By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर की लेबोरेटरी में 1600 पानी के सैंपल की हो गई जांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर की लेबोरेटरी में 1600 पानी के सैंपल की हो गई जांच
Madhya Pradesh

जबलपुर की लेबोरेटरी में 1600 पानी के सैंपल की हो गई जांच

DB News
Last updated: 13/04/2026 10:19 AM
DB News
Share
6 Min Read
ललपुर फिल्टर प्लांट में हजारों में पहुंच गए पानी के सैंपल
SHARE

मध्य प्रदेश जबलपुर के ललपुर फिल्टर प्लांटों का पानी साफ और स्वच्छ, बोरिंग के पानी में मिल रही गड़बड़ी, जांच से हुआ खुलासा, पिछले वर्ष तक एक साल में 50 से 60 सैंपलों की जांच होती थी.

Source : DB News Update  

Contents
मध्य प्रदेश जबलपुर के ललपुर फिल्टर प्लांटों का पानी साफ और स्वच्छ, बोरिंग के पानी में मिल रही गड़बड़ी, जांच से हुआ खुलासा, पिछले वर्ष तक एक साल में 50 से 60 सैंपलों की जांच होती थी.लेबोरेटरी की जांच को झुठला रहा पानी का रंगचारों जलशोधन संयंत्र से पहुंच रहे सैंपलबोरिंग के पानी में गड़बड़ी की आशंका3 स्तरों में होती है लेबोरेटरी में पानी की जांचपहला भौतिक सत्यापनदूसरा रासायनिक विश्लेषणतीसरा जैविक विश्लेषणकठोरता का मापफिल्टर प्लांटों से सप्लाई हो रहे पानी की हर दिन हो रही जांच

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Water Test Report News: देश के सबसे सुंदर शहर इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के बाद डर का माहौल निर्मित हो गया है. कुछ ऐसा ही खौफ जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है. लोगों में पीने के पानी को लेकर खौफ बना हुआ है. जिस भी क्षेत्र का पानी मटमैला या धुंधला दिखाई पड़ता है, जागरूक लोग पानी का सैंपल लेकर सीधे ललपुर पहुंच जाते हैं. शुद्ध पानी को लेकर लोगों में आई जागरूकता का असर भी देखने को मिल रहा है, क्योंकि जिस ललपुर फिल्टर प्लांट लेबोरेटरी में पिछले साल 12 महीनें में जांच के लिए 50 से 60 पानी के नमूने आए थे, उस लेबोरेटरी में जनवरी 2026 से मार्च माह के बीच 1600 से ज्यादा पानी के सैंपल की जांच हो चुकी है. इससे साफ जाहिर होता है कि शहरवासियों में गंदे पानी को लेकर कितनी जागरूकता है. शहर के किसी भी हिस्से में जहां मटमैला गंदा पानी पहुंचने लगता है, उस क्षेत्र के लोग पानी को बोतल में लेकर जांच के लिए लेबोरेटरी पहुंच जाते हैं.

लेबोरेटरी की जांच को झुठला रहा पानी का रंग

संजीवनी नगर, गढ़ा, घमापुर, सिविल लाइन जैसे क्षेत्र से मटमैला पानी आ रहा है. वहीं ललपुर फिल्टर प्लांट लेबोरेटरी में शताब्दीपुरम, गेट नंबर-4, छोटी मस्जिद, बादशाह हलवाई मंदिर, लोकमान तिलक वार्ड मशीन वाले बाबा, जनता बिल्डिंग, पंडित मदन मोहन मालवीय वार्ड, बर्फ फैक्ट्री के सामने आदि से बड़ी संख्या में पानी के सैंपल पहुंच रहे हैं. ये पानी के सैंपल ललपुर लेबोरेटरी की उस जांच को झुठला रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शहर में शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है.

चारों जलशोधन संयंत्र से पहुंच रहे सैंपल

ललपुर फिल्टर प्लांट में नियुक्त केमिस्ट की मानें तो शहर के चारों जल शोधन संयंत्रों से पानी के नमूने पहुंच रहे हैं. रमनगरा, ललपुर, भोंगाद्वार और रांझी जल शोधन संयंत्र की तीन स्तरों पर जांच हो रही है. वहीं शहर के किसी भी हिस्से में यदि हैण्डपंप, नल कनेक्शन से पानी का रंग गहरा आ रहा है तो उसकी भी जांच अनिवार्य कर दी गई है.

बोरिंग के पानी में गड़बड़ी की आशंका

लेबोरेटरी में गंदे पानी की शिकायत सबसे ज्यादा बोरिंग और हैण्डपंप के पानी में आ रही है. केमिस्ट की मानें तो शहर में फिल्टर प्लांट से पानी  बिल्कुल शुद्ध सप्लाई हो रहा है. लेकिन घर-घर कनेक्शन देने वाली पानी की पाइप लाइन में ही कुछ गड़बड़ी होगी, जिसके कारण घरों में मटमैला पानी पहुंच रहा है. इसके अलावा हैण्डपंप का पानी  गर्मी के दिनों में मटमैला हो जाता है. जिसके कारण लोगों को गंदे पानी का डर सता रहा है.

3 स्तरों में होती है लेबोरेटरी में पानी की जांच

पहला भौतिक सत्यापन

> जिसके अंतर्गत तापमान, रंग, गंध, धुंधलापन और ठोस पदार्थ की जांच होती है.

दूसरा रासायनिक विश्लेषण

> इसके अंतर्गत पीएच, चालकता, लवणता, कठोरता, बीओडी की जांच करने का प्रावधान है.

तीसरा जैविक विश्लेषण

> इसमें विशिष्ट जीवों और जीवों के समूहों की संख्या की जांच होती है.

शहर में 61 टंकियों व ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है. इन सभी टंकियों से गुजरने वाली सप्लाई की पाइप लाइन कहीं न कहीं जर्जर अवस्था में पहुंच गई है या फिर नाले-नालियों से गुजर रही है. इस पर ध्यान देकर सुधार कराने की जरूरत है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं.

कठोरता का माप

नरम       0 – 100 मिलीग्राम/लीटर

मध्यम     100 – 200 मिलीग्राम/लीटर

कठोर      200 – 300 मिलीग्राम/लीटर

बहुत कठोर           300 – 500 मिलीग्राम/लीटर

अत्यंत कठोर         500 – 1,000 मिलीग्राम/लीटर

फिल्टर प्लांटों से सप्लाई हो रहे पानी की हर दिन हो रही जांच

शहर के रमनगरा, ललपुर, भोंगाद्वार और रांझी जलशोधन संयंत्रों के पानी की जांच प्रतिदिन हो रही है. यह बात जरूर है कि शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सैंपल की जांच का आंकड़ा बढ़ गया है, लेकिन जल शोधन संयंत्र से बिल्कुल शुद्ध पानी पहुंच रहा है. डिस्ट्रिब्यूशन लाइन में ही कुछ गड़बड़ी हो जाती है, तब मटमैला पानी आता होगा. अन्यथा इंदौर की घटना के बाद से बारीकी से पानी की जांच हो रही है. शुभम गुजराती, केमिस्ट, ललपुर फिल्टर प्लांट लेबोरेटरी 

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateDrinking WaterJbp NewsMP NEWSType of Sample WaterWater Analysis Report
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन
Next Article जबलपुर के मास्टर प्लॉन-2047 का मसौदा तैयार, 62 गांव शामिल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?