माघ मेला 2026 की शुरुआत आज 3 जनवरी से हो चुकी है. जनवरी से फरवरी एक माह तक संत-भक्त एक साथ करेंगे गंगा स्नान, प्रयागराज आध्यात्मिक चेतना का केन्द्र बना
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Magh Mela 2026 Guide: गंगा की गोद प्रयागराज में आज से माघ मेला 2026 प्रारंभ हो चुका है. यहां कल्पवासी और संत एक साथ भक्ति लीन रहेंगे. स्नान-दान करने के उद्देश्य से यहां पहुंच रहे भक्तों में मां गंगा के प्रति आस्था देखकर हर कोई चकित है. क्योंकि नदी के किनारे शांत मन से इस आध्यात्मिक यात्रा की ओर चल पड़े हैं. त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान से लेकर शाम की मन मोहक आरती में शामिल भक्त संगम में देखने को मिलेंगे. आज हम माघ मेले के महत्व और स्नान-दान क्यों जरूरी है? इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.
माघ मेला क्या है और क्यों जरूरी है?
जनवरी से फरवरी की ठंड के माह माघ में गंगा के तट पर लगने वाला मेला केवल स्नान करने के लिए नहीं है, बल्कि एक महीने तक चलने वाला आध्यात्मिक अभ्यास भी है. हिंदू परंपरा के अनुसार यहां पर कल्पवास करना बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. शास्त्रों में वर्णन मिलता है कि, त्रिवेणी संगम पर माघ स्नान का फल कई तीर्थयात्राओं के कुल फलो से भी ज्यादा होता है.
इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए हर साल लाखों भक्त कल्पवास करते हैं. पूरे माह संगम के पास रहकर एक अनुशासित और आध्यात्मिक जीवन अपनाते हैं. यही वजह है कि, माघ मेला भक्तों के लिए काफी निजी होता है, न कि दिखावटी होता है.
माघ मेला कब और कहां लगता है?
माघ महीने की शुरुआत 4 जनवरी 2026 को हो रही है. इसका समापन 1 फरवरी 2026 को होगा. माघ महीने का नाम इसीलिए पड़ा है क्योंकि इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा मघा नक्षत्र में होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ महीने में पवित्र नदियों या तीर्थों में स्नान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है.
प्रयागराज त्रिवेणी संगम – गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर हर वर्ष नदी के किनारे एक अस्थायी शहर का निर्माण होता है, जिन्हें सेक्टर और जोन में बांटा जाता है. ये शहर अस्थायी होने के बावजूद आंतरिक सड़कें, लाइट, साफ-सफाई, पेयजल, पुलिस चौकियां, मेडिकल कैंप और सहायता केंद्र बनाए गए हैं.
माघ मेला 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें
- 3 जनवरी 2026-पौष पूर्णिमा कल्पवास की शुरुआत, भीड़ कम और पहली बार आने वालों के लिए आदर्श
- 18 जनवरी 2026- मौनी अमावस्या सबसे पवित्र दिन और लोगों की भीड़ भी अधिक, आध्यात्म का गहर माहौल रहता है.
- 23 जनवरी 2026- वसंत पंचमी पंचमी का दिन स्नान करने के लिए बेहद शुभ रहता है.
- 1 फरवरी 2026- माघी पूर्णिमा अंतिम बड़ा स्नान, जिस दिन लोगों अधिक से अधिक त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं.
पवित्र स्नान के बाद क्या करें?
- माघ मेला पूरे दिन चलता है. जहां साधु-संत प्रतिदिन अनुष्ठान करते हैं. वहां स्नान के बाद अखाड़ा शिविर जा सकते हैं,
- पण्डाल में वेद, पुराण और श्रीमद्भगवत गीता पर आधारित आध्यात्मिक प्रवचन सुन सकते हैं.
- कैंपों में लगातार होने वाले भजन और कीर्तन में शामिल हो सकते हैं.
- शाम की गंगा आरती और गंगा नदी पर दीप दान करके आनंद उठा सकते हैं.
- तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क सेवा रसोई और चैरिटी कैंप में सेवा करने का मौका मिल सकता है.
माघ मेला जाने से पहले की तैयारी?
- प्रयागराज में जनवरी की सुबह ठंडी और सूखी होती है. इसलिए गर्म कपड़ें ले जाना न भूलें.
- आरामदायक चलने वाले जूते
- छोटे बैगपैक और कम सामान
- आईडी प्रुफ और अपातकाल संपर्क स्लिप
- बेसिक दवाइयां और दोबारा इस्तेमाल होने वाली पानी की बोतल
माघ स्नान का धार्मिक महत्व
महाभारत के अनुशासन पर्व में कहा गया है कि, माघ मास में जो प्रयाग संगमतीर्थ पर अथवा गोदावरी, कावेरी जैसी अन्य पवित्र नदियों में भक्तिभाव से स्नान करते हैं, वे सभी पापों से मुक्त हो जाते हैं. तीसरा महत्त्व है.
माघ स्नान का वैज्ञानिक महत्व
माघ स्नान मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और रोगाणुओं को नष्ट करता है जिससे उसका शरीर निरोगी हो जाता है.
माघ माह में क्या करें
- नदियां, तालाब नहीं जा पाते तो घर के ही पात्र में गंगाजल ओर तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पण करें.
- माघ महीने में तिल का प्रयोग करें यानी तिल का सेवन करें, तिल का दान करें और भगवान को तिल अर्पण करें.
- तीर्थ यात्रा करना श्रेष्ठ होता है.
क्या न करें
- सुबह देर से नहीं उठें
- मूली का सेवन न करें,
- तामसिक भोजन का त्याग करें
- कटु वचन न बोलें

