By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: DPR में नर्मदा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के मानकों का रखें ध्यान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > DPR में नर्मदा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के मानकों का रखें ध्यान
Madhya Pradesh

DPR में नर्मदा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के मानकों का रखें ध्यान

DB News
Last updated: 25/01/2026 11:55 AM
DB News
Share
6 Min Read
सरयू की तर्ज पर नर्मदा के घाटों का विकास करने के उद्देश्य से सीमीक्षा की गई.
SHARE

MP जबलपुर के घाटों का जल्द होगा जीर्णोद्धार, डीपीआर पर लगातार हो रही समीक्षा,  नर्मदा के घाटों का सरयू की तर्ज पर विकसित करने की परियोजना को लेकर प्रबंध संचालक भरत यादव ने समीक्षा की.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
MP जबलपुर के घाटों का जल्द होगा जीर्णोद्धार, डीपीआर पर लगातार हो रही समीक्षा,  नर्मदा के घाटों का सरयू की तर्ज पर विकसित करने की परियोजना को लेकर प्रबंध संचालक भरत यादव ने समीक्षा की.साडा के तहत होना है जबलपुर के घाटों का विकासइन मापदण्डों का रखें विशेष ध्यानसरयू की तर्ज पर विकसित किए जाने हैं नर्मदा घाटनर्मदा के इन घाटों का होना है जीर्णोद्धार1000 करोड़ का प्रोजेक्ट 300 करोड़ में सिमट गयाइन कामों पर विशेष ध्यान रखेंये काम कब होंगे पता नहींइन अधिकारियों के साथ हुई डीपीआर की समीक्षा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Jabalpur Narmada River Ghat: एमपी के जबलपुर में प्रस्तावित नर्मदा कॉरिडोर और नर्मदा के घाटों का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना की लगातार समीक्षा की जा रही है. इस परियोजना के क्रियान्वयन में नर्मदा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु पर्यावरण हितैषी मानकों का विशेष रूप से पालन करने के निर्देश  मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक ने दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना को जल्द मूर्तरूप देने के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां समय-सीमा में प्राप्त की जाएं.

साडा के तहत होना है जबलपुर के घाटों का विकास

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम की ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित साडा (स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के तहत गौरीघाट जबलपुर के घाट और क्षेत्र का विकास होना है. इसी तारतम्य में निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव ने इस परियोजना हेतु तैयार किए गए निविदा प्रस्ताव दस्तावेज (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) तथा जबलपुर में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित ‘नर्मदा घाट पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजना’ की डीपीआर समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

इन मापदण्डों का रखें विशेष ध्यान

बैठक में भरत यादव ने निर्देशित किया कि साडा के निविदा प्रस्ताव दस्तावेज में सभी आवश्यक मापदंडों एवं अहर्ताओं (एलिजिबिलिटी) का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने बताया कि साडा क्षेत्रों के अंतर्गत फूड पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, मंडियां, अस्पताल सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचनाओं का विकास किया जाएगा, ताकि शहरों में यातायात के बढ़ते दबाव को कम किया जा सके.

साथ ही साडा क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक परियोजनाओं के साथ-साथ आवासीय परियोजनाओं का विकास भी किया जाएगा.

सरयू की तर्ज पर विकसित किए जाने हैं नर्मदा घाट

भरत यादव ने जबलपुर में सरयू नदी की तर्ज पर विकसित किए जा रहे नर्मदा घाटों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि डीपीआर क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाए.

नर्मदा के इन घाटों का होना है जीर्णोद्धार

जबलपुर के गौरीघाट, सिद्धघाट, उमाघाट, दरोगाघाट और खारीघाट का जीर्णोद्धार किया जाना है. इस परियोजना को लेकर लंबे समय से विचार-विमर्श किया जा रहा है. लेकिन अभी तक इस परियोजना को हरी झंडी नहीं मिल पाई है. हलांकि भोपाल स्तर पर इस परियोजना को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है.

1000 करोड़ का प्रोजेक्ट 300 करोड़ में सिमट गया

मध्य प्रदेश जबलपुर के नर्मदा घाटों का विकास उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर किया जाना था. इसे नर्मदा कॉरिडोर नाम दिया गया था. जिसकी लागत 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही थी. इस प्रोजेक्ट को रिंग रोड नगरीय सीमा भटौली से लेकर कालीघाट, जिलहरी, सिद्धघाट, उमाघाट, ग्वारीघाट, खारीघाट, तिलवारा, लम्हेटा होते हुए सीधे भेड़ाघाट तक के घाटों को शामिल किया गया था. जिन्हें संवारने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने ली थी. जिससे एमपी पर्यटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके और नर्मदा तट का संरक्षण करते हुए विकसित किया जा सके. इस 15 किलोमीटर लंबे प्रोजेक्ट को महज आधा किमी में समेट दिया गया. इसको लेकर क्षेत्र में विशेष चर्चा हो रही है.

इन कामों पर विशेष ध्यान रखें

  • घाटों तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखा जाए.
  • ट्रैफिक कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया जाए.
  • बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए घाट तक आसान पहुंच बनाने की दिशा में काम करें.
  • वर्षा ऋतु के दौरान घाटों को किसी प्रकार की क्षति न हो.
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के मानदंडों के अनुसार डिजाइन का परीक्षण किया जाना चाहिए.

ये काम कब होंगे पता नहीं

  • नर्मदा कॉरिडोर के अंतर्गत ईकोलॉजिकल सिस्टम नर्मदा ग्राम विकसित करने की योजना बनाई गई थी.
  • नदियों पर रिसर्च के लिए रिसर्च इंस्टीट्यूट विकसित करने की योजना शामिल थी
  • नर्मदा में मिलने वाले नदी-नालों के पानी के उपचार के लिए एसटीपी प्लांट जगह-जगह स्थापित किए जाने थे.
  • गंदा पानी उपचार के बाद उस पानी को नर्मदा से दूर ले जाने की योजना थी.
  • 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना था.
  • कॉरिडोर के दोनों ओर हरा-भरा क्षेत्र विकसित किया जाना था.

इन अधिकारियों के साथ हुई डीपीआर की समीक्षा

बैठक में निगम के मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप जैन, मुख्य तकनीकी सलाहकार आर.के. मेहरा, मुख्य अभियंता बी.पी. बौरासी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Bharat Yadav IasCM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHome Department of Madhya PradeshJansampark Madhya PradeshJansamparkMPJbp NewsMP NEWSPublic Works DepartmentRakesh Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article नर्मदा प्राकट्योत्‍सव के दिन घाटों में आवागमन के लिए ये है ट्रैफिक रूट
Next Article गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?