नदियों का मिलन माना जाता है. एक ही जगह पर गंगा नदी, यमुना नदी और सरस्वती (अदृश्य मानी जाने वाली आध्यात्मिक नदी) का मिलन होताा है,  इन तीनों का संगम “त्रिवेणी” कहलाता है, जिसे अत्यंत पवित्र माना जाता है.

पापों से मुक्ति और आत्म-शुद्धि

मान्यता है कि संगम स्नान से:- पूर्व जन्म और इस जन्म के पापों का क्षय होता है. मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है. व्यक्ति आध्यात्मिक रूप से हल्का और शांत अनुभव करता है.

मोक्ष की प्राप्ति की भावना

सनातन परंपरा में यह विश्वास है कि त्रिवेणी संगम में स्नान मोक्ष की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, यानी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति की साधना।

तीर्थों में सर्वोच्च स्थान

प्रयागराज को “तीर्थराज” कहा जाता है क्योंकि यहाँ संगम स्नान को सभी तीर्थों के स्नान के बराबर या उससे भी श्रेष्ठ माना गया है.

महाकुंभ में विशेष महत्व

महाकुंभ के दौरान संगम स्नान का महत्व और बढ़ जाता है, क्योंकि उस समय लाखों-करोड़ों श्रद्धालु एक साथ आध्यात्मिक ऊर्जा और सामूहिक श्रद्धा के बीच स्नान करते हैं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Amrit KalashDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsKumbh MelaMahakumbh 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article जम्मू में मृत मिले दो पुलिसकर्मी, शरीर पर लगी थी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?