शारदेय नवरात्रि पर मैहर धाम बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, प्रशासनिक और पुलिस अधकारियों ने करके रखा है व्यापक इंतजाम
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Shardiya Navratri 2025 Wishes: शारदीय नवरात्र पर देश भर में मातारानी की भक्ति में भक्त डूबे हुए हैं. वर्षों से देवी शक्ति की पूजा की परंपरा देश भी की देवी मंदिरों में देखने को मिल रही है. इस परंपरा से मध्य प्रदेश का मैहर जिला कैसे अछूता रह सकता है. यहां विराजमान भवानी शारदा का दर्शन और पूजन करने वालों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में शारदेय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती जा रही है. मंदिर प्रबंधन द्वारा मीडिया को जानकारी दी जा रही है कि अब तक के नवरात्रि पर्व में सर्वाधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है. मंदिर प्रबंधन और प्रशासन द्वारा की गई श्रद्धालुओं की संख्या का ध्यान रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं. जिसका लाभ भक्तों को सरलता से मिल रहा है और वे दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं.
पुलिस प्रशासन की सक्रियता आ रही काम
मैहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद दिखाई पड़ रहा है. शारदीय नवरात्र मेले में मातारानी के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं से कई बच्चे बिछड़ गए थे, उन बिछड़े 160 से अधिक बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को पुलिस ने अपने उनके परिजनों से मिलवा चुका है. वहीं, खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था भी कारगर साबित हो रही है.
पांचवें दिन सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन तक कुल 1,26,438 श्रद्धालुओं ने मातारानी शारदा के दर्शन कर लिए थे. शारदा मंदिर पहुंचने के लिए कई श्रद्धालु सीढ़ी का उपयोग भी कर रहे हैं. सीढ़ी से दर्शन करने वालों की संख्या 1 लाख 21 हजार 538, रोपवे से 6 हजार 250 और वैन से 1 हजार 650 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.
प्रशासनिक व्यवस्था की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया में इस बात की जानकारी दी जा रही है कि शारदीय नवरात्र पर पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और मेहनत से श्रद्धालुओं को हर वह सुविधा मिल रही है, जिससे भक्त लाभान्वित हो रहे हैं. भक्तों ने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था की सराहना कर रहे हैं.
शारदा के दरबार में हर मनोकामना की पूर्ति
ऐसी मान्यता है कि मां शारदा के दरबार में हर उस मनोकामना की पूर्ति होती है, जो भी भक्त अपने मन की पीड़ा लिए मातारानी के दर पर पहुंचता है. इतना ही नहीं श्रद्ध-भक्ति के साथ जो भी मातारानी की पूजा-अर्चना करता है. उन सभी भक्तों को अर्थ, कर्म, काम और मोक्ष चार फलों की प्राप्ति होती है.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

