By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शास्त्रों के अनुसार कब-कब कर सकते हैं कन्या पूजन, क्या है महत्व? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शास्त्रों के अनुसार कब-कब कर सकते हैं कन्या पूजन, क्या है महत्व? जानें…
Religion

शास्त्रों के अनुसार कब-कब कर सकते हैं कन्या पूजन, क्या है महत्व? जानें…

DB News
Last updated: 15/03/2026 12:29 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन करने का तो विधान है, लेकिन आपको पता है कि यज्ञ, सत्यनारायण कथा के अलावा भी कन्या पूजन का महत्व है? यदि आप नहीं जानते हैं तो आए जानतें हैं इस धार्मिक अनुष्ठान के बारे में..

Source : DB News Update  

Contents
नवरात्रि के दिनों में कन्या पूजन करने का तो विधान है, लेकिन आपको पता है कि यज्ञ, सत्यनारायण कथा के अलावा भी कन्या पूजन का महत्व है? यदि आप नहीं जानते हैं तो आए जानतें हैं इस धार्मिक अनुष्ठान के बारे में..नवरात्रि के अलावा कब करें कन्या पूजनविशेष मांगलिक कार्यतीर्थ यात्रा के बादमासिक दुर्गा अष्टमीखास मनोकामना पूर्ति परकन्या पूजन क्यों किया जाता हैकैसे करें कन्या पूजनछोटे लड़के सेवक हनुमाान स्वरूपकन्या पूजन के बाद भुलकर भी ना करे ये 3 काम?

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kanya Pujan: हिंदू धर्म को मानने वाले लोग नवरात्रि में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन जरूर करते हैं. लेकिन नवरात्रि के अलावा कन्या पूजन कब-कब किया जा सकता है? इसकी शायद जानकारी नहीं होगी. क्योंकि कन्या पूजा का शास्त्र-पुराणों में विशेष महत्व बताया गया है. पुराणों के अनुसार कन्या को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है, कन्या की पूजा करने वालों पर न सिर्फ मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं बल्कि उनके समस्त दुख, रोग, शोक दूर होते हैं. साथ ही विशेष मनोकामना की पूर्ति होती है. आइए जानते हैं इसका महत्व क्या है?

नवरात्रि के अलावा कब करें कन्या पूजन

विशेष मांगलिक कार्य

घर में जब कोई मांगलिक कार्य किया जा रहा हो, जैसे- विवाह, गृह प्रवेश या फिर संतान के जन्म के बाद भी कन्या पूजन का विधान है. कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप माना गया है, जो घर में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं.

तीर्थ यात्रा के बाद

तीर्थ यात्रा के बाद जब व्यक्ति सकुशल अपने घर लौटकर आता है तब भी देवी-देवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए घर में कन्या पूजन किए जाने का विधान है. खासकर वैष्णो देवी, नैना देवी या ज्वाला देवी जैसे सिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन से लौटने के बाद ये परंपरा निभाई जाती है.

मासिक दुर्गा अष्टमी

देवी दुर्गा के कई भक्त ऐसे हैं जो हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी और नवमी को कन्या का पूजन करते हैं और उन्हें भोजन कराते हैं. अगर किसी कारणवश घर न बुला सके तो उन्हें प्रसाद रूप में खीर बांटते हैं.

खास मनोकामना पूर्ति पर

जब किसी भक्त की कोई विशेष मनोकामना पूरी होती है, तो वे आभार स्वरूप कन्याओं को भोजन कराते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं.

कन्या पूजन क्यों किया जाता है

कन्या पूजन से अहंकार का दमन होता है. सेवा, करुणा और विनम्रता का भाव आता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. देवी पुराण के अनुसार जिस घर में कन्या पूजन होता है वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं और परिवार में खुशहाली आती है.

कैसे करें कन्या पूजन

  • कन्या की उम्र 2-10 साल तक होनी चाहिए, उन्हें घर पर भोजन का निमंत्रण दें.
  • कन्याओं को स्वच्छ जगह बिठाकर सभी के पैरों को दूध से भरे थाल या थाली में रखकर अपने हाथों से उनके पैर धोना चाहिए और पैर छूकर आशीष लेना चाहिए.
  • माथे पर अक्षत, फूल और कुमकुम लगाना चाहिए.
  • कन्याओं को प्रेम भाव से भोजन कराएं.
  • भोजन के बाद कन्याओं को अपने सामर्थ्‍य के अनुसार दक्षिणा, उपहार देना चाहिए.
  • कन्या को घर से विदा करते समय उनके पुनः पैर छूकर आशीष लेना चाहिए.

छोटे लड़के सेवक हनुमाान स्वरूप

नौ कुमारी कन्याओं एवं एक छोटे लड़के को आदर सहित अपने घर बुला कर, उनके चरणों को धो कर उचित आसान देकर विधि-विधान से पूरी भावना के साथ उनका पूजन करना चाहिए. क्योकि कन्या माँ का प्रत्यक्ष स्वरूप है और छोटा लड़का माता का प्यारा सेवक हनुमान स्वरूपा है. पूजन के बाद प्रेम के साथ इनको भोजन करा कर, माता से अपनी भूल-चूक के लिए प्रार्थना करनी चाहिए और पाँव छूकर आर्शीवाद लेना चाहिए. इसके बाद दान-दक्षिणा के साथ इनको विदा करना चाहिए. व्रत रखने वाले भक्त जन माता के पूजन के बाद भोजन करें और अपने सामान्य जीवनकार्य करें. आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

कन्या पूजन के बाद भुलकर भी ना करे ये 3 काम?

  • कन्याओं के घर से चले जाने के बाद घर मे सफाई ना करे..यहां तक की झाड़ू भी ना लगाये ये कार्य़ कन्या पूजन से पहले करे.
  • कन्या पूजन के बाद गन्दे कपड़े ना धोये.. ये काम भी एक दिन पहले कर ले.
  • कन्या पूजन के बाद नहाना , सर धोना, नाखुन काटना आदि नही करने चाहिये.

    Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    You Might Also Like

    जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

    गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

    कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

    शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

    TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsKanya PujanMP NEWS
    Share This Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
    What do you think?
    Love0
    Sad0
    Happy1
    Surprise0
    Angry0
    Previous Article निवेश, उद्योग, कृषि, ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है MP
    Next Article BCCI ने कैप्टन गिल को किया बाहर…2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान
    Leave a comment Leave a comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Stay Connected

    FacebookLike
    TwitterFollow
    InstagramFollow
    YoutubeSubscribe
    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Latest News

    7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
    Business 23/08/2026
    ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
    National 22/08/2026
    मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
    Madhya Pradesh 20/08/2026
    लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    National 15/08/2026
    //

    यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    Quick Link

    • About Us
    • Contact
    • My Bookmarks
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Sitemap

    Top Categories

    • Fashion
    • Health
    • Religion
    • Science
    • Technology
    • Travel

    Contact Us

    //

    Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

    Editor – Miss. Supriya 8815353246.

    DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
    Follow US
    © 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
    • Advertise
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?