ज्योतिष के अनुसार जानें किस दिन और कहां लगाना शुभ, सावन से है खास कनेक्शन
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shami Plant Vastu Tips: सावन में भगवान शिव पर शमी का पत्ता अर्पण करना शुभ माना जाता है. लेकिन इसके पौधे को लेकर कुछ वास्तु नियम है. घर के सामने इसे नहीं लगाना चाहिए. ज्योतिषीय गणना के अनुसार सावन में एक खास दिन शमी का पौधा लगाने से शंकर भगवान प्रसन्न होते हैं. बता दें कि कुछ वस्तुएं ऐसी हैं जो भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं. इन्हें सावन में भगवान पर अर्पण करना बेहद शुभ माना जाता है. भोले नाथ पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, दही, शहद चढ़ाने पर प्रभु प्रसन्न तो होते ही हैं. एक वस्तु और है जिसके बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है वह है शमी का पत्ता. भगवान शिव की पूजा आराधना करते वक्त शमी का पत्ता अवश्य अर्पण करना चाहिए. कई लोग शमी का पौधा अपने घर में लगाते हैं लेकिन उसके लिए कुछ वास्तु नियम भी बतलाए गए हैं.
क्या कहते है नियम
सावन महीने में शिवलिंग की पूजा आराधना करते वक्त जल, दूध, दही, धतूरा का पुष्प, बेलपत्र के साथ शमी का पत्ता भी अर्पण करनी चाहिए. तभी शिव पूजा पूरी मानी जाती और पुण्य फल की भी प्राप्ति होती है. सावन माह मे शमी का पत्ता शिवलिंग के ऊपर अर्पण करने से कई ग्रह दोष भी शांत होते हैं. खासकर शनि की कुदृष्टि खत्म होती है. भगवान शिव की पूजा आराधना करते वक्त शमी का पत्ता अवश्य अर्पण करें. वहीं, जो जातक शमी का पौधा अपने घर में लगाना चाहता हो उसके लिए कुछ वास्तु नियम भी बतलाए गए हैं. अन्यथा इसका दुष्प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ सकता है.
घर में इस जगह लगाए शमी का पौधा
ज्योतिषाचार्य की मानें तो वास्तु शास्त्र में शमी का पौधा कभी भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए. यह अशुभ होता है. शमी का पौधा घर के बाहर अगल-बगल में लगाए. जहां इस पौधे पर सूर्य की सीधी किरणें न पड़े या फिर घर के गार्डन के दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाना चाहिए. शमी का पौधा हमेशा सावन के महीने में शनिवार के दिन लगाना चाहिए. यह बेहद शुभ होता है. ध्यान रहे घर के सामने शमी का पौधा बिल्कुल भी ना लगाए अन्यथा आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

