By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 33 फीट लंबे और 2 लाख किलो वजनी शिवलिंग बिहार मोतिहारी में विराजमान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > 33 फीट लंबे और 2 लाख किलो वजनी शिवलिंग बिहार मोतिहारी में विराजमान
BiharReligion

33 फीट लंबे और 2 लाख किलो वजनी शिवलिंग बिहार मोतिहारी में विराजमान

DB News
Last updated: 18/03/2026 10:17 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

बिहार मोतिहारी में विराट शिवलिंग की स्थापना में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, 210 टन वजनी शिवलिंग के चलते देश भर में चर्चा हो रही है.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
बिहार मोतिहारी में विराट शिवलिंग की स्थापना में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, 210 टन वजनी शिवलिंग के चलते देश भर में चर्चा हो रही है.कैसा है मंदिर का स्वरूप कुणाल पत्नी सहित यजमान बनेंपिता के सपने को किया साकारपर्यटन को मिलेगा बढ़ावारामायण मंदिर भी होगा भव्यआस्था का केन्द्र बनता जा रहा शिवलिंगरामायण मंदिर की पहचान बना

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

World Biggest Shivling: बिहार के मोतिहारी में विश्‍व के सबसे विशाल शिवलिंग की स्थापना हो गई, जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए. यह शिवलिंग 2 लाख किलो वजनी और 33 फीट लंबा है.  इस शिवलिंग की स्थापना विराट रामायण मदिर के प्रांगण में की गई है. इसे शिवलिंग को बनाने में 10 साल का वक्‍त लगा है और 1008 कारीगरों का इसमें सहयोग रहा. शिवलिंग को दो भारी क्रेन की मदद से 30 फीट ऊंचे गुंबद पर सफलतापूर्वक आधे घंटे में स्थापित किया गया. इतना ही नहीं यहां रामायण मंदिर की स्थापना भी की जा रही है.

कैसा है मंदिर का स्वरूप

  • यह मंदिर 120 एकड़ के प्रांगण में स्थापित किया जा रहा है.
  • यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 2500 किमी और 40 दिन से ज़्यादा की यात्रा तय करके बिहार आया है.
  • इसे बनाने में 10 साल का वक़्त लगा है.
  • इस शिवलिंग को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है, जिसमें 1008 छोटे शिवलिंग को उकेरा गया है.
  • शिवलिंग को बनाने में 1008 कारीगरों का योगदान रहा है.

 कुणाल पत्नी सहित यजमान बनें

शिवलिंग की स्थापना में मंत्रोच्चारण करने के लिए देश-विदेश से वैदिक पंडित और विद्वान शामिल हुए. उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की स्थापना कराई और शिवलिंग स्थापना के दौरान आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल और उनकी सांसद पत्नी शांभवी चौधरी यजमान की भूमिका निभाई. इस विशालकाय शिवलिंग की स्थापना महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई है.

पिता के सपने को किया साकार

सायण कुणाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि यह मंदिर उनके पिता का सपना था, जो अब धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है. विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और साल 2030 तक यह भव्य मंदिर बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा. अयोध्या के बाद यह सबसे बड़ा धार्मिक स्थल बनेगा. यहां होटल्स, एयरपोर्ट और हाईवे बनेंगे और इस पूरे इलाके का विकास तेजी से होगा.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस विशाल शिवलिंग में 108 छोटे-छोटे शिवलिंग हैं. यही कारण है कि इसे सहस्र शिवलिंगम कहा जा रहा है. मान्यता है कि इसकी पूजा करने या जलाभिषेक करने से 108 शिवलिंग के जलाभिषेक का फल प्राप्त होगा.

रामायण मंदिर भी होगा भव्य

विराट रामायण मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा. इसमें कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे और मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक अन्य शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी.

आस्था का केन्द्र बनता जा रहा शिवलिंग

मोतिहारी में विराजित यह विशाल शिवलिंग न सिर्फ आकार में भव्य है, बल्कि इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. दक्षिण भारत से विशेष तकनीक से तैयार इस विशाल शिवलिंग को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर बिहार लाया गया. स्थापना के दौरान पूरे क्षेत्र में वेद मंत्रों, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. यह शिवलिंग जिस भी जिले, कस्बे से गुजरा वहां के श्रद्धालुओं द्वारा पूजन कर आशिर्वाद प्राप्त किया. इस विशालकाय शिवलिंग को देखने के लिए युवाओं की टोली भी देखी गई.

रामायण मंदिर की पहचान बना

यह शिवलिंग अब विराट रामायण मंदिर की पहचान बनेगा और आने वाले समय में यह स्थल आस्था, पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. आज बिहार के मोतिहारी में केसरिया के कठौलिया गांव में बन रहे विराट रामायण मदिर के प्रांगण में दुनिया की सबसे बड़ी शिवलिंग की स्थापना की गई. यह मंदिर 120 एकड़ के प्रांगण में स्थापित किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे विराट रामायण मंदिर है. यह शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलीपुरम से 2500 किमी और 40 दिन से ज़्यादा की यात्रा तय करके बिहार आया है. इसे बनाने में 10 साल का वक़्त लगा है, इस शिवलिंग को ग्रेनाइट पत्थर से बनाया गया है, जिसमें 1008 छोटे शिवलिंग को उकेरा गया है और इसे बनाने में 1008 कारीगरों ने अपना योगदान दिया है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSWorld Biggest Shivling
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article इंडिया को  41 रन से मिली मात, न्यूजीलैण्ड के नाम हुई सीरीज
Next Article माघ गुप्त नवरात्रि में धन, करियर, शादी की समस्या होगी दूर! कर लें ये उपाय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?