By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: शनि-राहु-केतु दोष मुक्ति के लिए अचूक उपाय! करें मौन व्रत से पाएं मनचाहा फल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > शनि-राहु-केतु दोष मुक्ति के लिए अचूक उपाय! करें मौन व्रत से पाएं मनचाहा फल
Religion

शनि-राहु-केतु दोष मुक्ति के लिए अचूक उपाय! करें मौन व्रत से पाएं मनचाहा फल

DB News
Last updated: 18/03/2026 10:37 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 जनवरी 2026 को पड़ने वाली मौनी अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि, राहु-केतु और पितर दोष से मुक्ति मिलती है.

Source : DB News Update  

Contents
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 जनवरी 2026 को पड़ने वाली मौनी अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि, राहु-केतु और पितर दोष से मुक्ति मिलती है.मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्तशनि, राहु-केतु दोष निवारण करने के उपायमौन रहना सभी गुणों में सर्वोपरिमौनी अमावस्या कुछ विशेष राशियों के लिए वरदान साबित होने वाली है

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Mauni Amavasya 2026: हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली अमावस्या को माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है. 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार के दिन है. मान्यता है कि, इस दिन पूर्ण रूप से मौन रहकर स्नान, व्रत और दान करने से सेहत, मानसिक शांति और धन की प्राप्ति होती है. मौन रहने से आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है, शरीर में ऊर्जा संग्रहित होती है. मानव कम से कम साल भर में मात्र एक दिन मौन व्रत धारण कर अपनी सूक्ष्म आंतरिक शक्तियों को पुनः संग्रहित कर सकता है. धर्मशास्त्रों के अनुसार इस व्रत को मौन धारण करके समापन करने वाले को मुनिपद प्राप्त होता है, जिससे अगले जन्म में व्रतकर्ता मुनि कहलाने का अधिकारी बनता है और अंत में ब्रह्मलोक प्राप्त कर लेता है. मौन व्रत रखने के धार्मिक लाभ होने के साथ ही व्यक्ति के आत्मबल की वृद्धि होती है. साथ ही साथ कम बोलने का अभ्यास भी सरलता से हो जाता है.

इस दिन धार्मिक कार्यों को करने से क्रूर ग्रह (शनि, राहु-केतु) दोष में सुधार होने के साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

माघ मास की शुभ अमावस्या तिथि 18 जनवरी 2026 को सुबह 12 बजकर 3 मिनट से लेकर अगले दिन 19 जनवरी 2026 को सुबह के 1 बजकर 21 मिनट तक है.

ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन सुबह 4 बजे से लेकर 6 बजे तक का समय स्नान के लिए पवित्र रहने वाला है.

शनि, राहु-केतु दोष निवारण करने के उपाय

  • मौनी अमावस्या के दिन किसी भी शिव मंदिर जाएं और भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला अर्पित करें.
  • इसके बाद विधि-विधान के साथ शिवजी की पूजा-अर्चना करें.
  • शिव को अर्पित माला से भगवान शिव के 108 नामों का जाप करें.
  • मंत्र:- रूपं देहि , यशो देहि , भोगं देहि च शंकर. भुक्ति मुक्ति फलं देहि , गृहीत्वार्घ्यम नमोस्तुते” का जाप करें.
  • जाप के बाद उस माला को अपने गले में धारण कर लें.
  • जरूरतमंदों को अन्न का दान करें. ऐसा करने से शनि, राहु-केतु और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.

यह सब करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है. सरल शब्दों में कहें तो आपके द्वारा किए गए सत्कर्मों और आध्यात्म से जुड़े कार्य करने पर कर्मिक ऊर्जा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो कहीं न कहीं आपके जीवन में बेहतर बदलाव का कारण बनता है.

मौन रहना सभी गुणों में सर्वोपरि

मौन व्रत से गंभीरता, आत्मशक्ति तथा वाकशक्ति में वृद्धि होती है. मौन से तात्पर्य है बिना दिखावे के सेवा करना. मौन रहना सभी गुणों में सर्वोपरि है. मौन का अर्थ है संयम के द्वारा धीरे-धीरे इंद्रियों तथा मन के व्यापार को संयमित करना. समस्त सिद्धियों के मूल में मौन ही है. जैसे निद्रा से उठने पर शरीर, मन एवं बुद्धि में नई स्फूर्ति दिखाई देती है वैसे ही मौन रहने पर सर्वदा वही स्फूर्ति शरीर के साथ मन एवं बुद्धि में बनी रहती है.

मौनी अमावस्या कुछ विशेष राशियों के लिए वरदान साबित होने वाली है

सनातन धर्म में माघ मास की अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है, का आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यधिक महत्व है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार की मौनी अमावस्या कुछ विशेष राशियों के लिए वरदान साबित होने वाली है. ज्योतिषविदों का मानना है कि इस दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि कर्क, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बरसेगी, जिससे उनके जीवन में सफलता और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है. श्रद्धालु इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और अपनी सामर्थ्य अनुसार अन्न, धन व वस्त्रों का दान करते हैं. 18 जनवरी को रविवार होने के कारण सूर्य उपासना का भी विशेष संयोग बन रहा है, जो आत्मविश्वास और आरोग्य की प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHinduismJbp NewsMagh Mela 2026Mauni Amavasya 2026MP NEWSShani
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article माघ गुप्त नवरात्रि में धन, करियर, शादी की समस्या होगी दूर! कर लें ये उपाय!
Next Article माघ मेला शाही स्नान में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ जाने से प्रशासन ने रोका
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?