By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 500 करोड़ से 50 एकड़ में सोलर पार्क बनाएगा जबलपुर नगर निगम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 500 करोड़ से 50 एकड़ में सोलर पार्क बनाएगा जबलपुर नगर निगम
Madhya Pradesh

500 करोड़ से 50 एकड़ में सोलर पार्क बनाएगा जबलपुर नगर निगम

DB News
Last updated: 10/09/2026 10:47 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

पानी की सप्लाई से लेकर स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल में कमी लाने का उद्देश्य, 10 मेगावॉट की सोलर परियोजना शुरू करने की तैयारी

Source : DB News Update

Contents
पानी की सप्लाई से लेकर स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल में कमी लाने का उद्देश्य, 10 मेगावॉट की सोलर परियोजना शुरू करने की तैयारी500 करोड़ बताई जा रही परियोजना की लागतघाटे को पूरा करने के लिए की जा रही कवायद3 से 4 रुपए प्रति वर्गमीटर के हिसाब से लीज पर मिल सकती है जमीनपरियोजना का उद्देश्यउर्जा विकास निगम को बनाया गया है अधिकृत नोडल एजेन्सी

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Development of Solar Parks In Jabalpur : नगर निगम और केन्द्र सरकार के बीच ऐसा गठजोड़ हुआ है कि आने वाले कुछ दिनों में ही एक बड़ा सोलर पार्क डेवलप हो जाएगा. इस सोलर पार्क परियोजना से करीब 10 मेगावॉट की बिजली तैयार की जाएगी और नगर निगम के बिजली बिल के बोझ को कम किया जाएगा. इसके लिए नगर निगम ने पूरी तरह से ग्रीन एनर्जी की तरफ जोर लगाना शुरू कर दिया है. इस परियोजना के संबंध में यहां तक पता चला है कि जबलपुर को जल्द ही सोलर प्लांट स्थापित करने की अनुमति भी मिल जाएगी. बशर्ते नगर निगम को सोलर प्लांट के लिए राजस्व विभाग से समय रहते जमीन मिल जाए, क्योंकि 10 मेगावॉट के सोलर पार्क को स्थापित करने में करीब 50 एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए नगर निगम के अिधकारियों ने पूरी तैयारी के साथ ग्रीन एनर्जी बनाने की दिशा में काम करना प्रारंभ कर दिया है और इस प्रोजेक्ट को जल्द ही हरी झंडी मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

500 करोड़ बताई जा रही परियोजना की लागत

सोलर एनर्जी बनाने के लिए केन्द्र सरकार सब्सिडी देने जा रही है. इसी का फायदा नगर निगम जबलपुर को मिल सकता है. वर्ष 2024 में शुरू की गई पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नगर निगम जबलपुर को करीब 500 करोड़ रुपए मिल सकते हैं. इसी राशि से 50 एकड़ में सोलर प्लांट स्थापित ? कर शहरी क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जाएगी.

घाटे को पूरा करने के लिए की जा रही कवायद

सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि नगर निगम का बिजली बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है. इसी के चलते निगम में बड़ी सोलर परियोजना की शुरुआत होने जा रही है. इसके लिए नगरीय विकास विभाग और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग ने संयुक्त रूप से इस परियोजना के लिए प्लानिंग है और इस पर काम प्रारंभ किया है. इसके पीछे की प्रमुख वजह जो भी रही हो, लेकिन शहर में एक अच्छा बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है. यह शहर के लिए अच्छे संकेत हैं.

3 से 4 रुपए प्रति वर्गमीटर के हिसाब से लीज पर मिल सकती है जमीन

बताया जा रहा है कि सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए नगर निगम जबलपुर को राजस्व विभाग 3 से 4 रुपए सालाना लीज पर जमीन उपलब्ध करा सकता है. इसके लिए नगर निगम द्वारा कागजी कार्रवाई भी शुरू हो गई है. यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही इस प्लांट को लगाने की मंजूरी मिल सकती है और शहर में एक बड़ी सोलर पार्क परियोजना स्थापित हो सकती है.

परियोजना का उद्देश्य

इस गठजोड़ का मुख्य लक्ष्य नगर निगम के भारी-भरकम बिजली बिलों को कम करना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है. इसके तहत तैयार होने वाली बिजली से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) और अन्य सरकारी निकायों को संचालित किया जाएगा. इसके अलावा तकनीकी विकास भी होगा. नगर निगम ने इस 10 मेगावाट के ओपन एक्सेस सोलर पावर प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए पहले ही आवश्यक निविदाएं (Tenders) और परामर्श प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं.

उर्जा विकास निगम को बनाया गया है अधिकृत नोडल एजेन्सी

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई सोलर एनर्जी योजना के लिए उर्जा विकास निगम को अधिकृत नोडल एजेन्सी बनाया गया है. जिसके तहत उर्जा विकास निगम हर जिले में एमपीईबी के साथ सभी सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण कर कहां कितने वाॅट का सोलर प्लांट लगेगा, इसका निरधारण तय करेगा और फिर प्रक्रिया के तहत वहां सोलर प्लांट लगाए जाएंगे.

जबलपुर में जिला प्रशासन, नगर निगम और एमपीईबी मुख्यालय शक्तिभवन समेत कई बड़े दफ्तरों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं. लेकिन ज्यादातर कार्यालयों के प्लांट फ्लॉप साबित हो गए. विद्युत विभाग के दफ्तरों में भी सोलर पैनल नहीं लगाए गए है. जिस पर जिम्मेदार अधिकारी तर्क दे रहे हैं कि शेड पुराना है और शेड की छत वाली जगह है, जहां सोलर प्लांट लगाना नामुमकिन है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDevelopment of Solar ParksDevelopment of Solar ParksDevelopment of Solar Parks Nagar Nigam Jabalpurdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSSolar Parks Jabalpur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article गया में पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान का क्या है रहस्य! जानें…
Next Article INDIA गठबंधन के बी. सुदर्शन बनें उम्मीदवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?