By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास
Sport

डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियन बनकर रचा इतिहास

DB News
Last updated: 11/04/2026 11:16 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

भारत के डोम्माराजू गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस प्लेयर बन गए हैं.

Source : DB News Update

Contents
भारत के डोम्माराजू गुकेश वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतने वाले दुनिया के सबसे युवा चेस प्लेयर बन गए हैं.तीसरे राउंड में वापसी कीगुकेश बोले- मेरे जीवन का बेस्ट मोमेंटविश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ीगुकेश को मिले 11.45 करोड़ रुपएकौन हैं डी गुकेश?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Chess World Champion: भारत के डोम्माराजू गुकेश ने चीन के डिंग लीरेन को 14वें राउंड में हराकर 2024 की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत ली है. सिंगापुर में खेले गए इस टूर्नामेंट को मात्र 18 वर्ष की उम्र में जीतकर गुकेश दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन बन गए हैं. उन्होंने गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1985 में 22 साल और 6 महीने की उम्र में विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुकेश को बधाई का संदेश भेजा है.

तीसरे राउंड में वापसी की

बता दें कि डी गुकेश के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले ही राउंड में पिछड़ रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड में उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की. भारत के 18 वर्षीय स्टार ने 11वें राउंड में बढ़त बनाई, लेकिन वो अगला राउंड हार गए थे क्योंकि डिंग लीरेन पीछे हटने को तैयार नहीं थे. मगर आखिरी राउंड में गुकेश ने बाजी मारते हुए चैंपियनशिप जीती. याद दिला दें कि डोम्माराजू गुकेश ने इसी साल कैंडीडेट्स टूर्नामेंट को जीतकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था. डी गुकेश विश्व विजेता बनने के बाद अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे.

गुकेश बोले- मेरे जीवन का बेस्ट मोमेंट

मैच के बाद गुकेश ने कहा, ‘लिरेन का ब्लंडर मेरे जीवन का बेस्ट मोमेंट रहा। जब उन्होंने ब्लंडर किया, तब मुझे समझ नहीं आया, मैं अपनी नॉर्मल चाल चलने वाला था। तभी मैंने देखा कि उनका हाथी मेरे हाथी के निशाने पर हैं। मैंने उसे मारा और अपने ऊंट से उनके ऊंट को मार दिया। मेरे पास एक प्यादा ज्यादा बचना ही था, आखिर में वह बचा और लिरेन ने रिजाइन कर दिया।’

विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी

गुकेश चेस के वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर बने। 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे। गुकेश ने 17 साल की उम्र में FIDE कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट भी जीता था। तब वह इस खिताब को जीतने वाले भी सबसे युवा प्लेयर बन गए थे।
11वां गेम गुकेश ने जीता, 12वें में लिरेन की वापसी

रविवार तक 11 गेम के बाद गुकेश 6-5 से आगे थे। 11 में से 8 गेम ड्रॉ रहे थे, जबकि 2 में गुकेश और 1 में लिरेन को जीत मिली थी। लिरेन ने फिर वापसी की और 12वां गेम जीत लिया और स्कोर फिर बराबर कर दिया।

बुधवार को 13वीं बाजी में 68 चाल के बाद गुकेश को गेम ड्रॉ खेलना पड़ा था। तब स्कोर 6.5-6.5 से बराबरी पर था। गुकेश ने तीसरा, 11वां और 14वां गेम जीता। वहीं लिरेन ने पहला और 12वां गेम जीता। बाकी गेम ड्रॉ रहे।

गुकेश को मिले 11.45 करोड़ रुपए

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) के 138 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब एशिया के 2 खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन के खिताब के लिए आमने-सामने थे। क्लासिकल गेम में एक जीत पर प्लेयर को 1.69 करोड़ रुपए मिले। यानी 3 गेम जीतने पर गुकेश को 5.07 करोड़ और 2 गेम जीतने पर लिरेन को 3.38 करोड़ रुपए सीधे ही मिल गए। बाकी प्राइज मनी दोनों प्लेयर्स में बराबर बांटी गई, यानी गुकेश को 11.45 करोड़ और लिरेन को 9.75 करोड़ रुपए का इनाम मिला।

कौन हैं डी गुकेश?

​​​​​गुकेश डी का पूरा नाम डोम्माराजू गुकेश है। वह चेन्नई के रहने वाले हैं। गुकेश का जन्म चेन्नई में 7 मई 2006 को हुआ था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। उन्हें शुरू में भास्कर नागैया ने कोचिंग दी थी।

नागैया इंटरनेशनल चेस खिलाड़ी रहे हैं और चेन्नई में चेस के होम ट्यूटर हैं। इसके बाद विश्वनाथन आनंद ने गुकेश को खेल की जानकारी देने के साथ कोचिंग दी। गुकेश के पिता डॉक्टर हैं और मां पेशे से माइक्रोबायोलॉजिस्‍ट हैं।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:Chess World ChampionDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, पीड़ित परिवार ने कहा- न घर मिला न नौकरी
Next Article कुंभ सहायक Chatbot महाकुंभ में श्रद्धालुओं को करेगा गाइड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?