By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चारधाम यात्रा पर पहुंचे 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, किए केदारनाथ धाम के दर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttarakhand > चारधाम यात्रा पर पहुंचे 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, किए केदारनाथ धाम के दर्शन
Uttarakhand

चारधाम यात्रा पर पहुंचे 28 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, किए केदारनाथ धाम के दर्शन

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:43 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

उत्तराखंड चारधाम को शुरू हुए 45 दिन बीत चुके हैं, इन 45 में अबतक 28 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की.

Source : DB News Update  

Contents
उत्तराखंड चारधाम को शुरू हुए 45 दिन बीत चुके हैं, इन 45 में अबतक 28 लाख तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की.2026 चारधाम यात्रा से पहले मॉकड्रिल19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलते ही यात्रा की शुरुआतकब खुलेंगे बदरीनाथ के कपाटभूस्खलन के संवेदनशील क्षेत्र चिन्हितपार्किंग की व्यापक व्यवस्था

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में पिछले 45 दिनों से चार धाम यात्रा जारी है, इन 45 दिनों में लगभग 28 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धामों का भ्रमण कर चुके हैं. खास बात यह कि इनमें सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, बीते 15 दिनों में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए है.

रिपोर्ट के अनुसार चार धाम यात्रा में लगभग 70 हजार तीर्थ यात्री प्रतिदिन चारों धामों के दर्शन कर रहे हैं. तीर्थयात्रियों के लिए प्रशासन ने काफी अच्छी व्यवस्था बनाई है, जिसके चलते उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं को चारों धामों के दर्शन अच्छे से हो रहे हैं. प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हुई थी.

2026 चारधाम यात्रा से पहले मॉकड्रिल

चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर NDMA और USDMA ने मिलकर प्रदेश के सात जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार में एक साथ मॉकड्रिल आयोजित की गयी. इस अभ्यास में सभी संबंधित अधिकारी और सातों जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे. हर साल चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी रास्तों पर लाखों श्रद्धालु निकलते हैं. किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया के लिए यह अभ्यास जरूरी माना जाता है. इस बीच आपदा राहत में देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है.

अगस्त 2025 में उत्तराखंड में भीषण आपदा आई थी. सितंबर में राज्य दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने तत्काल राहत के तौर पर 1200 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी. राज्य सरकार ने अपने स्तर पर नुकसान का आकलन कर 5700 करोड़ रुपये का मेमोरेंडम केंद्र को भेजा, जबकि PDNA रिपोर्ट में कुल नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से भी अधिक बताया गया.

लेकिन पीएम के इस दौरे तक घोषित 1200 करोड़ में से एक भी रुपया राज्य तक नहीं पहुंचा और यही बात विपक्ष के लिए बड़ा हथियार बन गई है. विपक्षी दलों का सवाल है कि जब पीएम खुद उद्घाटन और जनसभाओं के लिए आ रहे हैं, तो आपदा पीड़ितों की राशि में देरी क्यों?

19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलते ही यात्रा की शुरुआत

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का बिगुल बज चुका है. 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही इस पावन यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. इस बार भक्तों का उत्साह ऐसा है कि अब तक 13.5 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. सरकार ने भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जमीन-आसमान एक कर दिया है. केदारनाथ-बदरीनाथ में नए अस्पतालों से लेकर, हर 10 किमी पर पुलिस का पहरा और भूस्खलन वाले रास्तों पर जेसीबी की तैनाती जैसे कड़े इंतजाम किए गए हैं.

कब खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट

इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा. इसके बाद 22 अप्रैल, बुधवार को बाबा केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल, गुरुवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए कपाट खुल जाएंगे. प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह तय किया है कि कपाट खुलने से करीब एक हफ्ते पहले ही यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी जाएगी ताकि शुरुआती भीड़ को अच्छे से संभाला जा सके.

भूस्खलन के संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित

भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की दृष्टि से भी 109 संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं. इनमें टिहरी जिले में सबसे अधिक 50 क्षेत्र हैं, जबकि उत्तरकाशी में 20, चमोली में 18 और रुद्रप्रयाग में 13 क्षेत्र शामिल हैं. इन स्थानों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा, कुल 274 दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की गई है, जिनमें हरिद्वार में सबसे अधिक 69 पॉइंट हैं. सभी जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा चुके हैं.

पार्किंग की व्यापक व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पार्किंग की व्यापक व्यवस्था भी की गई है. पूरे यात्रा मार्ग पर 45 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग क्षमता तैयार की गई है. हरिद्वार में सबसे अधिक पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, जहां लगभग 40 हजार छोटे और करीब 5 हजार बड़े वाहनों के लिए जगह बनाई गई है. इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में भी पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.

You Might Also Like

पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी के धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, 50-60 लोग लापता

उत्तराखण्ड धराली का रूह कंपा देने वाला Video वायरल, कई बहे

TAGGED:Char Dham Yatra 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आषाढ़ अमावस्या पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का करें ये उपाय…
Next Article जबलपुर विकास का विकास 11,195 करोड़ बजट में समाहित!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?