By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इमरती तालाब का अस्तित्व खतरे में, हरा होने लगा पानी!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > इमरती तालाब का अस्तित्व खतरे में, हरा होने लगा पानी!
Madhya Pradesh

इमरती तालाब का अस्तित्व खतरे में, हरा होने लगा पानी!

DB News
Last updated: 10/09/2026 9:46 AM
DB News
Share
5 Min Read
Imarti Talab Jabalpur
SHARE

नगर निगम जबलपुर द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, तालाब के आसपास कचरे का अंबार

Source : DB News Update

Contents
नगर निगम जबलपुर द्वारा सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए गए, तालाब के आसपास कचरे का अंबारतालाब मे मिल रहा गंदा पानीकिनारे पर गंदगी ही गंदगीतालाब का ऐतिहासिक महत्वग्रिल टूटी, पेवर ब्लॉक उखड़ गएकार्ययोजना बनाकर भूल जाते हैं अधिकारी52 ताल-तलैया का शहर माना जाता है जबलपुरSource : DB News Update  

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Imarti Talab Jabalpur:  इमरती तालाब के अतिक्रमणों को तोड़कर नगर निगम ने संवारने का काम तो किया है, लाखों रुपए खर्च भी किए, लेकिन सौंदर्यीकरण के काम की देखभाल नहीं हो पाई. इस कारण तालाब की स्थिति ऐसी हो गई है कि तालाब में आसपास की गंदगी समा रही है और चारों तरफ कचरे के ढेर लग गए हैं. तालाब का पानी इतना गंदा हो चुका है कि लोग छूने से भी परहेज करने लगे हैं. इतना ही नहीं सौन्दर्यीकरण के नाम पर जहां जालियां लगाई गईं थी, फुटपाथ बनाए थे, वे सब टूटकर बिखर चुके हैं. हालात यही रहे तो इमरती तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है. उधर तालाब को सहेजने का दावा करने वाले नगर निगम के अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं रहा. अब तो तालाब के किनारे दुकानें भी सजने लगी हैं, जिनसे निकलने वाली गंदगी और कचरा भी तालाब में समा रहा है.

तालाब मे मिल रहा गंदा पानी

नगर निगम ने तालाब को संरक्षित करने के नाम पर सिर्फ सौंदर्यीकरण कर इसे अपने हाल पर छोड़ दिया. आसपास रहने वाले लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को तालाब में मिलने से रोकने के कोई उपाय नहीं किए गए हैं. इसी वजह से घरों का सीवेज तालाब में मिलकर पानी को गंदा कर रहा है.

किनारे पर गंदगी ही गंदगी

कई भू-माफिया तालाब की जमीन को हथियाने में जुटे हैं. मुख्य मार्ग से तालाब लगा होने के कारण यहां किनारे बने घर और दुकानदारों ने तालाब के किनारे गंदगी और कचरा डालकर उसे खत्म करने का प्रयास शुरू कर दिया है. कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा जमीन कचरे से पट जाए, ताकि उसका इस्तेमाल वो अपने परिसर का क्षेत्रफल बढ़ाने में कर सकें. इधर रोजमर्रा की दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेता भी बची हुई खराब सब्जी को तालाब के किनारे ही फेंककर चले जाते हैं. जिस वजह से गंदगी तालाब में पहुंचती है. लोगों ने बताया कि तालाब की सफाई का कोई इंतजाम नहीं है, इस वजह से तालाब में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है.

तालाब का ऐतिहासिक महत्व

जानकारों का कहना है कि पंडा की मढ़िया के पास स्थित इमरती तालाब को 18वीं शताब्दी में रानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बनवाया गया था. यह तालाब न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भी इसकी एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में, इस तालाब का उपयोग क्रांतिकारियों द्वारा छिपने और अन्य गतिविधियों के लिए किया गया था. यह तालाब जबलपुर के प्रमुख जल निकायों में से एक है और इसका उपयोग सिंचाई और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता था.

ग्रिल टूटी, पेवर ब्लॉक उखड़ गए

इमरती तालाब के सौंदर्यीकरण पर करीब 50 लाख रुपए खर्च कर पाथ-वे बनाया गया था. इसके तालाब के किनारे ग्रिल भी लगाई गई थी, लेकिन देख-रेख के अभाव में न सिर्फ ग्रिल टूट गईं हैं, बल्कि पेवर ब्लॉक भी उखड़ चुके हैं. स्थिति यह है कि पाथ-वे पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है.

कार्ययोजना बनाकर भूल जाते हैं अधिकारी

शहर की तस्वीर बदलने वाले अधिकारी तालाब, कुआं और बावड़ी का उद्धार करने के लिए कार्ययोजना तैयार कराते हैं और जब उनका उन्नयन कराने की बारी आती है तो वे इन प्रोजेक्टों को अमल में लाने से पहले ही भूल जाते हैं. कोई भी बड़ा अधिकारी इन प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम नहीं किया. जबकि शहर का जल स्तर बनाए रखने के लिए इन तालाब, बावड़ी का विशेष महत्व है. इन्हीं के कारण जबलपुर शहर का जल स्तर कभी भी नीचे नहीं जाता है.

52 ताल-तलैया का शहर माना जाता है जबलपुर

जबलपुर शहर की पहचान कभी 52 ताल-तलैया हुआ करते थे. इन्हीं तालाबों की वजह से शहर पहचाना जाता था. लेकिन शहर के अधिकांश तालाब पूर दिए गए और वहां पर विशालकार्य इमारत तैयार हो गई. अब तालाबों का अस्तित्व ही समाप्त होता जा रहा है. इन्हें बचाने की दिशा में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भी कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है. जिसके कारण शहर के तालाब, बावड़ी पर मकान-दुकान तैयार होते जा रहे हैं और शहर अपनी पहचान खोता जा रहा है.

Source : DB News Update  

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateImarti Talab JabalpurJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise2
Angry0
Previous Article पर्यटकों के लिए आसान हुई MP के जबलपुर, कान्हा-बांधववगढ़ और मैहर की यात्रा
Next Article ठाकुरताल में तालाब, पहाड़ और जंगल का अद्भुत संगम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?