By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: औद्योगिक क्षेत्र के लिये चिन्हित भूमि के आवंटन की कार्रवाई जल्द पूरी करो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > औद्योगिक क्षेत्र के लिये चिन्हित भूमि के आवंटन की कार्रवाई जल्द पूरी करो
Madhya Pradesh

औद्योगिक क्षेत्र के लिये चिन्हित भूमि के आवंटन की कार्रवाई जल्द पूरी करो

DB News
Last updated: 21/04/2026 11:18 PM
DB News
Share
6 Min Read
औद्योगिक केन्द्र को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित
SHARE

कलेक्टर ने की उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्टार्टअप्स और एमएसएमई के उत्पादों की मार्केटिंग के लिये बनाएं कार्ययोजना. आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार की गतिविधियों से जोड़ा जाये.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
कलेक्टर ने की उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा, स्टार्टअप्स और एमएसएमई के उत्पादों की मार्केटिंग के लिये बनाएं कार्ययोजना. आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार की गतिविधियों से जोड़ा जाये.खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर की स्थापना की क्या प्रगति है?जिले को 430 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिलामोहनिया में एमएसएमई विभाग को आबंटित है 25 एकड़ भूमिमुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में स्थानीय संस्थानों को जोड़ने की आवश्यकतामुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रितऑन लाइन करना होगा आवेदन

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Department of MSME News: उद्योग, रोजगार एव कौशल विकास से जुड़े विभागों के अधिकारियों की आज 21 अप्रैल 2026 मंगलवार को बुलाई गई बैठक में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में नये औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिये चिन्हित भूमि के आवंटन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं.

श्री सिंह ने तीनों विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विभागवार समीक्षा बैठक में की तथा नये स्टार्टअप्स एवं एमएसएमई के उत्पादों को मार्केटिंग के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिये. कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महाप्रबंधक विनीत रजक, उप संचालक रोजगार एम एस मरकाम एवं संभागीय आईटीआई के प्राचार्य अर्पित शुक्ला मौजूद थे.

खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर की स्थापना की क्या प्रगति है?

कलेक्टर ने बैठक में खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर की स्थापना की दिशा में अभी तक की प्रगति की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने क्लस्टर के लिये भूमि के चिन्हांकन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश देते हुये इच्छुक निवेशकों से चर्चा कर प्रस्ताव प्राप्त करने की बात कही. श्री सिंह ने कहा कि जिले में बड़ी मात्रा में हो रहे उत्पादन को देखते हुये सिंघाड़ा प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की संभावनाएं तलाशी जायें. उन्होंने निवेश प्रोत्साहन केंद्र में आयोजित कॉफी विद एक्सपर्ट्स कार्यक्रमों में शामिल निवेशकों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट प्राप्त करने पर भी बल दिया.

जिले को 430 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला

बैठक में जिला व्यापार एव उद्योग केंद्र की समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक विनीत कुमार रजक ने बताया मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के विगत वित्तीय वर्ष में 384 के लक्ष्य के 514 हितग्राहियों को ऋण उपलब्ध कराया गया. यह उपलब्धि लक्ष्य से 34 प्रतिशत अधिक रही. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना के तहत जिले को 430 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है, जिसे बैकों को शाखावार आवंटित कर दिया गया है.

मोहनिया में एमएसएमई विभाग को आबंटित है 25 एकड़ भूमि

बैठक में बताया गया कि रांझी तहसील के मोहनिया ग्राम में एमएसएमई विभाग को आबंटित 25 एकड़ भूमि को विकसित किए जाने हेतु मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा टेन्डर की प्रक्रिया की जा रही है. इसके अतिरिक्त अधारताल तहसील में कठौंदा, पनागर में तहसील में झुरझुरु, पाटन तहसील में ककरहटा तथा शहपुरा के ग्राम झाँसी में नये औद्योगिक क्षेत्र के लिये चिन्हित भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन है.

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में स्थानीय संस्थानों को जोड़ने की आवश्यकता

बैठक में रोजगार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाये कि जिन युवाओं का प्लेसमेंट हो रहा है उनमे कितने बच्चे जॉब कर रहे है. उन्होंने आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को स्वरोजगार की गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश देते हुये मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में स्थानीय संस्थानों को जोड़ने की आवश्यकता बताई.

कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग, रोजगार एवं कौशल विकास के कार्यों की समीक्षा के लिये जल्दी ही एक बार फिर बैठक आयोजित करने के निर्देश देते हुये कहा कि इसमें कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन जैसे स्वरोजगार से जुड़े सभी विभागों तथा जिले के प्रमुख शासकीय और निजी तकनीकी शिक्षा संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालय, इन्क्यूबेशन सेंटर को भी उसमें बुलाया जाये.

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जबलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत नए उद्योग, सेवा क्षेत्र और खुदरा व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने बताया कि शासन की ओर से इस वर्ष जबलपुर जिले के लिए 430 युवाओं को लाभान्वित करने लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस लक्ष्य को बैंक शाखावार आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

ऑन लाइन करना होगा आवेदन

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक के अनुसार मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से स्वरोजगार के इच्छुक पात्र आवेदक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. इसके लिए आवेदकों को samast.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आवेदनों की जांच गुणदोष के आधार पर की जाएगी और पात्र पाए गए प्रकरणों को ही आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित बैंक शाखाओं को भेजा जाएगा. इस योजना के संबंध में अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए इच्छुक नागरिक कटंगा स्थित ‘उद्योग भवन’ में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:CM Madhya PradeshDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDepartment of MSMEdivya bhumi updateEmploymentInMPJansamparkMPJbp NewsMPMP NEWSUdyamKranti
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article MP में बनेगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक’ CM का ऐलान
Next Article पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?