By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर स्मार्ट सिटी का बैंक खाता इंदौर में खोला!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर स्मार्ट सिटी का बैंक खाता इंदौर में खोला!
Madhya Pradesh

जबलपुर स्मार्ट सिटी का बैंक खाता इंदौर में खोला!

DB News
Last updated: 20/09/2025 10:37 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली ED हैरान : सवाल यह कि ब्याजखोरी के लिए इंदौर का RBL बैंक ही क्यों चुना?

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
दिल्ली ED हैरान : सवाल यह कि ब्याजखोरी के लिए इंदौर का RBL बैंक ही क्यों चुना?स्मार्ट सिटी की गबन राशि मे सब शामिलएफआईआर कराकर भूल गए जिम्मेदारभोपाल से खुला मामलाहैरान कर देने वाला है कृत्यकिस्तों मे जमा हुए 20 करोड़

 Jabalpur Smart City Scam News: दिल्ली की ईडी टीम भी यह जानकर हैरान होगी कि जबलपुर स्मार्ट सिटी का खाता 600 किलोमीटर दूर इंदौर में आखिरकार  क्यों खोला गया? बता दें कि जबलपुर स्मार्ट सिटी के जितने भी प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं, वे सब जबलपुर शहर के एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट) और शहर के इर्द-गिर्द हुए हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन सभी प्रोजेक्टों का लेन-देन इंदौर बैंक से होता रहा और इस बात की भनक न तो वर्तमान सीईओ को लगी और न ही नगर निगम कमिश्नर को. क्योंकि स्मार्ट सिटी के कितने खाते खोले गए हैं? या किन बैंकों में खाता खोले गए हैं और उनका लेनदेन कहां से किया जा रहा है? इससे जबलपुर के अधिकारियों को कोई लेना-देना ही नहीं रहा. लिहाजा स्मार्ट सिटी के तत्कालीन सीईओ, अकाउंट ऑफिसर और स्मार्ट सिटी कार्यालय प्रबंधक की आपसी मिलीभगत से इंदौर मे बैंक खाता खोला गया और वहीं से लेनदेन होता रहा. इसके पीछे इन अधिकारियों की मंशा क्या थी? ये तो वही जानें, लेकिन स्मार्ट सिटी को करीब एक करोड़ 30 लाख रुपए का चूना लगा है, साथ मे आरबीएल बैंक इंदौर की शाखा मे एकमुश्त जमा 56 लाख की राशि भी डूब गई है. इन सभी बिन्दुओं पर जांच तो होना जरूरी है.

स्मार्ट सिटी की गबन राशि मे सब शामिल

इंदौर में बैंक खाता खोले जाने से लेकर बैंक से मिलने वाले ब्याज राशि की लंबे समय से हेराफेरी की जा रही है और स्मार्ट सिटी जबलपुर के अधिकारियों के मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं है. इसका खुलासा बड़े स्तर से जब जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही हो सकता है. क्योंकि जबलपुर में ऐसा कोई बैंक नहीं है, जिसकी ब्रांच यहां किसी कोने में न हो. इसके बाद भी इंदौर में जाकर बैंक खाता खोले जाने की स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की क्या मंशा थी? और इसमें कौन लोग शामिल थे? यह सर्वविदित है. इस बैंक खाता खोले जाने से लेकर उसके लेन-देन की बारीकी से यदि जांच हो जाती है तो न जाने कितने अधिकारी जांच की जद में आ आएंगे.

एफआईआर कराकर भूल गए जिम्मेदार

स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने अपने आप को बचाने के लिए आरबीएल बैंक के एक अधिकारी के खिलाफ जबलपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसका खुलासा मदन महल थाने की एफआईआर के बाद नहीं हो पाया. फिलहाल आरबीएल बैंक का मामला दिल्ली ईडी के पास पहुंच चुका है. दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बारीकी से जांच में जुट गई है. हालांकि जिस तरह से लेटलतीफी हो रही है, इसको देखते हुए इस पूरे मामले में लीपापोती होने की आशंका जताई जा रही है.

भोपाल से खुला मामला

बताया जा रहा है कि भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का फर्जी एफडी कांड में जब जबलपुर स्मार्ट सिटी का नाम आया, उसके बाद आरबीएल बैंक की जालसाजी का खुलासा हुआ. क्योंकि जुलाई 2022 को स्मार्ट सिटी ने आरबीएल बैंक खाते का जो विवरण भेजा गया, उसे चालू खाते में तब्दील कर दिया. इसके बाद ही बैंक प्रबंधन की प्रक्रिया पर संदेह हुआ.

हैरान कर देने वाला है कृत्य

सूत्रों की मानें तो स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों द्वारा दिए जाने वाले नजराने के चक्कर में चाहे जहां बैंक अकाउंट खोलने के लिए तैयार रहते हैं. लिहाजा स्मार्ट सिटी के अधिकारी ने आरबीएल बैंक इंदौर में 56 लाख रुपए जमा कर खाता खुलवा लिया. इस तरह की आर्थिक लाभ की दिशा में किया गया यह कृत्य हैरान करने वाला है.

किस्तों मे जमा हुए 20 करोड़

स्मार्ट सिटी के प्रशासनिक अधिकारी रवि राव की मानें तो आरबीएल बैंक के तत्कालीन टास्क मैनेजर कुमार मयंक ने बैंक में खाता खोले जाने की पूरी प्रक्रिया कराई थी. तब अलग-अलग तिथियों में इंदौर के आरबीएल बैंक खाते में 20 करोड़ रुपए जमा कराए थे. स्मार्ट सिटी प्रबंधन का आरोप है कि बैंक में बचत खाता खोला गया था, जिसे बाद में बदलकर चालू खाता कर दिया गया, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJabalpur Smart City ScamJbp NewsMP NEWSSmart city
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत! जानें शुभ मुहूर्त, कलश स्थापना विधि
Next Article Shardiya Navratri में 9 देवी के लिए 9 मंत्र, कैसे करें पूजा जानें विधि…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?