By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जबलपुर विकास का विकास 11,195 करोड़ बजट में समाहित!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > जबलपुर विकास का विकास 11,195 करोड़ बजट में समाहित!
Madhya Pradesh

जबलपुर विकास का विकास 11,195 करोड़ बजट में समाहित!

DB News
Last updated: 27/09/2025 12:24 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अमृत-2.0 योजना के तहत होंगे जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं के होंगे काम, नगर निगम में जुड़े गांवों में भी डाली जाएगी सीवर लाइन

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
अमृत-2.0 योजना के तहत होंगे जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं के होंगे काम, नगर निगम में जुड़े गांवों में भी डाली जाएगी सीवर लाइन1100 किमी सीवर लाइन बिछाने की तैयारी छूटा हिस्सा कवर करने की तैयारीनए वार्डों में भी बिछेगी लाइनअमृत 2.0 पर एक नजरसवा सौ एमएलडी की क्षमता बढ़ाने का प्लॉनदो चरण में शुरू होगा कामफेज नंबर-1फेज नंबर-2

Jabalpur Mission Amrit 2.0 : अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (एएमआरआईटी) में प्रदेश सरकार ने 11195 करोड़ रुपये कर बजट रखा है. इस बजट में जबलपुर शहर का समग्र विकास भी समाहित है. इस बजट की राशि उपयोग करने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा जल प्रदाय, सीवरेज परियोजना, हरित क्षेत्र का विकास और जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार संबंधी प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं. यह राशि नगर निगम को अमृत-2.0 योजना के तहत मिलेगी. जिसका प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है.

1100 किमी सीवर लाइन बिछाने की तैयारी

अमृत 2.0 योजना के तहत 11 सौ किलोमीटर का नए क्षेत्र में सीवर लाइन का नेटवर्क बिछाया जाएगा. जिसके अंतर्गत मुख्य शहर का उत्तर पूर्वी क्षेत्र व पश्चिम का कुछ हिस्सा सीवर लाइन से कवर किया जाएगा। इसके अलावा नर्मदा, गौर, परियट नदी की स्वच्छता का ध्यान रखते हुए एसटीपी की स्थापना भी की जाएगी. बताया जा रहा है कि सीवर लाइन बिछाने के दौरान विशेष रूप से नए वार्डों के तालाब व नालों का विशेष ध्यान रखा जाएगा. जिससे सैप्टिक टैंकों का गंदा पानी नदी में मिलने से रोका जा सके. इसके लिए करीब 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जाएगी.

 छूटा हिस्सा कवर करने की तैयारी

अभी तक पुराना शहर यानि बड़ा फुहारा और आसपास के व्यवसायिक क्षेत्रों से लेकर दमोहनाका तक सीवर लाइन का कार्य नहीं कराया गया है. इसके साथ ही इनकम टैक्स चौराहा व आसपास का इलाका, कांचघर क्षेत्र व मदनमहल, गुप्तेश्वर क्षेत्र का हिस्सा छूटा हुआ है, अमृत-2.0 के अंतर्गत सीवर लाइन बिछाते समय ये इलाके कवर किए जाने का प्लॉन है.

नए वार्डों में भी बिछेगी लाइन

अमृत-2.0 के अंतर्गत तेवर, अंधुआ, कुंगवा, से लेकर पाटन बायपास, कटंगी बायपास, महाराजपुर बायपास तक के नए वार्ड, मोहनिया, मानेगांव, पिपरिया, सोनपुर जैसे क्षेत्र में भी सीवर लाइन बिछाए जाने की तैयारी की गई है. इसके साथ ही डुमना क्षेत्र की कालोनियां व तिलहरी, बिलहरी का हिस्सा भी सीवर के जद में रहेगा. क्योंकि इस क्षेत्र में बनी कॉलोनियों का गंदा पानी सीधे नर्मदा में मिल रहा है.

अमृत 2.0 पर एक नजर

  • 11195 करोड़ रुपये का बजट अमृत-2.0 परियोजनाओं के लिए निर्धारित किया गया है.
  • 297 जल प्रदाय एवं 36 सीवरेज परियोजनाएं इस बजट के तहत लांच हुई हैं.
  • 290 हरित क्षेत्र का विकास परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं.
  • 465 करोड़ रुपये की लागत से 430 जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के कार्य कराए जाएंगे.
  • 1050 करोड़ के करीब राशि सीवर लाइन पर खर्च किए जाने की उम्मीद है.
  • 1100 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने का प्लॉन है.
  • 40 एसटीपी प्लांट बनाने की तैयारी भी जबलपुर में की जा रही है.
  • 140 एमएलडी की क्षमता के एसटीपी प्लांट बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
  • 250 एमएलडी हो एसटीपी प्लांट की क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है.

सवा सौ एमएलडी की क्षमता बढ़ाने का प्लॉन

अमृत-2.0 प्रोजेक्ट के तहत सीवर नेटवर्क को तैयार करने के साथ ही सीवर ट्रीटमेंट के लिए 40 से ज्यादा एसटीपी प्लांट बनाने का प्लॉन है. जिनकी कुल क्षमता सवा सौ एमएलडी से ज्यादा होगी. यानि पुराने सभी एसटीपी प्लांट को यदि मिला दिया जाए तो नगर में एसटीपी प्लांटों की कुल क्षमता 250 एमएलडी हो जाएगी.

दो चरण में शुरू होगा काम

फेज नंबर-1

  1. 801 करोड़ से सीवर लाइन डालने का जोन-1 का काम प्रारंभ हो गया है.
  2. 685 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी.
  3. छोटा फुहारा, बड़ा फुहारा, दमोहनाका, हाईकोर्ट के आसपास, कांचघर, इनकम टैक्स चौराहे का क्षेत्र शामिल किया गया है.

फेज नंबर-2

  1. 397 करोड़ से 9 नए वार्डों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी.
  2. 300 किमी से ज्यादा का सीवर नेटवर्क तैयार किया जाएगा.
  3. 9 नए वार्ड में सीवर लाइन बिछाई जाएगी.
  4. 55 गांवों तक सीवर लाइन का नेटवर्क पहुंच जाएगा.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Amrit 2.0DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMission AmritMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article चारधाम यात्रा पर पहुंचे 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, किए केदारनाथ धाम के दर्शन
Next Article  आपको काफी रिलेक्स फील होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?