By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जप-तप और दान का अगहन महीना प्रारंभ, जानें क्या करें?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > जप-तप और दान का अगहन महीना प्रारंभ, जानें क्या करें?
Religion

जप-तप और दान का अगहन महीना प्रारंभ, जानें क्या करें?

DB News
Last updated: 10/11/2025 9:36 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

6 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हुई है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. यह महीना भक्ति, दान और तप के लिए उत्तम.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
6 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हुई है, जो 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. यह महीना भक्ति, दान और तप के लिए उत्तम.कब से कब तक है अगहन मासभगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रिय मासकिन कामों के लिए उत्तम है माह?अगहन में कौन से काम न करें?

Margashirsha Month 2025: हिंदू कैलेंडर का अगहन (मार्गशीर्ष) माह 6 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो गया है. इस माह स्नान, दान, पूजा, व्रत, जप-तप के लिए उत्तम है. बीते कल के दिन कार्तिक पूर्णिमा के बाद कार्तिक मास की समाप्ति हो चुकी है और मार्गशीर्ष महीना शुरू हो चुका है. अगहन (Aghan) का महीना हिंदू कैलेंडर का नौंवा महीना है, जो भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी की पूजा के लिए पवित्र माना गया है. इस मास में तुलसी पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.

कब से कब तक है अगहन मास

गुरुवार, 6 नवंबर 2025 से शुरू होकर मार्गशीर्ष महीना 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष मास की शुरुआत हो जाएगी.

भगवान श्रीकृष्ण के लिए प्रिय मास

मान्यता है कि मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है.धार्मिक मान्यता है कि श्रीकृष्ण ने स्वयं गीता में कहा है- “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”, यानी महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं.

किन कामों के लिए उत्तम है माह?

  • – श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा करने का विधान है.
  • – सुबह उठकर स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर तुलसी पर जल चढ़ाना चाहिए.
  • – श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें.
  • – “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करना इस मास में लाभदायक है.
  • – अन्न, कपड़ा, तेल, तिल और गुड़ का दान करने से पितरों और देवों की कृपा प्राप्त होती है.
  • – प्रत्येक गुरुवार को तुलसी या पीपल वृक्ष के नीचे जल चढ़ाकर दीप जलाएं.
  • – गुरु और माता-पिता की सेवा को विशेष पुण्यदायी माना गया है.
  • – एकादशी और पूर्णिमा का व्रत करने और गीता का पाठ करने से पुण्य मिलता है.
  • – पवित्र नदियों में स्नान का महत्व भी है. इस माह गंगा, यमुना, नर्मदा जैसी नदियों में किया स्नान अमृत स्नान के समान माना गया है.

अगहन में कौन से काम न करें?

  • यह माह भक्ति के लिए उपयुक्त है.
  • इस माह अहंकार और वाद-विवाद से बचना चाहिए.
  • वाणी में कटुता या विवाद करने से देवी लक्ष्मी का अनादर होता है.
  • मांस, मदिरा और तामसिक भोजन न करें. इस मास में शरीर और मन सात्त्विक रखना चाहिए.
  • मार्गशीर्ष में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इसलिए शाम के समय तुलसी पत्र न तोड़ें.
  • इस माह के गुरुवार, एकादशी और पूर्णिमा पर झगड़ा न करें. ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा नहीं मिलती.
  • इस मास घर, परिवार और अपने कार्यक्षेत्र में शांति, संयम और सेवा का भाव बनाए रखना चाहिए.
  • बासी या ठंडा भोजन नहीं करना चाहिए. मार्गशीर्ष में जीरा का प्रयोग भी भोजन में नहीं करना चहिए.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMargashirsha Month 2025MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘H फाइल्स’  की मॉडल राहुल गांधी के खुलासे पर हैरान!
Next Article ज्योतिर्लिंगों के करना चाहते हैं दर्शन, …तो आइए हम दे रहे सबसे अच्छा टूर पैकेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?