By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डॉक्टर के नाम पर पेंटर कर रहा था इलाज, अस्पताल प्रबंधन बना अनजान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > डॉक्टर के नाम पर पेंटर कर रहा था इलाज, अस्पताल प्रबंधन बना अनजान
Madhya Pradesh

डॉक्टर के नाम पर पेंटर कर रहा था इलाज, अस्पताल प्रबंधन बना अनजान

DB News
Last updated: 17/09/2025 10:39 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

MP के जबलपुर में महिला की मौत में लापरवाही का खुलासा होने पर फर्जी डॉक्टर ब्रजराज उईके के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी सतेंद्र

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
MP के जबलपुर में महिला की मौत में लापरवाही का खुलासा होने पर फर्जी डॉक्टर ब्रजराज उईके के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी सतेंद्रऐसे हुआ सच का खुलासाअस्पताल मे ब्रजराज नाम का कोई डॉक्टर है ही नहीं?अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्धब्रजराज उईके के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fake Doctor Jabalpur News: जबलपुर भंवरताल गार्डन के पास स्थित मार्बल सिटी अस्पताल में डॉक्टर की जगह पेंटर मरीज का इलाज कर रहा था. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब गलत इलाज के चलते महिला की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद जब परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से डॉक्टरों की लिस्ट और डिग्री मांगी तो परिजन सन्न रह गए.

ऐसे हुआ सच का खुलासा

दरअसल, मनोज महावर नामक शख्स ने कुछ महीने पहले अपनी मां शांति देवी का इलाज कराने के लिए मार्बल सिटी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया था. मां की मौत के बाद जब मनोज ने उनकी फाइल देखकर ईलाज करने वाले डॉ. ब्रजराज से मिलने के लिए अस्पताल प्रबंधन से बात की तो अस्पताल प्रबंधन टालमटोल करता रहा.

अस्पताल मे ब्रजराज नाम का कोई डॉक्टर है ही नहीं?

चौकाने वाली बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन के जवाब नहीं दिए जाने से मनोज डॉक्टर की खोजबीन में जुट गए और उन्होंने अस्पताल में नियुक्त नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ से जानकारी जुटाना प्रारंभ कर दी. पता चला कि अस्पताल मे ब्रजराज नाम का कोई डॉक्टर है ही नहीं. यह सुनते ही मनोज के होश उड़ गए और उन्हें अस्पताल और डॉक्टरों के फर्जीवाड़ा समझ में आ गया. काफी जांच और खोजबीन के बाद मनोज ने ब्रजराज का पता खोज निकाला, जिसके बाद एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई.

अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध

मनोज महावर को पता चला कि असली ब्रजराज कटनी में पेंटर का काम करता है. ब्रजराज उईके ने खुलासा किया कि अस्पताल के बोर्ड में फोटो उसके दोस्त सतेंद्र की लगी है और डॉक्यूमेंट उसके यानी ब्रजराज के लगे हैं. इस पूरे फर्जीवाड़े में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है.

जाहिर सी बात है कि जब अस्पताल के पूरे स्टाफ को पता था कि डॉ. ब्रजराज नाम कोई डॉक्टर यहां नियुक्त नहीं है तो वहां के प्रबंधन को इसकी जानकारी कैसे नहीं रही होगी? .फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन अपने आप को निर्दोष साबित करने में जुटा है.

ब्रजराज उईके के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला की मौत में जानबूझकर लापरवाही का खुलासे के बाद ओमती पुलिस ने फर्जी डॉक्टर ब्रजराज उईके उर्फ सतेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी सतेंद्र फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. मनोज का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मनगढ़ंत रिपोर्ट तैयार की थी.

रिपोर्ट में लिखा गया था कि डॉ. ब्रजराज ने मनोज से उनकी मां को वेंटिलेटर लगाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मनोज ने इनकार कर दिया. जबकि मनोज का कहना है कि उसकी ऐसी कोई बात नहीं हुई थी. तमाम शिकायतों और साक्ष्यों के बाद पुलिस ने जनवरी में फर्जी डॉक्टर ब्रजराज उर्फ सतेंद्र के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateFake Doctor Jabalpur NewsJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article ‘फंड के लिए मुकदमा करना पड़े ये ठीक नहीं’- एमके स्टालिन
Next Article एक्स्ट्रा मेहनत से फायदा हो सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?