By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: षटतिला एकादशी पर दान और पूजा का जानें महत्व?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > षटतिला एकादशी पर दान और पूजा का जानें महत्व?
Religion

षटतिला एकादशी पर दान और पूजा का जानें महत्व?

DB News
Last updated: 15/03/2026 11:14 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मकर संक्रांति 2026 पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि मिलेगी.

Source : DB News Update  

Contents
मकर संक्रांति 2026 पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है और सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि मिलेगी.शुभ मुहूर्त और पुण्य कालकैसे करें पूजादान का विशेष महत्वतिल का दानगर्म कपड़े का दानअनाज का दानइस दिन क्या करें?इस दिन क्या न करें?

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Makar Sankranti 2026: सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति को सूर्य के राशि परिवर्तन को ही प्रमुख माना गया है. इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और 2026 में यह पर्व 14 जनवरी, बुधवार को मनाया जाएगा. हिं दू पंचांग के अनुसार इस बार मकर संक्रांति पर भगवान विष्णु को समर्पित है और षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है.

मान्यता है कि इस विशेष योग में किया गया स्नान, दान और पूजा कई गुना पुण्य प्रदान करता है.जो व्यक्ति इस दिन श्रद्धा से व्रत रखता है और सही चीजों का दान करता है, उस पर लक्ष्मी-नारायण की विशेष कृपा बनी रहती है. पैसों से जुड़ी परेशानी, रुका हुआ काम और जिंदगी की उलझनें दूर होने लगती हैं. षटतिला एकादशी को तिल से जुड़ा पर्व माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन तिल का दान करने से पुराने पाप कटते हैं और लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आते हैं. पूजा के बाद किया गया दान सीधे भगवान विष्णु तक पहुंचता है और उसका फल कई गुना होकर मिलता है.

मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, जिसे देवताओं के दिन की शुरुआत कहा जाता है. इस दिन से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर लगी रोक भी समाप्त हो जाती है.

2026 में इसी दिन षटतिला एकादशी होने से इसका आध्यात्मिक प्रभाव और अधिक शक्तिशाली माना जा रहा है.

शुभ मुहूर्त और पुण्य काल

पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2026 को दोपहर 03:13 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा.

पुण्य काल: 03:13 बजे से 05:45 बजे तक

महापुण्य काल: 03:13 बजे से 04:58 बजे तक

इस दौरान स्नान, दान और पूजा करना अत्यंत लाभकारी बताया गया है.

कैसे करें पूजा

  • मकर संक्रांति पर सूर्य देव और षटतिला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है.
  • सूर्योदय से पहले काले तिल और गंगाजल मिले जल से स्नान करें.
  • तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
  • “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • भगवान विष्णु को तिल से बने लड्डू या व्यंजन का भोग लगाएं.

दान का विशेष महत्व

इस दिन खिचड़ी, काला तिल, गुड़, ऊनी कपड़े और कंबल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन किया गया दान जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाता है.

तिल का दान

तिल का दान इस दिन विशेष रूप से महत्व रखता है. तिल को शुभ और पवित्र माना जाता है और इस दिन तिल का दान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है. तिल को जल, मिठाई या किसी भी रूप में दान किया जा सकता है. तिल का दान करने से पुण्य मिलता है.

गर्म कपड़े का दान

गर्म कपड़ों का दान करने की भी परंपरा है. खासकर सर्दी के मौसम में यह दान और भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है. जो लोग गरीब होते हैं या जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं होते, उन्हें गर्म कपड़े देने से उनके जीवन में समृद्धि और सुख-शांति का वास होता है.

अनाज का दान

अनाज का दान भी इस दिन विशेष महत्व रखता है. यह कार्य पुण्यप्रद माना जाता है और गरीबों को अनाज देने से घर में अन्न और धन की कोई कमी नहीं रहती. इस दान से न केवल गरीबों का पेट भरता है, बल्कि दानदाता को भी भरपूर आशीर्वाद मिलता है.

    इस दिन क्या करें?

    • मकर संक्रांति के दिन पितरों का तर्पण करें.
    • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सूर्य देव की आराधना करें.
    • सात्विक और शुद्ध भोजन का सेवन करें.

    इस दिन क्या न करें?

    • इस दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें.
    • किसी से विवाद, झगड़ा या अपमानजनक व्यवहार न करें.
    • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दुर्लभ संयोग में किए गए पुण्य कर्म जीवन की नकारात्मकता को दूर कर सुख और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं.

    Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

    You Might Also Like

    जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

    गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

    कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

    शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

    TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMakar Sankranti 2026MP NEWS
    Share This Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
    What do you think?
    Love0
    Sad0
    Happy0
    Surprise1
    Angry0
    Previous Article कब है पोंगल, क्यों मनाते हैं? जानें महत्व और पूजा विधि
    Next Article दूर-दराज से प्रयागराज पहुंच रहे मेहमान, संगम में जप-तप के साथ कर रहे गंगा स्नान
    Leave a comment Leave a comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Stay Connected

    FacebookLike
    TwitterFollow
    InstagramFollow
    YoutubeSubscribe
    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Latest News

    7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
    Business 23/08/2026
    ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
    National 22/08/2026
    मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
    Madhya Pradesh 20/08/2026
    लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    National 15/08/2026
    //

    यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    Quick Link

    • About Us
    • Contact
    • My Bookmarks
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Sitemap

    Top Categories

    • Fashion
    • Health
    • Religion
    • Science
    • Technology
    • Travel

    Contact Us

    //

    Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

    Editor – Miss. Supriya 8815353246.

    DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
    Follow US
    © 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
    • Advertise
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?