By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पहलगाम में कहां से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानें दूरी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पहलगाम में कहां से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानें दूरी
Religion

पहलगाम में कहां से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा, जानें दूरी

DB News
Last updated: 06/09/2026 12:00 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह यात्रा बहुत सेंसिटिव है. पहलगाम में हमले वाली जगह से यात्रा का स्टार्टिंग प्वाइंट कितना दूर है.

Source : DB News Update  

Contents
पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह यात्रा बहुत सेंसिटिव है. पहलगाम में हमले वाली जगह से यात्रा का स्टार्टिंग प्वाइंट कितना दूर है.कितनी दूर है अमरनाथ यात्रा स्टार्टिंग प्वाइंटअमरनाथ यात्रा रूटपहला पड़ाव चंदनवाड़ी हैमार्ग इस प्रकार है-गुफा में प्रवेश करने से पहले संगम में स्नान करें

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Amarnath Yatra Route : अमरनाथ यात्रा इस बार 3 जुलाई से शुरू हो रही है. हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन पूर्णिमा तिथि पर हो जाता है. भगवान शिव के बर्फ से ढके पवित्र शिवलिंग के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. इसके लिए श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रजिस्ट्रेशन कराते हैं. 3 जुलाई से शुरू हो रही यह यात्रा 9 अगस्त को समाप्त होगी. बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा समुद्र तल से करीब 13000 फीट ऊपर स्थित है.
यहां हम बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों को अपना निशाना बनाया था. इस घटना को हुए एक महीने का समय बीत गया है. इस हमले के बाद से अभी भी देशभर में लोगों में गुस्से का माहौल है. इस घटना के जख्म अभी भरे नहीं हैं और शायद कभी भर भी नहीं पाएंगे. लेकिन इसके बीच चर्चा में आए पहलगाम की एक अलग कहानी है. यह वही पहलगाम है, जहां से बाबा बर्फानी की अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है.
चलिए आज आपको पहलगाम से अमरनाथ यात्रा का रूट बताते हैं और यहां पर किस प्वाइंट से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है, जो कि हमले वाली जगह से कितनी दूर है.

कितनी दूर है अमरनाथ यात्रा स्टार्टिंग प्वाइंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस गुफा तक पहुंचने के दो रास्ते हैं. पहला रास्ता साउथ कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है. वहीं एक दूसरा रास्ता है जो कि अनंतनाग जिले के पहलगाम से शुरू होता है, जहां पर आतंकी हमला हुआ. पहलगाम में जिस जगह पर आतंकियों ने लोगों को अपना शिकार बनाया है, उस घाटी का नाम है बैसरन. यहां से 7-8 किलोमीटर दूर नुनवान बेस कैंप पड़ता है, जहां से अमरनाथ यात्रा शुरू होती है. पहलगाम से अमरनाथ यात्रा का पूरा रास्ता 47.3 से लगभग 48 किलोमीटर है. पहलगाम से शुरू होकर 16 किलोमीटर दूर पहले चंदनवाड़ी पड़ता है, जो कि इसका पहला पड़ाव है. यहीं से आगे की यात्रा शुरू होती है.

अमरनाथ यात्रा रूट

  • चंदनवाड़ी के बाद पिस्सू टॉप, जोजी बल, नाग कोटी, शेषनाग, वारबल, महागुनस टॉप, पाबीबल, पंचतरणी और अंत में संगम पड़ाव आता है.
  • संगम से अमरनाथ गुफा की दूरी सिर्फ तीन किलोमीटर रह जाती है.
  • यात्रा करने वाले श्रद्धालु यहां से जगह-जगह पर आराम करते हुए अमरनाथ की गुफा तक पहुंचते हैं.
  • इस यात्रा को पूरा करने के लिए 3-5 दिन लगते हैं.
  • दूसरा रूट गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू होता है. बालटाल के बाद डोमाली, बरारी और फिर संगम आता है. ये रास्ता सिर्फ 14 किलोमीटर का है. इसमें तीन पड़ाव ही होते हैं.

पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है

अमरनाथ जाने का एक आम रास्ता पहलगाम बेस कैंप से शुरू होता है. इस रास्ते पर चलकर आपको गुफा मंदिर तक पहुंचना होगा. चलने में दिक्कत वाले लोग मंदिर तक पहुंचने के लिए टट्टू की सवारी ले सकते हैं. पहला पड़ाव चंदनवाड़ी है, जो पहलगाम से लगभग 16 किलोमीटर दूर है. चंदनवाड़ी लगभग 2895 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. चंदनवाड़ी से आगे बढ़ते हुए आपको शेषनाग पहुंचना होगा, जो चंदनवाड़ी से लगभग 13 किलोमीटर दूर है. शेषनाग के बाद आपको 4.6 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके पंचतरणी पहुंचना होगा, जो अगला पड़ाव है. पंचतरणी से 2 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके आप अमरनाथ मंदिर पहुंच जाएंगे.

पहलगाम से अमरनाथ मंदिर तक पैदल यात्रा करके कुल दूरी लगभग 36-48 किलोमीटर तय करनी पड़ती है. तीर्थयात्रियों को अमरनाथ मंदिर तक एक तरफा यात्रा पूरी करने में लगभग 3-5 दिन लगते हैं.

मार्ग इस प्रकार है-

पहलगाम – चंदनवाड़ी
चंदनवाड़ी – पिस्सू टॉप
पिस्सु टॉप – ज़ोजी बाल
ज़ोजी बाल – नागा कोटि
नागा कोटि – शेषनाग
शेषनाग – वारबल
वारबल – महागुन शीर्ष
महागुनस टॉप – पबिबल
पबिबल – पंचतरणी
पंचतरणी – संगम
संगम – अमरनाथ गुफा

गुफा में प्रवेश करने से पहले संगम में स्नान करें

तीर्थयात्री सुबह-सुबह अमरनाथ गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू करते हैं. गुफा के आसपास ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है. इसलिए बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद तीर्थयात्रियों को रात बिताने के लिए पंचतरणी लौटना पड़ता है. गुफा के रास्ते में तीर्थयात्री पंचतरणी और अमरावती नदियों के संगम से गुजरते हैं, जिसे संगम कहा जाता है. तीर्थयात्री अक्सर गुफा में प्रवेश करने से पहले संगम में स्नान करते हैं ताकि उनके पाप धुल जाएं और वे शुद्ध और पवित्र हो जाएं.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Amarnath Yatra RouteDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article घर में खुशहाली के लिए आषाढ़ माह के दौरान तुलसी में चढ़ाएं ये 3 चीजें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?