By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भगवान विष्णु इस दिन होंगे योगनिद्रा में लीन, जानिए कब से शुरू हो रहा चातुर्मास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भगवान विष्णु इस दिन होंगे योगनिद्रा में लीन, जानिए कब से शुरू हो रहा चातुर्मास
Religion

भगवान विष्णु इस दिन होंगे योगनिद्रा में लीन, जानिए कब से शुरू हो रहा चातुर्मास

DB News
Last updated: 23/09/2025 4:50 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

देवशयनी एकादशी 2025: आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं. जानें तिथि, मुहूर्त, पारण समय और इस दिन के नियम व उपाय.

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
देवशयनी एकादशी 2025: आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं. जानें तिथि, मुहूर्त, पारण समय और इस दिन के नियम व उपाय.देवशयनी एकादशी का महत्वचातुर्मास करने का है विधानतिथि और व्रत का दिनवर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी का व्रत 06 जुलाई 2025, शनिवार को रखा जाएगा. एकादशी तिथि शुरू 05 जुलाई 2025, शाम 6:58 बजे एकादशी तिथि समाप्त: 06 जुलाई 2025, शाम 9:14 बजे व्रत पारण का समय व्रत पारण का मतलब है उपवास को तोड़ना. 07 जुलाई 2025, रविवार को पारण किया जाएगा. शुभ समय: सुबह 5:29 बजे से 8:16 बजे तकइस दिन क्या करना चाहिए?क्या नहीं करना चाहिए?

Devshayani Ekadashi 2025: हिंदू धार्म में मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत हो रही है. इन चार महीनों में पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है और मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि इस चातुर्मास के समय भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं और चार महीने बाद ही योग निद्रा से बाहर आते हैं. इसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. जानें देवशयनी एकादशी 2025 की तिथि, मुहूर्त, पारण का समय और इन दिनों किन नियमों का पालन करना चाहिए?

देवशयनी एकादशी का महत्व

आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और चार महीनों तक यहीं विश्राम करते हैं. इस समय को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विशेष रूप से की जाती है.

चातुर्मास करने का है विधान

मान्यता है कि इन दिनों कीट-पतंगे उड़ते रहते हैं. कई जमीन पर गिर जाते हैं. ऐसे जीवों की अनजाने में हत्या न हो जाए. इसको ध्यान में रखकर साधक कहीं विचरण के लिए नहीं निकलते हैं. बल्कि एक निश्चित स्थान पर रहकर साधना करते हैं. पूजा-पाठ करने वाले साधकों के लिए ये चार माह विशेष है. इसी कारण अधिकांश साधु-संत अपनी साधना कुटी में चातुर्मासा करते हैं, वे अपने आश्रम, मंदिर और साधना स्थली से बाहर नहीं निकलते हैं.

तिथि और व्रत का दिन

वर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी का व्रत 06 जुलाई 2025, शनिवार को रखा जाएगा.
एकादशी तिथि शुरू
05 जुलाई 2025, शाम 6:58 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 06 जुलाई 2025, शाम 9:14 बजे
व्रत पारण का समय
व्रत पारण का मतलब है उपवास को तोड़ना. 07 जुलाई 2025, रविवार को पारण किया जाएगा. शुभ समय: सुबह 5:29 बजे से 8:16 बजे तक

इस दिन क्या करना चाहिए?

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.
  • भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें.
  • पीले फूल, तुलसी के पत्ते, दीपक, नैवेद्य और पंचामृत अर्पित करें.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • विष्णु सहस्त्रनाम या चालीसा का पाठ भी करें.
  • अगर संभव हो तो दिनभर फलाहार या निर्जल व्रत करें.
  • रात में भजन-कीर्तन करें.
  • दान देना इस दिन शुभ माना जाता है जैसे वस्त्र, अन्न, तांबा, छाता आदि.

क्या नहीं करना चाहिए?

  • इस दिन अन्न, खासकर चावल, गेहूं और दालें नहीं खानी चाहिए. मान्यता है कि चावल खाने से अगला जन्म कीट-पतंगे का हो सकता है.
  • मांसाहार, शराब, लहसुन, प्याज और तैलीय व मसालेदार खाना भी नहीं खाना चाहिए. ऐसे भोजन से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • देवशयनी एकादशी के दिन झूठ बोलने, गाली देने या किसी से लड़ाई-झगड़ा करने से बचना चाहिए. मधुर वाणी और संयमित व्यवहार से ही व्रत का फल मिलता है.
  • खासकर घर के माहौल में शांति बनाए रखें. पति-पत्नी या परिवार में किसी से कलह ना करें.
  • इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए, न ही शेविंग करनी चाहिए. यह अशुद्धता मानी जाती है.
  • रात को जल्दी नहीं सोना चाहिए, बल्कि जागरण या भजन करना शुभ होता है. चूंकि इसी दिन से चातुर्मास शुरू होता है, इसलिए आने वाले चार महीनों तक कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते.
  • यह समय ध्यान, पूजा और सेवा कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Daily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDevshayani Ekadashi 2025divya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हरियाली तीज पर क्यों की जाती है शिव-पार्वती की पूजा और पहना जाता है हरा रंग ? जानें कारण और महत्व
Next Article  कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?