By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत! सुनीता विलियम्स ने ऐसा दिया जवाब जो हो गया वायरल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत! सुनीता विलियम्स ने ऐसा दिया जवाब जो हो गया वायरल
National

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत! सुनीता विलियम्स ने ऐसा दिया जवाब जो हो गया वायरल

DB News
Last updated: 24/03/2026 4:43 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत को खूबसूरत और अद्भुत बताया. उन्होंने हिमालय से मिले अविश्वसनीय दृश्यों और भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा की.

Source : MEDIA

Contents
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भारत को खूबसूरत और अद्भुत बताया. उन्होंने हिमालय से मिले अविश्वसनीय दृश्यों और भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा की.यान में सवार होकर धरती पर लौटीभारत काफी खूबसूरत दिखाई देता हैश्रीमद्भगवत गीता और गणेश जी की मूर्ति को ले जाने का जिक्र वायरलसुनीता ने कहा “भारत शानदार है”जहां मेरे पिता का घर वहां जाना चाहूंगी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sunita Williams On India: भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दिखाई देने वाले समृद्ध रंगों के बारे में बात करते हुए कहा कि गुजरात और मुंबई के अद्भुत दृश्य चमचमाती रोशनी का नेटवर्क बड़ा ही खूबसूरत नजर आता है. बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों तक फैली ये रोशनी भारतीय सभ्यता और आधुनिकता का अद्भुत मिश्रण पेश करती है.

यान में सवार होकर धरती पर लौटी

बता दें कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 19 मार्च 2025 को स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर धरती पर लौटी हैं. वो और उनके साथी बुच विल्मोर 5 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष में गए थे. तब से दोनों यात्री 9 महीने से स्पेस पर फंसे हुए थे. सुनीता विलियम्स ने सोमवार (31 मार्च) को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने स्पेस में बिताए गए अपने अनुभव को साझा किया.

भारत काफी खूबसूरत दिखाई देता है

इंटरव्यू के दौरान उनसे भारत को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष से भारत काफी खूबसूरत दिखाई देता है. जब भी उनका अंतरिक्ष यान हिमालय के ऊपर से गुजरा तो उन्हें अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिले. उन्होंने इसे अद्भुत बताया और कहा कि यह दृश्य उनके दिल में बस गया.

श्रीमद्भगवत गीता और गणेश जी की मूर्ति को ले जाने का जिक्र वायरल

सुनीता विलियम्स की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह भगवद गीता, गणेश जी की मूर्ति और ‘ओडिसी’ को अपने साथ अंतरिक्ष में ले जा रही हैं. वीडियो में सुनीता विलियम्स मीडिया से कहती सुनाई दे रही हैं, “मैं अपनी भारतीय विरासत को बहुत महत्व देती हूं और मुझे खुशी है कि मैं इसका एक हिस्सा अपने साथ अंतरिक्ष में ले जा सकी. गणेश जी हमेशा मेरे घर में रहे हैं, मैं जहां भी रही हूं, मेरे पास गणेश जी की मूर्ति रही है, इसलिए उन्हें मेरे साथ अंतरिक्ष में आना ही था. और भारतीय खाना, भारतीय खाने से कभी जी नहीं भरता. मैं हमेशा यह सुनिश्चित करती हूं कि अंतरिक्ष में मेरे साथ समोसे हों.”

उन्होंने आगे कहा, “पिछली बार मैं अपने साथ श्रीमद् भगवत गीता की उपनिषद की एक छोटी प्रति लेकर आई थी. मैं भगवद गीता और ओडिसी भी साथ लाई थी, और मुझे लगा कि अंतरिक्ष में रहकर इन चीजों पर चिंतन और अध्ययन करना काफी उपयुक्त रहेगा.”

सुनीता ने कहा “भारत शानदार है”

आईएसएस में रहने के दौरान अंतरिक्ष से भारत को देखने पर क्या आपको कोई ख़ास पल याद हैं, स्पेस से भारत कैसा दिखाई देता है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “भारत शानदार है, जब कभी भी हम हिमालय के ऊपर से गुज़रते थे तो बुच ने हिमालय की कुछ शानदार तस्वीरें ली थीं.”

उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी बताया है कि जब प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो जिस तरह की लहरें उठती हैं और फिर वो भारत की तरफ़ जाती हैं. जब आप भारत के पूर्व से पश्चिम की तरफ आते हैं, जैसे गुजरात या मुंबई की तरफ तो आपको मछली पकड़ने वाले जहाज़ दिखते हैं तो मालूम पड़ता है कि आप इस तरफ हैं.”

“भारत के बारे में पूरी तरह से कहूं तो मेरे दिमाग में ऐसी छवि है कि यह रोशनी का एक नेटवर्क है. जो बड़े शहरों से छोटे शहरों की तरफ जाती है. रात में इसे देखना बेहतरीन है. दिन में भी देखना शानदार है, हिमालय के बारे में मैंने आपको बताया ही है.”

जहां मेरे पिता का घर वहां जाना चाहूंगी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने और भारत आने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “जहां तक भारत जाने की बात है, तो निश्चित तौर पर मैं उस देश में जाना चाहूंगी जहां मेरे पिता का घर है. वहां लोगों से मिलना अच्छा रहेगा और वहां उन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों से भी मिलना होगा जो स्पेस में जाने वाले हैं. उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के अनुभव साझा करना अच्छा रहेगा.”

“वैसे भारत महान देश है, और वो स्पेस की दुनिया में कदम बढ़ाना चाहते हैं, मुझे उसमें सहयोग करके खुशी होगी.”

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsSunita Williams On India
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article क्या अमेरिका से ‘पंगा’ लेने के मूड में आ गया क्रेमलिन?
Next Article जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?