By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ट्रंप की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस का विरोध शुरू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > ट्रंप की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस का विरोध शुरू
International

ट्रंप की सुरक्षा में लगी सीक्रेट सर्विस का विरोध शुरू

DB News
Last updated: 25/04/2026 10:32 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद सुरक्षा में लगी एजेंसी अब लोगों के निशाने पर है. लोग उनकी सुरक्षा में लगी ‘सीक्रेट सर्विस’ पर सवाल उठा रहे हैं

Source :  MEDIA

Contents
डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद सुरक्षा में लगी एजेंसी अब लोगों के निशाने पर है. लोग उनकी सुरक्षा में लगी ‘सीक्रेट सर्विस’ पर सवाल उठा रहे हैंक्या है सीक्रेट सर्विस का काम?इसलिए जरूरी थी डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षायूएस सीक्रेट सर्विस क्या हैशूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं

By : DB News Update | Edited By- Supriya

Donald Trump Secret Service : डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद सुरक्षा में लगी एजेंसी अब लोगों के निशाने पर है. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रैली कर रहे थे, तभी उनके ऊपर फायरिंग हुई. गोली ट्रंप के कान से होते हुए निकल गई, गनीमत रही कि बड़ा नुकसान नहीं हुआ. अब लोग उनकी सुरक्षा में लगी ‘सीक्रेट सर्विस’ पर सवाल उठा रहे हैं. कई तो एजेंसी के डायरेक्टर से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, क्योंकि रैली के दौरान भी सुरक्षा एजेंसी के एजेंट भी साथ ही थे. 

किंबरली ए चीटल सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर हैं. उन पर ही सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कई लोग दावे कर रहे हैं कि गोलीबारी से ठीक पहले सीक्रेट सर्विस को घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स की मौजदूगी के बारे में बताया गया था, लेकिन इसपर कोई एक्शन नहीं हुआ. 

क्या है सीक्रेट सर्विस का काम?

1865 में शुरू हुई सीक्रेट सर्विस को डॉलर की जालसाजी को रोकने के लिए बनाया गया था, लेकिन 1901 में तत्कालीन राष्ट्रपति विलियम मैकिनले की न्यूयॉर्क में हत्या कर दी गई. इसके बाद सीक्रेट सर्विस को फेक करंसी का चलन रोकने के साथ राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई. अभी सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति की सुरक्षा के अलावा फाईनैंशियल फ्रॉड पर भी नजर रखती है. इनके अलावा राष्ट्रपतियों और उनके पति या पत्नी को पूरी जिंदगी प्रोटेक्शन देने की जिम्मेदारी भी सीक्रेट सर्विस की है.

इसलिए जरूरी थी डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा इसलिए ज्यादा जरूरी थी, क्योंकि वह पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं और फिलहाल राष्ट्रपति पद के दावेदार भी हैं. नियम है कि सीक्रेट सर्विस प्रेसिडेंट और वाइस-प्रेसिडेंट के मजबूत दावेदारों को चुनाव से 120 दिन पहले ही सुरक्षा देना शुरू कर देती है. छोटी पार्टियों के कैंडिडेट को सुरक्षा नहीं दी जाती. वहीं, इस एजेंसी के पास वॉरंट इश्यू करने की पावर भी होती है, लेकिन ये एजेंट बिना वारंट के भी गिरफ्तारी कर सकते हैं. इसके कुल 3 हजार 200 स्पेशल एजेंट्स हैं. इसके बाद भी ट्रंप पर यह हमला हो गया.

यूएस सीक्रेट सर्विस क्या है

यूएस सीक्रेट सर्विस अमेरिका की सबसे पुरानी संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों में से एक हैं. इसकी स्थापना साल 1865 में अमेरिका यंग फाइनेंशियल सिस्टम को स्थिर करने और बड़े पैमाने पर जालसाजी को रोकने के लिए की गई थी. दरअसल गृहयुद्ध के अंत में प्रचलन में मौजूद सभी मुद्राओं में से लगभग एक तिहाई नकली थीं. जिसके परिणामस्वरूप, देश की वित्तीय स्थिरता ख़तरे में आ गई थी. इस समस्या को दूर करने के लिए और जालसाजी को रोकने के लिए 1865 में ट्रेजरी विभाग में एक ब्यूरो के रूप में सीक्रेट सर्विस की स्थापना की गई थी.

साल 1901 में राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की हत्या के बाद सीक्रेट सर्विस को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया. साल 1906 में, कांग्रेस ने राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीक्रेट सर्विस के लिए कानून और धन पारित किया.

आज के समय में सीक्रेट सर्विस के ऊपर अमेरिका राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, उनके परिवारों और राज्य या सरकार के प्रमुखों की सुरक्षा का जिम्मा है. इसके अलावा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी ये सुरक्षा प्रदान करती है.

शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं

ट्रंप पर हुए हमले पर यूएस सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी कर कहा कि “13 जुलाई की शाम को लगभग 6:15 बजे, पेंसिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की रैली के दौरान एक संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं. यूएस सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने शूटर को मार गिराया, जो अब मर चुका है.
यूएस सीक्रेट सर्विस ने तुरंत सुरक्षा के उपाय किए और पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और उनकी जांच की जा रही है. एक व्यक्ति की मौत हो गई, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की अभी जांच चल रही है और सीक्रेट सर्विस ने औपचारिक रूप से संघीय जांच ब्यूरो को सूचित कर दिया है.”

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘कोमा में जा सकते हैं अरविंद केजरीवाल, ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा’
Next Article 4 माह न बजेगी शहनाई और न होंगे कोई शुभ कार्य, ये है वजह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?