By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एस्ट्रोनॉट स्पेस में जाएंगे शुभांशु शुक्ला, 40 साल बाद किसी भारतीय को मिलेगी उपलब्धि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > एस्ट्रोनॉट स्पेस में जाएंगे शुभांशु शुक्ला, 40 साल बाद किसी भारतीय को मिलेगी उपलब्धि
International

एस्ट्रोनॉट स्पेस में जाएंगे शुभांशु शुक्ला, 40 साल बाद किसी भारतीय को मिलेगी उपलब्धि

DB News
Last updated: 09/04/2026 12:33 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

वह आई.एस.एस. पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगे, 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी राकेश शर्मा ने

Source : MEDIA

Contents
वह आई.एस.एस. पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगे, 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी राकेश शर्मा नेइंडियन एयरफोर्स ऑफिसर हैं शुभांशु1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी राकेश शर्मा नेएक्सिओम मिशन-4 के कैप्टन होंगे शुभांशु शुक्लाएक्सिओम मिशन-4: नासा और इसरो की संयुक्त पहल2018 में पीएम मोदी ने लालकिले से की थी घोषणाअब जानिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानीमिग, जगुआर सहित कई विमानों को उड़ाने का अनुभव2005 में एनडीए से हासिल की ग्रेजुएशन की उपाधि2024 में ग्रुप कैप्टन बनाए गए थे शुभांशु शुक्ला

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Shubhanshu Shukla: इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन 4 के तहत मई में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जा सकते हैं. इस मिशन में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं. अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एक अपडेट में इसकी जानकारी दी. वह आई.एस.एस. पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन जाएंगे.

इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर हैं शुभांशु

नासा और इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया है. अभी वह इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर है. शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे. इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी.

1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी राकेश शर्मा ने

इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष की यात्रा की थी. उसके बाद शुभांशु स्पेस स्टेशन जाने वाले दूसरे भारतीय हैं. उनकी इस यात्रा से देश का नाम स्वर्ण अक्षरों में तो अंकित हुआ ही, साथ ही हमारे देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा.

एक्सिओम मिशन-4 के कैप्टन होंगे शुभांशु शुक्ला

एक्सिओम मिशन-4 में शुभांशु शुक्ला के साथ-साथ तीन और अंतरिक्षयात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं. मिशन के संचालन की जिम्मेदारी शुभांशु शुक्ला के पास रहेगी. शुभांशु के साथ अंतरिक्ष जाने वाले अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में अमेरिका के कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्निएव्स्की (पोलैंड) और मिशन विशेषज्ञ हंगरी के टिबोर कापू शामिल है.

एक्सिओम मिशन-4: नासा और इसरो की संयुक्त पहल

उल्लेखनीय हो कि एक्सिओम मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और भारत की इसरो की संयुक्त पहल है. राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे. शुभांशु शुक्ला की ये यात्रा 1984 में राकेश शर्मा की यात्रा के चार दशक बाद हो रही है. राकेश शर्मा ने रूस के सोयुज अंतरिक्षयान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी.

2018 में पीएम मोदी ने लालकिले से की थी घोषणा

साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से घोषणा किया था कि भारत के बेटे-बेटी बहुत जल्द अंतरिक्ष में जाएंगे. इसके बाद शुक्ला को साल 2019 में इसरो के अंतरिक्ष यात्री चयन प्रक्रिया में शामिल किया गया था. इसके बाद कई चरणों पर हुई जांच के बाद जनवरी 2025 में 39 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री को नासा और इसरो के एक्स-4 मिशन के लिए पायलट के रूप में चुना गया था.

अब जानिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पूरी कहानी

शुभांशु शुक्‍ला का जन्‍म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ. उनके पिता का नाम शंभू दयाल शुक्ला है, जो बेटे की उपलब्धि से बेहद खुश है. मां आशा शुक्ला भी बेटे की उपलब्धि से फूले नहीं समा रहीं.

मिग, जगुआर सहित कई विमानों को उड़ाने का अनुभव

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं. शुभांशु ISRO के गगनयान मिशन के लिए चुने गए 4 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक है. शुभांशु एएन-32, जगुआर, हॉक, मिग-21, मिग-29 और एसयू-30 एमकेआई जैसे कई विमानों को उड़ा चुके हैं. उनके पास 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव है.

2005 में एनडीए से हासिल की ग्रेजुएशन की उपाधि

शुभांशु शुक्‍ला ने 2005 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (National Defence Academy) से ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की और जून 2006 में इंडियन एयरफोर्स में कमीशंड हुए. जून 2019 में शुभांशु शुक्ला को विंग कमांडर के रूप में पदोन्‍नति मिली और उसी साल इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) के जरिये IAF के अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के लिए चुना गया.

2024 में ग्रुप कैप्टन बनाए गए थे शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला 2021 में गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के लिए रूस गए. वापसी के बाद भी उन्‍होंने बेंगलुरु में स्थित अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में अपना प्रशिक्षण जारी रखा. 2024 में उन्हें IAF में ग्रुप कैप्टन के रूप में पदोन्नित दी गई.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp Newsshubhanshu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article संसद से वक्फ संशोधन बिल पास, 13 घंटे तक चली बहस
Next Article नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, हिली धरती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?