By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: संवैधानिक पदों की नियुक्तियों में प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी की रहेगी अहम भूमिका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > संवैधानिक पदों की नियुक्तियों में प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी की रहेगी अहम भूमिका
NationalPolitics

संवैधानिक पदों की नियुक्तियों में प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी की रहेगी अहम भूमिका

DB News
Last updated: 12/03/2026 12:30 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रायबरेली सीट से 54 वर्षीय सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने का ऐलान, यह पहला संवैधानिक पद है, जो राहुल गांधी ने अपने ढाई दशक से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर में संभाला है.

BY : DB News Update/ Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
रायबरेली सीट से 54 वर्षीय सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने का ऐलान, यह पहला संवैधानिक पद है, जो राहुल गांधी ने अपने ढाई दशक से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर में संभाला है.लोकसभा में विपक्ष के नेता का कार्यइसके पहले कौन रह चुका विपक्ष का नेता?इन नियुक्ति में होगा दखलपीएम के साथ बैठक में शामिल होंगे राहुलये शक्तियां और अधिकार मिलेंगे

Source : DB News Update

Leader of Opposition: नई दिल्ली एक बार फिर चर्चा में है. क्योंकि यहां नेता विपक्ष का ऐलान होने जा रहा है. कांग्रेस ने यूपी की रायबरेली सीट से 54 वर्षीय सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने का ऐलान किया है. मंगलवार रात की बैठक में इसका फैसला हुआ. उसके बाद कांग्रेस संसदीय बोर्ड की चेयरमैन सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी. अगले दिन बुधवार को राहुल गांधी ने सदन में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी भी संभाल ली है. यह पहला संवैधानिक पद है, जो राहुल गांधी ने अपने ढाई दशक से ज्यादा लंबे राजनीतिक करियर में संभाला है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता का कार्य

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पद सदन के नेता के विपरीत होता है. विपक्ष लोकतांत्रिक सरकार का एक अनिवार्य हिस्सा है. विपक्ष से प्रभावी आलोचना की अपेक्षा होती है. सत्ता पक्ष सरकार चलाता है और विपक्ष आलोचना करता है. उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ अहम पद दिया गया है. जिससे आम आदमी की आवाज जिसे  सरकार अनदेखा कर देती है. उसे सदन में उठाकर आम आदमी को न्याय दिलाया जा सके. यह कार्य बड़ी जिम्मेदारी का होताा है. आपको बता दें राहुल गांधी गांधी के तीसरे ऐसे सदस्य होंगे विपक्ष के नेता के तौर पर सदन में भूमिका निभाएंगे. राहुल से पहले सोनिया गांधी और राजीव गांधी भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

इसके पहले कौन रह चुका विपक्ष का नेता?

सोनिया गांधी ने 13 अक्टूबर 1999 से 06 फरवरी 2004 तक नेता प्रतिपक्ष को जिम्मेदारी संभाली है. इसके अलावा राजीव गांधी भी 18 दिसंबर 1989 से 24 दिसंबर 1990 तक नेता विपक्ष रहे. आपको बता दें विपक्ष का नेता बनते ही राहुल गांधी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है. इससे प्रोटोकॉल सूची में उनका स्थान भी बढ़ जाएगा. राहुल पांचवीं बार के सांसद हैं. राहुल गांधी ने 2004 में राजनीति में प्रवेश किया और पहली बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय सीट से जीत हासिल की थी. वे तीन बार अमेठी से चुनाव जीते. 2019 में उन्होंने वायनाड से जीत हासिल की थी. मंगलवार को उन्होंने संविधान की प्रति हाथ में लेकर सांसद पद की शपथ ली. इस बार आम चुनाव में राहुल ने केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से जीत हासिल की है, लेकिन उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया है.

इन नियुक्ति में होगा दखल

लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं को वर्ष 1977 में वैधानिक मान्यता दी गई थी. ऐसे में राहुल गांधी की संवैधानिक पदों की नियुक्ति में भी भूमिका रहेगी. नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी लोकपाल, सीबीआई डायरेक्टर, मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्त, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, केंद्रीय सूचना आयुक्त, एनएचआरसी प्रमुख के चयन से संबंधित कमेटियों के सदस्य होंगे और इनकी नियुक्ति में नेता विपक्ष का रोल रहेगा. वे इन पैनल के बतौर सदस्य शामिल होंगे.

पीएम के साथ बैठक में शामिल होंगे राहुल

उक्त सभी नियुक्तियों में राहुल नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पीएम के साथ शामिल होंगे। इन नियुक्तियों से जुड़े फैसलों में प्रधानमंत्री को नेता प्रतिपक्ष से सहमति लेनी होगी. सरकार की कमेटियों के भी हिस्सा होंगे.  राहुल सरकार के आर्थिक फैसलों की लगातार समीक्षा कर पाएंगे और सरकार के फैसलों पर टिप्पणी भी कर सकेंगे. वे ‘लोक लेखा’ कमेटी के भी प्रमुख बन जाएंगे, जो सरकार के सारे खर्चों की जांच करती है और उनकी समीक्षा करने के बाद टिप्पणी भी करती है. राहुल गांधी संसद की मुख्य कमेटियों में भी बतौर नेता प्रतिपक्ष के रूप में शामिल हो सकेंगे और उनके पास ये अधिकार होगा कि वो सरकार के कामकाज की लगातार समीक्षा करते रहेंगे.

ये शक्तियां और अधिकार मिलेंगे

  • -कैबिनेट मंत्री का दर्जा
  • – सरकारी बंगला
  • – सचिवालय में दफ्तर
  • – उच्च स्तरीय सुरक्षा
  • – मुफ्त हवाई यात्रा
  • – मुफ्त रेल यात्रा
  • – सरकारी गाड़ी या वाहन भत्ता
  • – 3.30 लाख रुपए मासिक वेतन-भत्ते
  • – प्रति माह सत्कार भत्ता
  • – देश के भीतर प्रत्येक वर्ष के दौरान 48 से ज्यादा यात्रा का भत्ता
  • – टेलीफोन, सचिवीय सहायता और चिकित्सा सुविधाएं

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिबिल स्कोर की सख्ती करने वाली बैंकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
Next Article एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ध्वनि मत से स्पीकर चुने गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?