By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तो कजाकिस्तान के SCO समिट में नहीं जाएंगे पीएम मोदी?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > तो कजाकिस्तान के SCO समिट में नहीं जाएंगे पीएम मोदी?
National

तो कजाकिस्तान के SCO समिट में नहीं जाएंगे पीएम मोदी?

DB News
Last updated: 12/04/2026 10:50 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

संसद सत्र 3 जुलाई तक चलने के कारण पीएम मोदी इस बार समिट में शामिल न होने का कर सकते हैं फैसला

Source : DB News Update

Contents
संसद सत्र 3 जुलाई तक चलने के कारण पीएम मोदी इस बार समिट में शामिल न होने का कर सकते हैं फैसलासंसद सत्र की वजह से पीएम मोदी छोड़ेंगे SCO समिट!क्या चीन के साथ रिश्ते सुधारने की रणनीति बना रहा भारतफैसला आगामी संसद सत्र के चलते लिया है

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली : Modi NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3-4 जुलाई को कजाकिस्तान के अस्ताना में होने वाले SCO समिट में शामिल होने की संभावना कम है। सूत्रों के मुताबिक, संसद सत्र 3 जुलाई तक चलने के कारण पीएम मोदी इस बार समिट में शामिल न होने का फैसला कर सकते हैं। पीएम मोदी पहले नियमित रूप से यूरेशियन ब्लॉक की शिखर बैठकों में हिस्सा लेते रहे हैं। इस बार उम्मीद थी कि पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से भी आमना-सामना हो सकता है।

संसद सत्र की वजह से पीएम मोदी छोड़ेंगे SCO समिट!

2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। नई सरकार का गठन होने के बाद सोमवार को पहला संसद सत्र शुरू हो रहा। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी पार्लियामेंट सेशन में शामिल होंगे। यही वजह है कि वो एससीओ समिट से दूरी बना सकते हैं। वहीं पीएम मोदी के इस शिखर सम्मेलन में दूरी की एक और वजह है। ऐसा माना जा रहा कि चीन और पाकिस्तान के साथ संबंधों की स्थिति को देखते हुए, पीएम मोदी शायद शी जिनपिंग और शहबाज शरीफ के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करना चाहते।

क्या चीन के साथ रिश्ते सुधारने की रणनीति बना रहा भारत

हालांकि, भारत पहले भी कह चुका है कि वह क्षेत्र की शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए SCO को बहुत महत्व देता है। पीएम मोदी ने 2018 में SECURE का नारा दिया था। इसका मतलब है- सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और व्यापार, संपर्क, एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान, पर्यावरण। SCO के पूर्ण सदस्य होने के बावजूद, भारत इस ग्रुप में इस मायने से अलग है कि यह चीन के BRI का समर्थन नहीं करने वाला और पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय जुड़ाव नहीं रखने वाला एकमात्र सदस्य है।

फैसला आगामी संसद सत्र के चलते लिया है

संसद का सत्र बना रुकावट? द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक मोदी ने SCO में शामिल नहीं होने का फैसला आगामी संसद सत्र के चलते लिया है। जो 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव और दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के अलावा, माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री 2 से 4 जुलाई के बीच लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे।

2 साल बाद पुतिन से मिलने का मौका था… 2022 में शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग ने भारत और रूस के बीच बातचीत को काफी मुश्किल बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 साल से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से नहीं मिल पाए हैं। दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान में हुए SCO समिट में ही हुई थी।

तब भी ज्यादा चर्चा जंग पर मोदी के दिए बयान पर रही। मोदी ने पुतिन से कहा था, “यह युग युद्ध का नहीं है”। तब से भारत और रूस ने सालाना पुतिन-मोदी शिखर सम्मेलन नहीं किया है। पुतिन चीन, नॉर्थ कोरिया और सऊदी जा चुके हैं, लेकिन वो एक बार भी भारत दौरे पर नहीं आए हैं।

अब 2 साल बाद SCO में मोदी और पुतिन के बीच मुलाकात का मौका था। विदेश मामलों की जानकार पत्रकार सुहासिनी हैदर के मुताबिक मोदी शपथ ग्रहण के तुरंत बाद G7 समिट के लिए इटली के दौरे पर गए जबकि भारत इस संगठन का हिस्सा भी नहीं है। ऐसे में SCO का मेंबर होने के बावजूद समिट में नहीं जाने पर भारत मध्य एशिया जैसे अहम इलाके में अलग-थलग पड़ सकता है। जिस पर चीन नजर जमाए हुए है।

2023 में SCO समिट भारत में होना था। तब भी सरकार ने शेड्यूल का हवाला देकर इसे ऑनलाइन करने का फैसला किया। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था। पुतिन, जिनपिंग और नवाज शरीफ के समिट में न आने की अटकलों के चलते भारत को ये समिट ऑनलाइन रखना पड़ा था। बड़े लीडर्स की गैर मौजूदगी में समिट को नाकाम घोषित कर सकती थी।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article एनटीए की कमान नए अधिकारी को मिली
Next Article भाग्य बदलने से पहले कौवे से मिलते हैं ये संकेत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?