By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 की मौत…’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > ‘लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 की मौत…’
National

‘लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 की मौत…’

DB News
Last updated: 23/06/2026 10:35 AM
DB News
Share
6 Min Read
कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग
SHARE

लखनऊ अग्निकांड में बाल-बाल बची छात्रा लवप्रीत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आग लगने के बाद पूरी इमारत में धुआं भर गया था. हर कोई जान बचाने के लिए यहां से वहां भाग रहा था.

Source : MEDIA

Contents
लखनऊ अग्निकांड में बाल-बाल बची छात्रा लवप्रीत ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि आग लगने के बाद पूरी इमारत में धुआं भर गया था. हर कोई जान बचाने के लिए यहां से वहां भाग रहा था.दूर तक देखी जा सकती थीं आग की लपटेंजान बचाने के लिए भाग रहे थे छात्रकानपुर में फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग सील22 सस्थान चिन्हित किए गए‘आरोपियों के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन’

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं. ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं. जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध थी. इसे गिराने का आदेश 2016 में हुआ था, लेकिन बाद में निरस्त कर दिया गया. जब भीषण आग लगी तब वहां कई छात्र और कर्मचारी मौजूद थे. आग इतनी भयावह थी कि कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगाना पड़ी. कोई तार तो कोई पाइप के सहारे खुद को बचने की कोशिश में जुटा रहा.

दूर तक देखी जा सकती थीं आग की लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि वह दूर-दूर तक देखी जा सकती थी, जिसने भी ये दृश्य देखा उनका दिल दहल गया. हादसे में फंसी एक प्रत्यक्षदर्शी लवप्रीत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस समय लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं. उनके पैर की हड्डी टूट गई हैं. इस अग्निकांड की तस्वीरें उनके आंखों के सामने से हटने का नाम नहीं ले रही हैं. दर्द से कराहते हुए लवप्रीत ने बताया कि अगर इस इमारत में कोई एग्जिट होता तो शायद ऐसी घटना सामने नहीं आती.

जान बचाने के लिए भाग रहे थे छात्र

लवप्रीत ने कहा कि कोचिंग सेंटर में आग ने जब विकराल रूप पकड़ा, उससे पहले ही ऊपरी मंजिल तक धुंआ भर गया. चारों तरफ इतना धुआं था कि दम घुटने लगा. धुएं से बचने के लिए कोई कहां जाए ये समझ नहीं पा रहा था. हमने छत की ओर भी भागने का प्रयास किया लेकिन, वहां भी रास्ता बंद था. कई लोग तो उस धुएं में ही फंसे रह गए.

लवप्रीत ने कहा कि वो भी धुएं से बचने के लिए भाग रही थी, लेकिन जब कहीं से उनको रास्ता नहीं मिला, तो उन्होंने बाहर से निकल रहे एक तार को पकड़कर नीचे उतरने की कोशिश की. लेकिन, इसी बीच वो नीचे गिर पड़ी और उनके पैर में चोट लग गई. लवप्रीत भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हैं कि उनकी बच गई. लेकिन, इस बात की दुख भी है कि उनके कई साथी इसकी चपेट में आ गए. वो शायद इतने खुशनसीब नहीं थे कि आग की चपेट से बच पाते.

कानपुर में फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग सील

लखनऊ में कोचिंग संस्थान से जुड़े हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शहर के प्रमुख कोचिंग हब काकादेव में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है. सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है. जांच में इन संस्थानों में भवन एवं सुरक्षा संबंधी मानकों के उल्लंघन की बात सामने आने पर ये कार्रवाई की गई है.

केडीए अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर उन संस्थानों को चिह्नित किया, जहां आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था. कार्रवाई के दौरान संस्थानों को खाली कराया गया और बाद में उन्हें सील कर दिया गया.

22 सस्थान चिन्हित किए गए

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि प्राधिकरण ने आंच अभियान के तहत विभिन्न जोनों में एक साथ कार्रवाई की है. पहले चरण में 22 संस्थानों को चिह्नित किया गया है, जबकि अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि मानकों की अनदेखी पाए जाने पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. सील किए गए संस्थानों में फिजिक्स वाला, वर्कस्पेस, महेंद्राज और केमिस्ट्री वाले संजीव राठौर जैसे चर्चित नाम शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे.

‘आरोपियों के खिलाफ हो बुलडोजर एक्शन’

लखनऊ भीषण अग्निकांड में रहमान की जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह अपने घर का अकेला कमाने वाले था और उनके पिता विकलांग हैं, उनके कंधों पर बहन की शादी की जिम्मेदारी थी.

लखनऊ अग्निकांड में मारे गए रहमान के भाई मोहम्मद हाजिम सिद्दीकी ने बताया कि हम रात आठ बजे पता चला कि इस अग्निकांड में हमारे भाई रहमान की मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि वह घर का अकेला कमाने वाला था, क्योंकि उनके पिता विकलांग है और मां टीचिंग करती है. उसकी यहां दो-तीन महीने पहले ही जॉब लगी थी. वो यहां पढ़ाई के साथ-साथ जॉब भी कर रहा था. उसके कंधों पर  पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी.

उन्होंने आगे कहा कि इस आग्निकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए, ताकि उनके परिवार का भरणपोषण हो सके. इसके अलावा उन्होंने सीएम योगी से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की भी मांग की है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsLucknow Coaching FireLucknow FireLucknow Fire TragedyMP NEWSUP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका
Next Article क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 65 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?