By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त, किसानों की नाराजगी का असर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त, किसानों की नाराजगी का असर
Madhya Pradesh

सिंहस्थ लैंड पुलिंग एक्ट निरस्त, किसानों की नाराजगी का असर

DB News
Last updated: 21/03/2026 10:47 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

सिंहस्थ: 2028 को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों, किसानो के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा.

Source : DB News Update  

Contents
सिंहस्थ: 2028 को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों, किसानो के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा.बैठक में इनकी रही उपस्थिति2000 करोड़ की योजना का पूरा खाकाभाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा था मामलाउज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में 2,800 हेक्टेयर भूमि है

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Simhastha Ujjain MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया है. इसके लिए नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री द्वारा आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोमवार (17 नवंबर) को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ बैठक आयोजित हुई, जिसमें सिंहस्थ 2028 के आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. 

बैठक में सिंहस्थ के आयोजन को भव्य व दिव्य और विश्वस्तरीय बनाने पर आम सहमति बनी, जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जायेगा. चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया. 

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दाँगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामन्त्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे. किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया गया.

2000 करोड़ की योजना का पूरा खाका

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए मेला क्षेत्र के विकास की बड़ी योजना बनाई थी. उद्देश्य था कि हर 12 साल में करोड़ों रुपये अस्थायी निर्माण पर खर्च न हों. इसके बजाय स्थायी सड़कें, बिजली ढांचा और अन्य निर्माण किए जाएं. उज्जैन विकास प्राधिकरण ने इसके लिए 1806 किसानों की लगभग 5000 सर्वे वाली जमीन को लैंड पुलिंग के जरिए विकसित करने की योजना बनाई थी. पहली बार सिंहस्थ क्षेत्र में 60 से 200 फीट तक की इंटर-कनेक्टेड सड़कें बननी थीं, जिससे भीड़ बढ़ने पर उसे आसानी से शिफ्ट किया जा सके. इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 2000 करोड़ रुपये थी.

2028 के सिंहस्थ को लेकर सरकार ने लिया था निर्णय

2028 में होने वाले सिंहस्थ में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सरकार ने सिंहस्थ क्षेत्र में स्थायी अधोसंरचना निर्माण के लिए सिंहस्थ क्षेत्र के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से चार नगर विकास योजना आठ, नौ, दस और 11 तैयार की थी.

इसमें किसानों की भूमि लैंड पूलिंग के प्रविधान के अनुसार ली जाती. एक हिस्सा विकसित कर किसान को दिया जाता और शेष का मुआवजा मिलता. इसके बाद भूमि पर उसका कोई अधिकार नहीं रह जाता. किसान इसके विरोध में थे. भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश ने इसे लेकर आंदोलन किया।

कांग्रेस ने भी सुर में सुर मिलाए। सरकार ने योजना में संशोधन करके केवल अधोसंरचना विकास के कामों के लिए भूमि लेने का प्रविधान 19 दिसंबर 2025 को संशोधित आदेश के माध्यम से कर दिया लेकिन इस पर भी बात नहीं बनी तो सरकार ने योजना को पूरी तरह से निरस्त करने का निर्णय ले लिया.

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा था मामला

किसान संघ और स्थानीय संगठन सिंहस्थ के नाम पर लैंड पूलिंग के माध्यम से किसानों की जमीन लेने का विरोध कर रहे थे. बात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची.
मुख्यमंत्री मोहन यादव अधिकारियों के साथ पहुंचे और बैठकों के कई दौर चला. सरकार की ओर से सिहंस्थ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का हवाला देकर व्यवस्था बनाने की बात रखी गई तो अन्य कुंभ का उदाहरण देकर लैंड पूलिंग के बिना व्यवस्था बनाए जाने की बात उठी.
उधर, किसान पूरी तरह से लैंड पूलिंग एक्ट को निरस्त करने पर अड़े थे. सरकार ने पहले प्रयास किया था कि किसानों की सहमति से लैंड पूलिंग की जाए, लेकिन भारतीय किसान संघ का कहना था कि किसानों की भूमि स्थायी निर्माण के लिए लेने से उनकी आजीविका का साधन समाप्त हो जाएगा.

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में 2,800 हेक्टेयर भूमि है

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में लगभग 2,800 हेक्टेयर भूमि है. इसमें साढ़े आठ सौ हेक्टेयर शासकीय और शेष निजी भूमि है.
सरकार बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यहां जन सुविधा की दृष्टि से स्थायी निर्माण करना चाहती थी. जिसके तहत किसानों की भूमि लैंड पूलिंग के तहत लेना प्रस्तावित था.
इसमें जिसकी भूमि ली जाती, उसे एक निश्चित क्षेत्र में स्थायी निर्माण करके सरकार देती और बाजार मूल्य से शेष भूमि का भुगतान भी किया जाता.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSimhastha Land Pooling ActSimhastha Ujjain MP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article बिहार के नए CM के साथ 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ, महिला भी बन सकती है डिप्टी CM
Next Article दूल्हे के सिर पर सेहरा क्यों बांधते हैं?, जाने वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?